• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, July 9, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home दिल्ली

कृषि कानून के खिलाफ “दिल्ली चलो” अभियान तेज, देश भर से आएंगे किसान

up80.online by up80.online
November 24, 2020
in दिल्ली, देश, बिहार, यूपी, राजनीति
0
farmers

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का 'दिल्ली चलो' अभियान (फाइल फोटो)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

हरियाणा सरकार द्वारा किसान नेताओं की गिरफ्तारी की एआईकेएससीसी AIKSCC ने की निंदा

यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली

नए कृषि कानूनों New agriculture law के खिलाफ 26 व 27 नवंबर को ‘दिल्ली चलो Delhi Chalo’ कार्यक्रम को विफल करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा कई किसान व ट्रेड यूनियन नेताओं की गिरफ्तारी का अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने निंदा की है। एआईकेएससीसी का आरोप है कि हरियाणा से कल रात 21 नेताओं को हिरासत में लिया गया है। ऐसा दमन किसानों Farmers के संघर्ष को और मजबूत करेगा।

मंगलवार को हरियाणा के गुड़गांव में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एआईकेएससीसी के राष्ट्रीय वर्किंग ग्रुप और राज्य स्तरीय संयोजकों ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो किसानों का विरोध अनिश्चितकालीन विरोध के रूप में जारी रहेगा। मुख्य मांगों में तीन केंद्रीय कृषि कानून रद्द किए जाने और बिजली बिल 2020 को वापस किए जाने की मांगें शामिल हैं, जो किसान विरोधी व जन विरोधी है और जिन्हें मुख्यत: हमारी खेती व हमारी खाद्यान्न व्यवस्था पर कॉरपोरेट नियंत्रण को विस्तारित करने के लिए लाया जा रहा है।

एआईकेएससीसी ने देश भर के किसानों से आग्रह किया कि वे अपनी मांगों पर जोर देने के लिए दिल्ली की ओर कूच करें। उन्होंने समाज के अन्य तबकों से भी अपील की कि वे अन्नदाताओं के हितों की रक्षा के लिए इन वाजिब मांगों के पक्ष में बढ़चढ़ कर समर्थन में आएं और किसानों के आंदोलन को सहयोग दें।

पढ़ते रहिए www.up80.online नए श्रम कानून से 41 लाख नौकरियां खत्म हो जाएंगी

farmers
किसान मुक्ति दिवस का आयोजन (फाइल फोटो)

किसानों ने दिल्ली कूच किया:

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों से काफी संख्या में किसान दिल्ली के लिए विभिन्न मार्गों से चल चुके हैं। इनके अलावा कर्नाटक, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से भी सैकड़ों की संख्या में किसान नेता चल कर दिल्ली पहुंच रहे हैं।

अन्य राज्यों में भी राजभवन की ओर मार्च करेंगे किसान:

जिन राज्यों में रेल सेवा की कमी है, वहां ताल्लुका, जिला, राज्य स्तर पर विरोध आयोजित किए जा रहे हैं। झारखंड की राजधानी में राजभवन की ओर मार्च किया जाएगा। कर्नाटक में 1000 स्थानों पर ग्रामीण कर्नाटक बंद आयोजित होगा।

तमिलनाडु में रास्ता रोको व रेल रोको अभियान:

तमिलनाडु में 500 स्थानों पर रास्ता रोको व रेल रोको कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें मजदूर भी किसानों का साथ देंगे। इसी तरह महाराष्ट्र में 37 जिलों के 200 तहसीलों में मंडियां बंद की जाएंगी।

पढ़ते रहिए www.up80.online क्रय केंद्र पर 23 दिनों में मात्र 13 किसानों से खरीदा गया धान 

Previous Post

नए श्रम कानून से 41 लाख नौकरियां खत्म हो जाएंगी: कांग्रेस

Next Post

यूपी में लगा एस्मा, 6 महीने तक हड़ताल पर रोक

up80.online

up80.online

Related Posts

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel
बड़ी खबर

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
Next Post
CM Yogi

यूपी में लगा एस्मा, 6 महीने तक हड़ताल पर रोक

farmers

कृषि कानून: “दिल्ली चलो” अभियान को रोकने के लिए किसानों पर लाठी चार्ज, आंसू गैस व ठंडे पानी की बौछार

Farmers

लाठी चार्ज, पानी बौछार व आंसू गैस छोड़ने के बाद अंतत: किसानों को बुराड़ी में प्रदर्शन की मिली मंजूरी

Recommended

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

4 days ago
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

6 days ago
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

7 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

by up80.online
July 5, 2026
0

आर्यन ने नर्सरी से 12वीं तक एक ही स्कूल में की पढ़ाई यूपी, 80 न्यूज़, चंदौली किसी...

Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online