• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, September 5, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

पिता ने भट्ठा पर मजदूरी कर पढ़ाया, पुत्र डॉ.भागीरथी सिंह बने अफसर

up80.online by up80.online
February 18, 2021
in यूपी
0
PCS 2019

डॉ.भगीरथी सिंह का पीसीएस में चयन

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

महाराजगंज के छोटे किसान Farmer श्रीकांत के पुत्र डॉ.भागीरथी सिंह Dr Bhagirathi Singh का पीसीएस 2019 में चयन हुआ

यूपी80 न्यूज, महाराजगंज

पिताजी ने ईंट-भट्‌ठा पर मजदूरी करके बेटे को पढ़ाया और बेटा ने खूब लगन से पढ़ाई कर आज अफसर बनकर पूरे महाराजगंज जनपद में पिता का नाम रौशन किया है। हम बात कर रहे हैं महाराजगंज के किसान पुत्र डॉ.भागीरथी सिंह Dr Bhagirathi Singh की। भागीरथी सिंह Bhagirathi Singh ने पीसीएस 2019 परीक्षा PCS 2019 exam पास की है और उनका चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ है।

PCS 2019
पिताजी के साथ डॉ.भागीरथी सिंह

भागीरथी सिंह के पिता श्रीकांत एक छोटे किसान हैं। परिवार की आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी। अपने पुत्रों को ऊंची तालीम दिलाने के लिए उन्होंने भट्ठा पर मजदूरी की और बेटे को पढ़ाया। आज उनकी मेहनत सफल हो गई। उनके बेटे डॉ.भागीरथी सिंह ने प्रदेश की प्रतिष्ठित परीक्षा पीसीएस 2019 पास की है और अब वह नायब तहसीलदार बनकर समाज की सेवा करेंगे। भागीरथी सिंह ने हाल ही में बिहार पीसीएस के एग्जाम में इंटरव्यू दिया है। अभी रिजल्ट नहीं आया है। वह सिविल सर्विस एग्जाम के लिए चार बार मेंस का एग्जाम दे चुके हैं।

पढ़ते रहिए www.up80.online पीसीएस रिजल्ट 2019: दलित की बेटी पूनम गौतम ने महिला वर्ग में टॉप किया

भागीरथी सिंह का जन्म महाराजगंज के मिठौरा क्षेत्र स्थित चौक बाजार में हुआ है। इनके दो भाई अयोध्या और प्रयाग व्यवसाय करते हैं। भागीरथी ने प्राथमिक शिक्षा चौक स्थित प्राथमिक विद्यालय से की है और इंटर दिग्विजय इंटर कॉलेज से की है। इन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से प्राचीन इतिहास में पीएचडी की और नेट जेआरएफ पास हैं। पीएचडी के दौरान इन्होंने पांच साल शिक्षण का भी कार्य किया। दिल्ली विश्वविद्यालय में भी इन्होंने एडहॉक असिस्टेंट प्रोफेसर नामित हुए हैं। आज इनकी सफलता से मिठौरा क्षेत्र सहित पूरे जनपद में खुशी की लहर है।

डॉ. भागीरथी सिंह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं भाइयों को देते हैं। भागीरथी कहते हैं कि जीवन में सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है। अब यूपीपीसीएस का पैटर्न आईएएस जैसा हो गया है। अत: मेरी सलाह है कि यूपीएससी के पाठ्यक्रम के अनुसार ही तैयारी करनी चाहिए। ऐसे में यूपीपीसीएस के लिए अलग से तैयारी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। धैर्य बनाए रखें और सही दिशा में काम करते रहें। सफलता अवश्य मिलेगी।

पढ़ते रहिए www.up80.online IAS टॉपर प्रतिभा वर्मा ने मां के 40 साल पुराने सपने को पूरा किया

Previous Post

खंड शिक्षा भर्ती मामला: आरक्षण में अनियमितता पर सरकार से जवाब-तलब

Next Post

बसपा को झटका, बागी विधायकों ने सदन में अलग बैठने की मांग की

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
किशोरी
यूपी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो
देश

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026
Next Post
BSP

बसपा को झटका, बागी विधायकों ने सदन में अलग बैठने की मांग की

Bhim Army

दुनिया के 100 उभरते नेताओं में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर भी शामिल

farmers

कृषि कानूनों के खिलाफ सफल रहा ‘ट्रेन रोको’ अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

4 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

3 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online