अखिलेश यादव Akhilesh Yadav ने कहा-नागरिकों के अधिकार छीनने की साजिशें हो रही हैं
यूपी80 न्यूज, लखनऊ
गणतंत्र दिवस Republic Day के अवसर पर समाजवादी पार्टी Samajwadi Party के प्रदेशस्तर पर ट्रैक्टर रैली Tractor Rally निकाला। समाजवादी पार्टी Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव Ex CM Akhilesh Yadav ने आज सैफई मैदान में हजारों किसानों और नौजवानों की उपस्थिति में ट्रैक्टर ट्रॉली के मंच से ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमें संविधान और देश के लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लेना है। भाजपा BJP सिर्फ झूठ और नफरत की राजनीति करती है। नागरिकों को संविधान प्रदत्त अधिकार छीनने की साजिशें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि संविधान से देश चलना चाहिए।

किसानों के समर्थन में यूपी में सपा ने निकाली ट्रैक्टर रैली
पढ़ते रहिए www.up80.online बगावती तेवर में डॉ.संजय निषाद, अपने दम पर पंचायत चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के समर्थन में है। यदि अन्नदाता आतंकवादी-खालिस्तानी है तो उसका उपजाया अन्न भाजपाई क्यों खा रहे हैं? उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को रोकना भाजपा का दुष्चक्र है।
बता दें कि समाजवादी पार्टी के कार्यकत्र्ता तथा नेताओं ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकाली गई ट्रैक्टर रैली के दौरान जमकर हंगामा किया। लखनऊ में हंगामा की वजह से अनेक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। लखनऊ के अलावा लखीमपुर, रायबरेली, संत कबीर नगर इत्यादि जगहों पर पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोक-झोक हुई।
पढ़ते रहिए www.up80.online किसान रिपब्लिक डे परेड के लिए इन नियमों का पालन करें