• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, September 5, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

केंद्र सरकार ने दो छोटी मांगें मानी, लेकिन एमएसपी व तीन कृषि कानूनों पर नहीं बनी बात

up80.online by up80.online
December 30, 2020
in देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजनीति
0
farmers protest

किसानों का आंदोलन जारी रहेगा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

4 जनवरी को फिर होगी वार्ता, योगेंद्र यादव ने कहा- सिर्फ पूंछ निकली है, हाथी अभी बाकी है

यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली

केंद्र सरकार के साथ बुधवार को किसान संगठनों की चार मुद्दों पर हुई बैठक में से दो मुद्दों पर सरकार तो मान गई, लेकिन अभी भी तीन कृषि कानूनों और एमएसपी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। अब इन मुद्दों पर 4 जनवरी को अगली बैठक होगी। किसान नेता योगेंद्र यादव ने कहा है, “सिर्फ पूंछ निकली है, हाथी अभी बाकी है।“ बता दें कि तीन कृषि कानूनों एवं इलेक्ट्रिसिटी एक्ट को रद्द करने को लेकर किसान संगठन पिछले एक महीने से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनरत हैं।

बता दें कि बुधवार को केंद्र सरकार के साथ हुई बैठक में बिजली एक्ट और पराली मामले में किसान संगठनों संग केंद्र सरकार के बीच आपसी सहमति हो गई। किसानों को सिंचाई के लिए बिजली सब्सिडी मिलती रहेगी।

आशा की राष्ट्रीय समन्वयक एवं महिला किसान अधिकार मंच की संस्थापक सदस्य कविता कुरुगंटी ने बताया कि माइनर दो मांगें मान ली गई, लेकिन प्रमुख दो मांगें अभी तक नहीं मानी गईं। कुरुगंटी ने कहा कि सरकार ने कहा कि रद्द करने का विकल्प बताइए। अब 4 जनवरी को इस मुद्दे पर चर्चा होगी।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.राकेश टिकैत ने कहा है कि अब दो चीजें शेष रह गई हैं, उन पर 4 जनवरी को बात होगी। तब तक किसानों का शांतिपूर्ण धरना जारी रहेगा।

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की अपील:

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि चार जनवरी को हमलोग एक बार फिर से किसान संगठनों संग बैठक करेंगे और उस पर चर्चा होगी। उन्होंने एक बार फिर से आश्वासन दिया कि एमएसपी जारी है और जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कड़ाके की ठंड को देखते हुए हमने किसान नेताओं से अपील की है कि आंदोलन में शामिल बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को घर वापस भेज दें। बैठक में केंद्र की ओर से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रेलवे, वाणिज्य एवं खाद्य मंत्री पीयूष गोयल तथा वाणिज्य राज्य मंत्री सोमप्रकाश शामिल थे।

किसान संघर्ष कमेटी पंजाब के अध्यक्ष बलविंदर संह ने कहा कि सरकार ने 2 मांगें मान ली हैं, लेकिन अभी भी एमएसपी और 3 कृषि कानून पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। इन पर 4 जनवरी को बात होगी।

Previous Post

मांझी ने दी भाजपा को चेतावनी, कहा- नीतीश कुमार को कमजोर ना समझे

Next Post

मजबूती से पंचायत चुनाव लड़ेगा अपना दल (एस) : रेखा वर्मा

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
Apna Dal (S)

मजबूती से पंचायत चुनाव लड़ेगा अपना दल (एस) : रेखा वर्मा

Biyar caste

बियार समाज को जनजाति का दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे: दिनेश बियार

Corona

गरीबों को घर के लिए मिलेगी जमीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

4 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

3 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online