• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, March 9, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

डॉ.सोनेलाल पटेल जी की आवाज बनकर सड़क से संसद तक उठाती रहूंगी वंचितों की आवाज:अनुप्रिया पटेल

up80.online by up80.online
July 3, 2020
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
Apna Dal

Ex union minister Anupriya Patel

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

‘स्वाभिमान दिवस’ के तौर पर डॉ.सोनेलाल पटेल जी की जयंती प्रदेश के प्रत्येक जनपद में अपना दल (एस) कार्यकत्र्ताओं ने धूमधाम से मनाया

प्रदेश के प्रत्येक जनपद में यश:कायी डॉ.सोनेलाल पटेल जी के पुराने साथियों को किया गया सम्मानित

I will continue to struggle for the underprivileged following the path of Dr. Sonalal Patel: Anupriya Patel

मीरजापुर, 2 जुलाई

सामाजिक न्याय के पुरोधा एवं पार्टी के संस्थापक डॉ.सोनेलाल पटेल जी की 71वीं जयंती को आज प्रदेश  के प्रत्येक जनपद में जोन स्तर पर ‘स्वाभिमान दिवस’ के तौर पर अपना दल (एस) कार्यकत्र्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने अपने पिता डॉ.सोनेलाल पटेल जी को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलते हुए वंचितों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने एवं सड़क से संसद तक आवाज उठाने का संकल्प लिया। श्रीमती पटेल ने अपने कार्यकत्र्ताओं को ‘बंद मुट्ठी’ की तरह एकजुट होकर डॉ.सोनेलाल पटेल जी के विचारों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकत्र्ताओं द्वारा डॉ.सोनेलाल पटेल के पुराने मित्रों को सम्मानित भी किया गया।

श्रीमती पटेल ने फेसबुक लाइव के जरिए कहा कि आज का दिन पूरे अपना दल (एस) परिवार के लिए बहुत ही भावनात्मक क्षण है। डॉ.सोनेलाल पटेल जी, जिन्होंने अपना पूरा जीवन शोषित, पिछड़ों, किसानों, कमेरों के हक, सम्मान के नाम पर समर्पित किया और उनके अधिकार के लिए पूरा जीवन संघर्ष किया। आज उनकी यशकाया हमारे बीच नहीं है, लेकिन एक विचार के रूप में वह हमें, हमारी पार्टी को सदा प्रेरित करते रहेंगे।

Apna Dal
विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल

गैर बराबरी खाई के लिए निरंतर संघर्ष की जरूरत:

श्रीमती पटेल ने कहा कि हमारे देश को आजाद हुए एक लंबा समय हो गया है और इस देश की आर्थिक और सामाजिक लोकतंत्र को कायम करने के लिए जिस संघर्ष की शुरूआत हमारे महापुरुषों ने की। आज उस सपने को पूरा करने की शुरूआत तो हो गई है। पिछड़े और वंचित तबके की हिस्सेदारी शासन-प्रशासन में होती जा रही है। लेकिन अभी भी गैर-बराबरी की खाई बहुत अधिक है और उसे दूर करने के लिए हमें बहुत संघर्ष करना बाकी है।

पढ़ते रहिए www.up80.online अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन से ओबीसी, एससी-एसटी का बढ़ेगा प्रतिनिधित्व

अखिल भारतीय न्यायिक सेवा का गठन हो:

श्रीमती पटेल ने कहा कि न्यायपालिका हमारे लोकतंत्र का एक बहुत बड़ा मजबूत स्तंभ है। पिछड़े और दलित समाज की आबादी 85 प्रतिशत है और इसलिए अगर हम बात करें तो संख्या की दृष्टि से देश की निचली अदालतों में, हाईकोर्ट में, उच्चतम न्यायालय में लड़े जाने वाले सबसे ज्यादा मुकदमें इसी तबके के हैं। लेकिन ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश की उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों के पद पर पिछड़े, दलित, आदिवासी और कमेरा समाज कहीं नजर ही नहीं आते हैं। इस ज्वलंत एवं गंभीर मुद्दे को मैं अपना दल एस की तरफ से संसद से लेकर सार्वजनिक सभाओं और एनडीए की बैठक में प्रमुखता से उठाती रही हूं और अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन की मांग करती रही हूं।

चुनार
पूर्व प्रधान विजय सिंह पटेल, को सम्मानित करते हुए राजेश पटेल

ओबीसी मंत्रालय का हो गठन:

श्रीमती पटेल ने कहा कि हमने पिछड़ों की समस्याओं के निदान के लिए अल्पसंख्यक मंत्रालय की तर्ज पर अन्य पिछड़ा वर्ग मंत्रालय के गठन की मांग की है और इस मांग को लगातार अपनी सभाओं में उठा रही हूं।

पढ़ते रहिए www.up80.online सरदार पटेल की समाधि दिल्ली में बनाने की मांग जारी रहेगी: अनुप्रिया पटेल

सरदार पटेल के नाम पर दिल्ली में राष्ट्रीय मेमोरियल का हो निर्माण हो और सरदार पटेल जी की समाधि दिल्ली में बनाने की मांग की है।

ठीक से लागू हो स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें:

श्रीमती पटेल ने कहा कि किसानों के बेहतर जीवन के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को ठीक से लागू होनी चाहिए। ताकि उन्हें फसल का वाजिब कीमत मिल सके और उनका जीवन बेहतर हो सके।

वंचितों के महापुरुषों को मिले भारत रत्न:

श्रीमती पटेल ने कहा कि हमने संसद में बाबा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्री बाई फुले को भारत रत्न दिए जाने की मांग की, माता सावित्री बाई फुले की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय महिला साक्षर दिवस घोषित करने की मांग की। इसके अलावा समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े निषाद, कोल, बियार, डोम समाज के लोगों की समस्याओं को संसद में प्रमुखता से उठाया।

पढ़ते रहिए www.up80.online एसएसपी के डाईवर के बेटे हिमांशु सिंह पटेल ने टॉप किया 10वीं, आईपीएस बनने की इच्छा

आरक्षण में हो रहे बदलाव पर अपना दल (एस) मुखर:

श्रीमती पटेल ने कहा कि आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर बार-बार हो रहे बदलाव को संसद में प्रमुखता से उठा रही हूं। चाहे आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का सामान्य से ज्यादा कट ऑफ हो अथवा 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती का मामला, या मेडिकल में आरक्षण का मामला। इन सभी महत्वपूर्ण विषयों पर हमने अपना दल एस की तरफ से बार-बार संसद में आवाज उठाया है।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने बताया कि पार्टी के संस्थापक यश:कायी डॉ.सोनेलाल पटेल जी की 71वीं जयंती पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाई गई। उन्होंने बताया कि पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष पटेल जी ने लखनऊ स्थित कैम्प कार्यालय में और प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जमुना प्रसाद सरोज जी ने प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

Previous Post

‘स्वाभिमान दिवस’ के तौर पर पूरे प्रदेश में डॉ.सोनेलाल पटेल जयंती मनाएगा अपना दल (एस)

Next Post

सत्ता संरक्षण में प्रदेश में फलफूल रहे हैं अपराधी: अजय कुमार लल्लू 

up80.online

up80.online

Related Posts

UP Police
बड़ी खबर

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

March 9, 2026
जदयू
बिहार

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

March 8, 2026
CSE 2025
अन्य राज्य

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

March 7, 2026
Next Post
शहीद पुलिसकर्मी

सत्ता संरक्षण में प्रदेश में फलफूल रहे हैं अपराधी: अजय कुमार लल्लू 

NEET

NEET कोटे में ओबीसी छात्रों को मिले आरक्षण, सोनिया गांधी ने पीएम को लिखा पत्र

Lockdown

“लॉकडाउन से कोरोना तो लॉक नहीं हुआ गरीब जरूर डाउन हो गया”- योगेंद्र यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

2022

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

4 days ago
समता मूलक

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

5 days ago
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

2 days ago
जदयू

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

1 day ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

Trending

UP Police
बड़ी खबर

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

by up80.online
March 9, 2026
0

पेपर लीक, नकल और सॉल्वर गैंग के बारे में दें गोपनीय सूचना युवा तुर्क, लखनऊ उत्तर प्रदेश...

जदयू

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

March 8, 2026
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

March 7, 2026
चुनाव आयोग

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

March 7, 2026
2022

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

March 6, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online