• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, November 17, 2025
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

थानेदार ठाकुर, एसपी ठाकुर और प्रदेश का डीजीपी ठाकुर

up80.online by up80.online
August 2, 2019
in यूपी, राजनीति
0
BJP legislator Kuldeep Singh Sengar accused of rap and murder

MLA Kuldeep Singh Sengar expelled from BJP.

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

उन्नाव रेप कांड के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर को बचाने के लिए पूरा सिस्टम नतमस्तक था

SHO Thakur, SP Thakur and DGP also Thakur

लखनऊ, 2 अगस्त

थानेदार ठाकुर, एसपी ठाकुर और प्रदेश का पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ठाकुर।

जी हां, ये सुनने-पढ़ने में थोड़ा अटपटा लग रहा है, लेकिन वास्तविकता यही है। सरकारें बदल जाती हैं, लेकिन दस्तूर वही पुराना जारी रहता है। देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में जातिवाद का रोग बदस्तूर जारी है। प्रदेशवासी कभी यादववाद से त्रस्त थें, तो आज ठाकुरराज से परेशान हैं। उन्नाव रेप कांड के मुख्य आरोपी भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और प्रदेश की योगी सरकार को लेकर आजकल पूरे देश में कुछ इसी तरह की चर्चा है। कल तक उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर कुलदीप सिंह सेंगर के सामने पूरी तरह नतमस्तक होने का आरोप लग रहा था।

उन्नाव रेप कांड में पीड़िता का पूरा परिवार बर्बाद हो गया। पीड़िता के पिता की थाने में इस कदर पिटाई की गई कि उनकी मौत हो गई। रविवार को रोड एक्सीडेंट में पीड़िता की चाची और मौसी व ड्राईवर का निधन हो गया। खुद पीड़िता और उसके वकील गंभीर तौर से घायल हो गए और वर्तमान में दोनों जिंदगी और मौत के बीच झुल रहे हैं।

यह भी पढ़िये: कुलदीप सिंह सेंगर बीजेपी से निष्कासित, सारे केस यूपी से बाहर ट्रांसफर

उन्नाव रेप कांड का मुख्य आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर पर सख्त कार्रवाई न होने को लेकर पूरे देश में चर्चा है कि मुख्यमंत्री योगी की बिरादरी का होने की वजह से कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई। अंतरराष्ट्रीय वेबसाइट बीबीसी हिन्दी के मुताबिक उन्नाव जिला में संबंधित थाने का थानेदार ठाकुर, जिले का एसपी ठाकुर और पुलिस महानिदेशक भी ठाकुर रहे हैं।  खास बात यह है कि मुख्यमंत्री योगी भी ठाकुर समाज से आते हैं। मुख्यमंत्री योगी पर यह पहली बार जातिवाद का आरोप नहीं लगा है। इससे पहले भी जिलों में डीएम-एसपी की तैनाती और महत्वपूर्ण पदों पर ठाकुर समाज के अधिकारियों की तैनाती का आरोप लग चुका है।

यह भी पढ़िये: मंडल कमीशन लागू होने के बाद सरकारी नौकरियों में तेजी से कटौती

हालांकि यह दीगर बात है कि पीड़िता भी योगी जी की बिरादरी की है, लेकिन यह दुर्भाग्य है कि पीड़िता का समाज उसके पक्ष में सड़क पर नहीं दिखा। पीड़िता के पक्ष में कोई दिखा तो देश की आम जनता और मीडिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चतम न्यायालय के चीफ जस्टिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले में हस्तक्षेप किया और पीड़िता को सभी आवश्यक सहायता के अलावा बेहतर इलाज का निर्देश दिया। इसके अलावा इस गंभीर मामले को यूपी से बाहर ट्रांसफर करने एवं रोड एक्सीडेंट की रिपोर्ट 7 दिनों के अंदर उच्चतम न्यायालय के सामने पेश करने का निर्देश दिया गया।

यह भी पढ़िये: प्रियंका गांधी को रोकने की बजाय आदिवासियों की चिंता किए होते हुजूर 

 चौतरफा निंदा के बाद कुलदीप सिंह सेंगर निष्कासित:

एक अवसरवादी नेता कुलदीप सिंह सेंगर को बचाने के लिए कल तक योगी सरकार का पूरा अमला लगा हुआ था, लेकिन चौतरफा निंदा के बाद बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लिया और आनन-फानन में गुरूवार को कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। कुलदीप सिंह पिछले तीन विधान सभा चुनाव में उन्नाव जिला के तीन अलग- अलग विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव जीत चुका है। इसके अलावा उसका परिवार पिछले 50 साल से ग्राम प्रधान की सीट पर काबिज है।

Previous Post

कबीर की धरती से अनुप्रिया पटेल शुरू करेंगी सदस्यता अभियान

Next Post

60 प्रतिशत ओबीसी को केवल 27 प्रतिशत आरक्षण क्यों?

up80.online

up80.online

Related Posts

राजनाथ सिंह
बड़ी खबर

विधान परिषद में कर्मचारी समाज का भी हो प्रतिनिधित्व

November 17, 2025
चुनाव
यूपी

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

November 14, 2025
Road accident
यूपी

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरायी, चार परिवारों में मातम

November 12, 2025
Next Post
Anupriya Patel OBC reservation

60 प्रतिशत ओबीसी को केवल 27 प्रतिशत आरक्षण क्यों?

obc (other backward class)

2021 की जनगणना में ओबीसी की गणना नहीं होगी !

भाजपा विधायक आशीष सिंह पटेल 'आशू'

भाजपा के मंच से कुलदीप सेंगर की खूब हुई जय-जयकार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

चुनाव

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

3 days ago
फैशन

बेल्थरारोड की  बेटी जयश्री बनीं बलिया की “फैशन आइकॉन”

1 week ago
राजनाथ सिंह

विधान परिषद में कर्मचारी समाज का भी हो प्रतिनिधित्व

13 hours ago
Road accident

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरायी, चार परिवारों में मातम

5 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गांव से पढ़ाई शुरू करने वाले जस्टिस सूर्यकांत बने देश के 53वें चीफ जस्टिस

बहराइच में कौड़ियाला नदी में पलटी नाव, 22 लापता

यूपी में 4 नवंबर से शुरू होगा एसआईआर, घर-घर जाएंगे बीएलओ

बिहार चुनाव: बीयर के साथ पकड़े गए भाजपा के पूर्व युवा विधायक

दिल्ली में बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर का एनकाउंटर

हेडमास्टर देवेंद्र प्रताप यादव की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Trending

राजनाथ सिंह
बड़ी खबर

विधान परिषद में कर्मचारी समाज का भी हो प्रतिनिधित्व

by up80.online
November 17, 2025
0

कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने रक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन यूपी80 न्यूज, लखनऊ “उत्तर प्रदेश विधान परिषद...

चुनाव

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

November 14, 2025
Road accident

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरायी, चार परिवारों में मातम

November 12, 2025
बिजली

विद्युत सखियों ने 2400 करोड़ रुपुए का किया बिल कलेक्शन, रचा इतिहास

November 11, 2025
उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

November 10, 2025

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

विधान परिषद में कर्मचारी समाज का भी हो प्रतिनिधित्व

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरायी, चार परिवारों में मातम

विद्युत सखियों ने 2400 करोड़ रुपुए का किया बिल कलेक्शन, रचा इतिहास

उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

बेल्थरारोड की  बेटी जयश्री बनीं बलिया की “फैशन आइकॉन”

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online