रालोसपा के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने सुजीत कुमार
यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सामाजिक न्याय के योद्धा उपेंद्र कुशवाहा Upendra Kushwaha के विचारों से प्रभावित होकर भाजपा नेता और राष्ट्रीय पासी सेना के अध्यक्ष सुजीत कुमार Sujit Kumar ने अपने सैकड़ों कार्यकत्र्ताओं के साथ राष्ट्रीय लोक समता पार्टी RLSP में शामिल हो गए। सुजीत कुमार के राजनीतिक एवं सामाजिक अनुभवों को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सुबोध कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि सुजीत कुमार के आने से समाज के कमजोर तबके की हिस्सेदारी एवं भागीदारी को बल मिलेगा और रालोसपा को भी मजबूती मिलेगी।
पढ़ते रहिए www.up80.online आर्थिक संकट में हैं देश को 40 फीसदी मक्का देने वाले बिहार के किसान
पढ़ते रहिए www.up80.online लोगों को आर्थिक संकट से उबारने के लिए बिहार को जल्द मिले “विशेष राज्य का दर्जा”