• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, July 22, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

कोरोना: जीना है तो पीछे जाना ही होगा

up80.online by up80.online
May 21, 2020
in देश
0
patel

वरिष्ठ पत्रकार व सामाजिक चिंतक राजेश पटेल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

प्रकृति की ओर लौटिए, कोरोना स्वत: दूर हो जाएगा

राजेश पटेल, लखनऊ

कोरोना हमें बहुत सीख दे रहा है। अहं का नाश। सादा जीवन। कम जरूरतों में जीना। मांसाहार के बिना भी जीना। नशे का त्याग। स्वजन को पूरा समय देना। बिना एयरकंडिशन के रहना। संतोष करना। हाथ जोड़ना। प्रकृति के साथ तालमेल। धूप अच्छा लगना। बाजार से दूर रहना। बाजारू चीज न खाना। अंधविश्वास से दूरी। आदि-आदि। जो इसे सीख रहा है, उसे इस बदलते मौसम में भी साधारण सर्दी-जुकाम तक नहीं हुआ। यह तो प्रारंभिक फायदा है। जो लंबे समय तक ऐसे रहना सीख जाएगा,  रोग उसके पास कैसे आएंगे!

दरअसल विकास की अंधी दौड़ में हम उसे ही भूल गए, जो हमारे जीवन के लिए जरूरी है। आधुनिकता की होड़ में हम परंपराओं से भी काफी दूर होते चले गए। हर किसी के पास समय का अभाव। किसी से बात तक करने की फुर्सत नहीं। खाने की टेबल पर भी सन्नाटा। स्मार्ट फोन ने रही-सही कसर पूरी कर दी है। हम प्रकृति से दूर होते गए, प्रतिक्रियास्वरूप प्रकृति हमसे रूठ गई। नदियां नाले में तब्दील। हवा जहरीली हो गई। एकल परिवार। रिश्तों की मौत। मौसम की मार। मिट्टी मटियामेट। अन्न, सब्जियों व फलों की पौष्टिकता में कमी।

यह जानकर भी हम बेपरवाही की हद तक बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना का कहर चेतावनी मात्र है। इसने आधुनिकता को छोड़कर जीने का सलीका सिखाया। नसीहत दी कि प्रकृति से बड़ा कोई नहीं। इसने जो लक्ष्मणरेखा खींची है, उसे लांघ नहीं सकते। इस लक्ष्मण रेखा का सम्मान करते हुए ही जी सकते हैं।

इतिहास गवाह है, हमने गलतियां की। बाद में पता चलने पर सुधार के उपाय भी किए, लेकिन तब तक मामला काफी आगे बढ़ चुका था। जैसे आजादी के बाद देश में खाद्यान्न का संकट हुआ तो अधिक उत्पादन के लिए खेतों में यूरिया डालने की सलाह दी गई। इसके पहले भारत के किसान यूरिया को जानते तक नहीं थे। अच्छी पैदावार होने लगी तो लोग इसका अंधाधुंध प्रयोग करने लगे। नतीजा-मिट्टी पर दुष्प्रभाव। अब सलाह दी जा रही है कि कम से कम यूरिया का प्रयोग करें। नदियों की पूजा करने का प्रावधान इसी परंपरा का हिस्सा है। सांस लेने के लिए शुद्ध हवा देने वाले पेड़ों को देवता माना गया। मिट्टी को मां का दर्जा है। जब जीवन के लिए सबसे जरूरी मां, जीने के लिए हवा व पानी ही आधार हैं तो इनके साथ इतना अत्याचार कैसे और क्यों। दरअसल हम अपने स्वार्थ में बहुत ज्यादा अमानवीय हो गए। मिट्टी को खराब किया, पैसों के लिए पेड़ों को काटा। नदियों व तालावों के पानी को छूने लायक भी नहीं छोड़ा।

इस स्थिति के लिए किसे दोष दिया जाए, समझ में नहीं आ रहा है। एक सीधा सा सिद्धांत है कि जिसका प्रयोग हम नहीं करेंगे, वह दिन-ब-दिन खराब होता जाएगा। तालाबों व कुओं की दुर्गति इसी कारण हुई है। पहले तालाबों में लोग स्नान करते थे। कुएं का पानी पीते थे, तब कोई प्रदूषण नहीं था। जब से हैंडपंप और बाथरूम संस्कृति का विकास हुआ है, पानी भी कम हुआ है। जो है भी, वह दूषित हो गया है। और तो और, अब भूमिगत जल भी कहीं-कहीं पीने लायक नहीं रह गया है। कहते हैं न कि जैसा खाएं अन्न, वैसे होगा मन। जब बीमार मिट्टी में पैदा हुआ खाद्यान्न हम खाएंगे तो कैसे स्वस्थ रह पाएंगे। जिस भूमिगत पानी में मल-जल मिल रहा हो, फैक्ट्रियों का पानी बोरिंग के माध्यम से छोड़ा जा रहा हो, वह पीने लायक कैसे रहेगा। सभी जानते हैं कि हमारे शरीर का 70 फीसद हिस्सा पानी ही है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुद्ध पानी की सबसे ज्यादा जरूरत है। सोचिए कि जो पानी आप पी रहे हैं, वह वास्तव में पीने लायक है या विभिन्न कंपनियों के लुभावने विज्ञापनों के लोभ में जहर तो नहीं है।

आश्चर्य तो इस बात पर है कि जहां इतना प्रदूषण हो। इसके चलते लोगों का जीना मुश्किल हो गया हो। उस देश में आजादी के बाद से आज तक किसी चुनाव में किसी पार्टी ने पर्यावरण के मुद्दे को अपने घोषणापत्र में शामिल नहीं किया। हां, गंगा सफाई का जिक्र जरूर देखने को मिलता है, जिसे कोई साफ कर ही नहीं सकता। साफ होगी तो खुद ही। जैसे आज के समय में हो गई है। अन्य नदियों की भी यही स्थिति है। परिस्थितियों ने हवा को भी बिना एक पैसा खर्च किए साफ कर दिया। तमाम खर्चे अपने आप कम हो गए। बिना वाहन चलाए भी जिंदगी चल सकती है। बाजार का खाए बिना भी जीभ संतुष्ट रह सकती है। सिगरेट, शराब, गुटखा भी जरूरी नहीं है।

पहले ऐसे मकान बनाए जाते थे, जिसमें हर कमरे में हवा व सूर्य की रौशनी आसानी से पहुंच सके। दीवारें मोटी-मोटी होती थीं। लखनऊ का भूलभुलैया या अन्य पुरानी इमारतें आज भी इसका गवाह हैं। आज ऐसे भवन व ऑफिस बन रहे हैं कि एसी न चले तो दम घुटने लगता है। घर में एसी, वाहन में एसी और ऑफिस में एसी। मतलब शुद्ध हवा में सांस लेने का समय नहीं के बराबर। कैसे रहेंगे स्वस्थ। कोरोना ने एक बार फिर हम सबको पुराने आर्किटेक्ट सिस्टम को अपनाने पर विवश किया है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद सबसे बड़ी चुनौती तो ऑफिस, मकान व व्यावसायिक प्रतिष्ठान का पुनर्निर्माण है। इस चुनौती से भी लड़ना ही होगा। ऐसा नहीं किया तो कोरोना हमेशा डराता रहेगा।

मैं जहां तक समझता हूं, भारत ही नहीं, पूरी दुनिया को पीछे जाना ही होगा। पुरानी परंपराओं को अपनाना होगी। मसलन भारत में हाथ जोड़कर प्रणाम करने की परंपरा है, लेकिन अब लोग हाथ मिलाने लगे हैं। पर्यावरण की रक्षा से ही हमारे जीवन की भी रक्षा संभव है। कुओं, तालाबों के साथ नदियों की दुनिया में लौटना होगा। पिज्जा-बर्गर आदि को दूर से ही प्रणाम बोलना होगा। अब कोई यह भी नहीं कह सकता कि पिज्जा-बर्गर, वाहन, पार्टी आदि जरूरी है। क्योंकि डेढ़ महीने के लॉकडाउन ने बता दिया कि इनके बिना रहा जा सकता है। पहले से ज्यादा स्वस्थ, क्योंकि जब से लॉकडाउन हुआ है, लोगों के खानपान में बदलाव आया तो सामान्य बीमारियां खुद ही खत्म हो गईं।

कोरोना वैश्विक महामारी ही नहीं है, पूरी मानव सभ्यता के लिए अंतिम चेतावनी भी है। यदि हम पीछे नहीं लौटे तो पूरी दुनिया पर संकट आएगा। लिहाजा हमें जीना है तो पीछे जाना ही होगा। नदियों की ओर, तालाबों की ओर, शहर से गांवों की ओर, सादा जीवन की ओर, आभासी दुनिया से निकलकर हकीकत की ओर, परिवार की जड़ों की ओर, अपनी संस्कृति की ओर और मिट्टी की ओर। इनका त्याग करना भी जरूरी है- बाजार, नशा, आधुनिकता और घमंड का। आइए लौटें भौतिकता की ओर से आत्मीयता की ओर। आप भी पीछे लौटें, मैं भी। हम सब पीछे लौटें। प्रकृति की गोद में फिर से खेलना शुरू करिए, कोरोना या इससे भी खतरनाक वायरस कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।

–राजेश पटेल (लेखक अपना दल (एस) के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं)

Previous Post

क्यों बदली-बदली सी हैं बसपा सुप्रीमो मायावती!

Next Post

एनयूजे-डीजेए कोरोना काल के नायकों को करेगा सम्मानित

up80.online

up80.online

Related Posts

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?
अन्य राज्य

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026
“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी
अन्य राज्य

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

June 23, 2026
Next Post
पत्रकारों को आर्थिक पैकेज मिले: रास बिहारी

एनयूजे-डीजेए कोरोना काल के नायकों को करेगा सम्मानित

MSP

कौड़ियों के भाव सब्जियां बेचने वाले किसान भी हैं मुआवजा के हकदार

किसान

आर्थिक संकट में हैं देश को 40 फीसदी मक्का देने वाले बिहार के किसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

3 days ago
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

2 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

3 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

by up80.online
July 19, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन इलेक्शन की अभिनव पहल के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी...

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online