• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, July 22, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

अनाज व नौकरशाह दोनों पैदा करते हैं ‘तेरवा दहिगवां’ के किसान

up80.online by up80.online
May 14, 2022
in बड़ी खबर
0
गांव

हरदोई स्थित आदर्श गांव 'तेरवा दहिगवां'

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

पटेल बाहुल्य इस गांव में 3 आईएएस, 2 जज, एक आईएसएस, 10 पीसीएस व अनेक डॉक्टर व इंजीनियर हैं,

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी से लगभग 80 किमी की दूरी पर हरदोई स्थित पटेल बाहुल्य गांव है ‘तेरवा दहिगवां’ Terwa Dahigawan। किसानों का यह ऐसा गांव है, जहां के किसान न केवल देशवासियों के लिए अनाज पैदा करते हैं, बल्कि देश की कानून-व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए अधिकारी और जज भी पैदा करते हैं।

लगभग 3500 की जनसंख्या वाले इस गांव से अब तक 3 आईएएस, एक एनएसजी ऑफिसर (सेकेंड इन कमांड), दो जज, 1 आईएसएस, 10 पीसीएस अधिकारी, 2 वैज्ञानिक के अलावा अनेक डॉक्टर व इंजीनियर बन चुके हैं, जो कि देश के विभिन्न कोने में अपनी सेवा दे रहे हैं। गांव के लगभग हर परिवार का कोई न कोई युवक किसी अच्छी पोस्ट पर सेवा दे रहा है।

ias
हरदोई के रहने वाले आईएएस आशीष सिंह

खास बात यह है कि इस गांव से चुने गए तीन आईएएस अधिकारियों में से एक आशीष सिंह Ashish Singh IAS नामक अधिकारी लंबे समय तक इंदौर के कमिश्नर रहे हैं। हाल ही में उनका ट्रांसफर हुआ है। आशीष सिंह को उनके बेहतर कार्य के लिए “बेटर इंडिया” नामक संस्था ने इस साल देश के टॉप टेन अच्छे आईएएस अधिकारियों की सूची में शामिल किया है।

पढ़ते रहिए www.up80.online देश के टॉप टेन आईएएस में यूपी के आशीष सिंह व उमाकांत उमरांव शामिल

कैसे हुआ गांव विकसित:

गांव के एक सम्मानित किसान शिवदुलारे लाल वर्मा ने आज से 82 साल पहले 1938 में गांव में एक ग्राम सुधार नामक पुस्तकालय खोला। इसके अलावा गांव में ही 1952 में पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुला, जो कि 1959 में पीबीआर (पटेल बतासो राजरानी) इंटर कॉलेज हो गया। पुस्तकालय व स्कूल खुलने से गांव के युवकों को बाहर कहीं जाने की बजाय गांव में ही पढ़ने का अच्छा माहौल मिल गया।

Patel
विनोद कनौजिया, एनएसजी, सेकेंड इन कमांड

सम्मानित किसान शिवदुलारे लाल वर्मा के पुत्र शिवनंदन लाल वर्मा पुस्तकालय का संचालन करते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे शानू पटेल कहते हैं कि पुस्तकालय में एक प्रतियोगी छात्र के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध है। कम्प्यूटर, टेलीविजन से लेकर सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तकें उपलब्ध हैं।

क्विज कम्पटीशन से बच्चों का बढ़ता है हौसला:

शानू पटेल कहते हैं कि यहां पर हर 2 महीने में एक बार क्विज कम्प्टीशन का आयोजन होता है। विजेता छात्र को सम्मानित किया जाता है। साल में एक बार बड़ा क्विज कम्पटीशन का आयोजन होता है और उसमें विजेता छात्रों को बड़े स्तर पर सम्मानित किया जाता है। इससे बच्चों में कम्पटीटिव एक्जाम के प्रति आकर्षण पैदा होती है। एक्जाम पास करने वाले छात्रों को ग्राम गौरव, ग्राम मुकुट व ग्राम शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

patel
अश्विनी कनौजिया, आईएसएस अधिकारी

पढ़ते रहिए www.up80.online अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन से ओबीसी, एससी-एसटी का बढ़ेगा प्रतिनिधित्व

patel
एडीएम योगेंद्र कुमार व उनकी आईआरएस पत्नी ज्योत्सना सिंह

पुस्तकालय के संचालन में एनएसजी ऑफिसर विनोद कनौजिया , बैंक अधिकारी सौरभ सिंह, पुस्तकालय अध्यक्ष सरित सिंह, उपाध्यक्ष सचिन सिंह, रिशु कुमार व अजीत कुमार का विशेष योगदान रहता है। घर आते ही विनोद कनौजिया पुस्तकालय में आकर बच्चों से मिलते हैं और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति प्रेरित करते हैं।

शाम को चलती हैं कक्षायें:

यहां पर रोजाना शाम 6 बजे से 8 बजे तक कक्षायें चलती हैं, जिसमें लगभग 50 बच्चे शामिल होते हैं। इस बाबत बकायदा एक टीचर भी रखा गया है। हालांकि इन दिनों लॉकडाउन की वजह से ये कक्षायें बंद हैं।

पढ़ते रहिए www.up80.online ‘द चंपा मैन’: कौन बनेगा करोड़पति विजेता सुशील कुमार की नई पहचान

सोशल डिस्टेंसिंग व जागरूकता का कार्य:

इन दिनों गांव के युवक शानू पटेल, रिशु कुमार, राहुल पटेल, विवेक कुमार, योगेंद्र कुमार सहित कई युवा समाजसेवी गांव में स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं। लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के बारे में जागरूक कर रहे हैं। गांव में 30 हैंड पम्प हैं और प्रत्येक हैंड पम्प के पास साबुन की व्यवस्था की गई है।

अधिकारियों की सूची:

आईएएस-

1- आशीष सिंह

2- शिरीष चंद्र वर्मा

3- प्रदीप सिंह

4.अरुण कुमार

आईएसएस-

1- अश्विनी कनौजिया(deputy director)

आईआरएस- ज्योत्स्ना सिंह

विनोद कनौजिया (NSG – second in commndent)

जज-

1- अभय सिंह

2- जय श्री

वैज्ञानिक-

1- नरेश कनौजिया(अमेरिका)

2- सत्यवीर(BARC)

पीसीएस-

1- अरुण कुमार सिंह(CTT)

2- योगेन्द्र कुमार(ADM)

3- विवेक कुमार

4- अनुपम सिंह

5- धर्मेश सिंह(CTO)

6- सुमित सिंह(BDO)

7- सरनाम सिंह(BDO)

लोअर पीसीएस-

1- विमलेश कनौजिया(ACO)

इंजीनियर-

1- कृष्ण कुमार सिंह

2- पंकज सिंह

3- प्रदीप कुमार

4- ज्योतेन्द्र कनौजिया व उनकी पत्नी(PWD)

5- राहुल सिंह

6- हर्ष सिंह

7- सुमित सिंह

8- प्रकाश सिंह

डॉक्टर-

1- डॉ० धीरेंद्र कनौजिया

2- डॉ० राजू सिंह

3- डॉ० रमेश कनौजिया

4- डॉ० कौशल कुमार

5- डॉ० सपना सिंह

6- डॉ० महेन्द्र सिंह

7- डॉ० प्रथिवेंद्र वर्मा

अन्य अधिकारी:

सुधांशु सिंह (मंडी सचिव)

शुभम कुमार(excise inspector)

मंजेश कुमार(marketing inspector)। इनके अलाव अन्य कई लोग बैंक, अध्यापक, पुलिस,रेलवे आदि क्षेत्रों में सेवा दे रहे हैं।

journalist
Baliram Singh, Journalist

पढ़ते रहिए www.up80.online प्रदेश का पहला राजर्षि शाहूजी महाराज पुस्तकालय मऊ में खुला

Previous Post

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर तैनात कोरोना योद्धाओं के मुरीद हुए रेल मंत्री

Next Post

300 बच्चों की 3 माह की फीस जमा करेंगे हेमंत चौधरी

up80.online

up80.online

Related Posts

Dr.Sonelal Patel
बड़ी खबर

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल
बड़ी खबर

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
CM Yogi
बड़ी खबर

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

June 21, 2026
Next Post
सिद्धार्थनगर

300 बच्चों की 3 माह की फीस जमा करेंगे हेमंत चौधरी

Bihar

बीजेपी के बाद अब लोजपा हुई नीतीश कुमार पर हमलावर

बेटी

घायल पिता को साइकिल पर लेकर 1200 किमी की यात्रा की 13 वर्षीय ज्योति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

3 days ago
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

2 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

3 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

by up80.online
July 19, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन इलेक्शन की अभिनव पहल के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी...

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online