• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, July 22, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

उपेंद्र कुशवाहा, मुकेश सहनी, मांझी, चिराग व पप्पू यादव सबको चाहिए सीएम की कुर्सी

up80.online by up80.online
October 6, 2020
in बड़ी खबर, बिहार, राजनीति
0
Bihar

बिहार: उपेंद्र कुशवाहा, चिराग पासवान, मुकेश सहनी, पप्पू यादव

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

ये बातें करते हैं सामाजिक न्याय की, फिर एक बैनर के नीचे क्यों नहीं आते?

बलिराम सिंह, पटना

पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा Upendra Kushwaha , पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी Jitan Ram Manjhi , सांसद चिराग पासवान Chirag Paswan , पूर्व सांसद पप्पू यादव Pappu Yadav , मुकेश सहनी Mukesh Sahani। अपनी-अपनी जाति में लोकप्रिय बिहार के इन नेताओं में एक समानता है। ये सभी नेता सामाजिक न्याय की वकालत करते हैं। समाज के वंचित तबका के विकास के लिए आरक्षण को मुख्य हथियार मानते हैं। इन नेताओं के निशाने पर अक्सर नीतीश कुमार Nitish Kumar और बीजेपी रहती है। हालांकि महागठबंधन में जगह नहीं मिलने पर अब इनके निशाने पर तेजस्वी यादव Tejashwi Yadav भी आ गए हैं। बावजूद इसके ये नेता एक बैनर के नीचे इकट्‌ठा होकर विधानसभा चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं। इसके पीछे इन नेताओं की निजी महत्वाकांक्षायें बतायी जा रही है।

मजे की बात यह है कि इन सभी नेताओं में बिहार का मुख्यमंत्री बनने की इच्छा प्रबल हो गई है। लेकिन इन की महात्वाकांक्षा की वजह से न तो राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी RJD ) की अगुवाई वाला महागठबंधन इन्हें ज्यादा भाव दे रहा है और न ही जनता दल (यूनाइटेड) JDU व बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए ही इन्हें चारा डाल रही है। हालांकि इस मामले में जीतन राम मांझी अपवाद हैं। पिछले महीने मांझी महागठबंधन छोड़ एनडीए के पाले में आ गये। इसी तरह उपेंद्र कुशवाहा भी महागठबंधन को बचाने के लिए पिछले महीने तक विष पीने की बात कर रहे थें, लेकिन बात नहीं बनी तो वह भी महागठबंधन छोड़ बसपा के साथ चुनाव मैदान में उतर गए हैं।

उपेंद्र कुशवाहा:

RLSP
RLSP head Upendra Kushwaha

जेडीयू से अलग होकर उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी RLSP का गठन किया। पीएम नरेंद्र मोदी की पिछली सरकार में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री बने। लेकिन लोकसभा चुनाव से कुछ समय पहले इन्होंने एनडीए छोड़ दिया। लोकसभा चुनाव 2019 में इन्होंने महागठबंधन में चुनाव लड़ा, लेकिन करारी शिकस्त हुई। ये ज्यादा सीटें मांग रहे थें। ये बार-बार दबाव डाल रहे थें कि तेजस्वी यादव की बजाय किसी अन्य को सीएम फेस बनाया जाए। अप्रत्यक्ष तौर पर कुशवाहा खुद को प्रोजेक्ट कर रहे थें।

चिराग पासवान:

LJP
Chirag Paswan, President, LJP

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान अब लोक जनशक्ति पार्टी LJP के अध्यक्ष हैं। ये मुख्यमंत्री उम्मीदवार के साथ-साथ अन्य कई मांग कर रहे थें, लेकिन इनकी मांग पूरी न होने पर इन्होंने जेडीयू के खिलाफ प्रत्याशी उतारने की घोषणा की है। हालांकि इन्होंने बीजेपी प्रत्याशियों का समर्थन करने का भी फैसला किया है। इससे बिहार चुनाव दिलचस्प हो गया है।

पढ़ते रहिए www.up80.online निजीकरण के खिलाफ एकजुट हुईं 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियंस, 26 नवंबर को देशव्यापी हड़ताल

जीतन राम मांझी:

Manjhi
Ex CM Jitan Ram Manjhi with CM Nitish Kumar

महादलित समाज से आने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी कुछ समय पहले तक महागठबंधन में थे, लेकिन सीट शेयरिंग को लेकर बात नहीं बनी तो इन्होंने एनडीए का दामन थाम लिया। पिछले कुछ महीनों से चिराग पासवान के लगातार हमलों को देखते हुए जेडीयू ने काफी पहले से जीतन राम मांझी को अपने पाले में लाने की रणनीति शुरू कर दी थी और इसमें जेडीयू सफल रही।

मुकेश सहनी:

Bihar
Mukesh Sahani, President, VIP

अति पिछड़ी जाति से आने वाले मुकेश सहनी विकासशील इंसान पार्टी VIP के मुखिया हैं। ये मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाये जाने की मांग कर रहे थें। इसके अलावा ज्यादा सीटों की मांग कर रहे थें। लेकिन राजद द्वारा उनकी मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर इनका भी महागठबंधन से मोहभंग हो गया। फिलहाल ये अंदरखाने बीजेपी से बात कर रहे हैं, लेकिन यदि बात नहीं बनी तो मुकेश सहनी अकेले ही सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

पप्पू यादव:

Bihar
Ex MP Pappu Yadav, President, Jan Adhikar Party

बिहार के युवाओं में लोकप्रिय जन अधिकार पार्टी JAP के मुखिया पप्पू यादव Pappu Yadav महागठबंधन से 50 सीटों के साथ मुख्यमंत्री पद देने की मांग कर रहे थे।

बड़ी पार्टियां क्यों नहीं दे रही हैं भाव:

चूंकि इन दलों के पिछले प्रदर्शन और हैसियत से बड़ी मांग के कारण महागठबंधन के नेतृत्व करने वाले दलों से तालमेल नहीं बैठ पाया। पिछले चुनावों में रालोसपा, वीआईपी, हम, जपा का प्रदर्शन खराब रहा। इनके अलावा चुनाव बाद जोड़-तोड़ की स्थिति में इन दलों से राजद को डर था, जिसकी वजह से राजद ने इन दलों की मांगों को ज्यादा भाव नहीं दिया।

पढ़ते रहिए www.up80.online इतिहास में कहीं खो गए गांधी जी के ‘भामाशाह’ बद्री अहीर

Previous Post

निजीकरण के खिलाफ एकजुट हुईं 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियंस, 26 नवंबर को देशव्यापी हड़ताल

Next Post

पिता ने चारा काटकर पढ़ाया, बेटी अर्चना पटेल बनी टॉपर

up80.online

up80.online

Related Posts

Apna Dal
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel
बड़ी खबर

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल
बड़ी खबर

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
Next Post
patel

पिता ने चारा काटकर पढ़ाया, बेटी अर्चना पटेल बनी टॉपर

Sirsa

कृषि कानून: हिरासत से छूटते ही फिर धरना में शामिल हुए योगेंद्र यादव

CLAT

क्लैट पीजी 2020 एक्जाम: पूरे देश में टॉपर बनी कौमुदी उमराव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

3 days ago
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

2 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

3 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

by up80.online
July 19, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन इलेक्शन की अभिनव पहल के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी...

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online