• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, July 22, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

काशी की धरती के स्पर्श से ही ऊर्जा का संचार हो जाता है: अनुप्रिया पटेल

up80.online by up80.online
February 28, 2021
in यूपी, राजनीति
0
Varanasi

वाराणसी में आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में अनुप्रिया पटेल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में अनुप्रिया पटेल ने कहा- हर सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ेगा अपना दल (एस)

यूपी80 न्यूज, वाराणसी

भगवान बुद्ध की नगरी वाराणसी में बहुत शक्ति है। इसके स्पर्श से ही हमारे शरीर में ऊर्जा का संचार हो जाता है। ये इस मिट्‌टी की ही खासियत है कि इस मिट्‌टी ने मुझे पहचान दिया। वाराणसी की हर सीट पर अपना दल (एस) पूरी मजबूती से पंचायत चुनाव लड़ेगा। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अनुप्रिया पटेल ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर वाराणसी के रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के बच्छांव स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय में आयोजित जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान यह विचार व्यक्त किया।

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि काशी की धरती में बहुत ताकत है। पार्टी ने यहां पर जो पौधा लगाया आज वह पूरे प्रदेश में वटवृक्ष बनकर फैल रही है। इस मौके पर उन्होंने पंचायत चनाव लड़ने के इच्छुक पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि कोई भी पदाधिकारी अपने बैनर-होर्डिंग पर ‘भावी प्रत्याशी’ शब्द का इस्तेमाल न करे। अन्यथा उसका टिकट काट दिया जाएगा। प्रत्याशी के चयन का फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा। श्रीमती पटेल ने पंचायत चुनाव को सेमी फाइनल बताते हुए 2022 में होने वाले विधानसभा की तैयारियों में पूरी तरह जुट जाने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर वाराणसी के सेवापुरी से अपना दल (एस) के विधायक एवं विधानमंडल दल के नेता नील रतन पटेल ने कहा कि पार्टी जिस पदाधिकारी को उम्मीदवार बनाएगी, चुनाव में उसे ही समर्थन देना है और पूरी मजबूती से उसके साथ खड़ा रहना है।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने बताया कि सम्मेलन में श्रीमती पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ‘वन बूथ – 10 यूथ’ का नारा देते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि पार्टी की मूल ताकत कार्यकर्ता हैं। हमारी नेता ने सम्मेलन के जरिए बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया। श्रीमती पटेल ने कहा है कि हम पार्टी के संगठन को निरंतर मजबूती दे रहे हैं। ‘वन बूथ-10 यूथ’ के लक्ष्य को पूरा करने पर हम पंचायत चुनाव में मजबूत स्थिति में होंगे और 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी सफल होंगे।

सम्मेलन की अध्यक्षता अध्यक्षता सरदार वल्लभ भाई पटेल डिग्री कॉलेज के प्रबंधक लुद्दूर राम पटेल ने की। संचालन जिलाध्यक्ष डॉ.नरेंद्र पटेल ने किया।

उपस्थित मुख्य पदाधिकारी:

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर अनुप्रिया पटेल के अलावा विधान मंडल दल के नेता नील रतन पटेल, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रेखा वर्मा, उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एवं जिलाध्यक्ष डॉ.नरेंद्र पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुन्नर प्रजापति, विधि मंच के राष्ट्रीय सदस्य एडवोकेट हौसला पटेल, प्रदेश महासचिव उमेश पटेल, प्रदेश महासचिव धीरेंद्र सिंह सोनू, युवा मंच के प्रदेश सचिव दिव्यांशु पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्याम नारायण सिंह पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विरेंद्र वर्मा, महिला मंच की जिलाध्यक्ष अनिता पटेल, महिला मंच की प्रदेश सचिव शिल्पी द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य गायत्री कन्नौजिया, जिला प्रभारी जीउत राम पटेल, राष्ट्रीय सचिव मनीष सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राकेश यादव, महेंद्र शर्मा, अजित पटेल,  युवा मंच के राष्ट्रीय युवा मंच के प्रदेश महासचिव डॉ. उमेश पटेल, व्यापार मंच के राष्ट्रीय सचिव उदय नारायण पटेल, राष्ट्रीय सचिव युवा मंच आनंद प्रकाश सिंह रमनावासी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुनील पटेल, शरद यादव, भरत पटेल, उमेश सिंह, वीरेंद्र वर्मा आदि उपस्थित थे।

Previous Post

काशी से पंचायत चुनाव का शंखनाद करेंगी अनुप्रिया पटेल

Next Post

किसान महापंचायत में बोले केजरीवाल- ये करो या मरो की लड़ाई है

up80.online

up80.online

Related Posts

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल
यूपी

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Next Post
farmers

किसान महापंचायत में बोले केजरीवाल- ये करो या मरो की लड़ाई है

राज्य निर्वाचन आयोग

जिलों में दो मार्च को जारी होगी ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख पदों की आरक्षण सूची

Corona

पीएम मोदी ने कोरोना का टीका लगवाया, विपक्ष के सवालों पर लगा विराम  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

4 days ago
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

3 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

3 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

by up80.online
July 19, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन इलेक्शन की अभिनव पहल के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी...

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online