• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, June 7, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

राहत पैकेज: किसान क्रेडिट कार्ड से ज्यादा किसानों को कुछ नहीं मिला

up80.online by up80.online
May 15, 2020
in देश, यूपी, राजनीति
0
किसान

राहत पैकेज में किसानों को क्या

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

अगस्त तक पूरी होगी “एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना”

यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली

कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी से निपटने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन की वजह से देश के सामने उत्पन्न आर्थिक संकट से उबारने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपए की राहत राशि की घोषणा की। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 14 मई को इस राहत राशि का ब्यौरा दिया। आर्थिक पैकेज में किसानों, श्रमिकों  को मिली राहत का ब्यौरा पेश है:

किसान:

ढाई लाख किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 2 लाख करोड का ऋण दिया जाएगा। यह राहत पीएम किसान लाभार्थियों (पशुपालन व मछली पालकों को भी) को दी जाएगी।

तीन करोड़ छोटे व सीमांत किसानों को नाबार्ड के माध्यम से 30 हजार करोड़ रुपए इमरजेंसी वर्किंग कैपिटल फंड का प्रावधान किया गया है। ग्रामीण बैंकों के जरिए यह राहत दी जाएगी।

1 मार्च से लेकर अब तक 3 करोड़ किसानों को 4.22 लाख कृषि ऋण दिया गया है, इसमें तीन महीने का ब्याज माफ है।

एक मार्च से 30 अप्रैल के बीच 86600 करोड़ रुपए के 63 लाख लोन मंजूर किए गए।

प्रवासी मजदूर:

राज्य आपदा रिस्पांस फंड के जरिए प्रवासी मजदूरों के लए राहत कैंप लगाए गए। कैंप में तीन बार भोजन दिया गया। तीन करोड़ मास्क, 1.2 लाख सेनिटाइजर एवं शहरी गरीबों के लिए 7200 नए स्वयं सहायता समूह बनाए गए।   केंद्र सरकार ने 11002 करोड़ रुपए एडवांस दिया।

8 करोड़ प्रवासी मजदूरों को दो महीने के लिए मुफ्त अनाज दिया गया। प्रति मजदूर प्रति माह 5 किलो अनाज एवं एक किलो चना दिया गया। इसमें लगभग 3500 करोड़ रुपए खर्च हुए। केंद्र सरकार ने यह राशि खर्च की।

“एक राष्ट्र एक राशन कार्ड” योजना :

अगस्त 2020 तक देश के 23 राज्यों को एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना से जोड़ा जाएगा। इस योजना से 67 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा। हर प्रवासी को इस योजना के तहत राशन मिलेगा।

मनरेगा मजदूरों की दैनिक मजदूरी 182 रुपए प्रतिदिन से बढ़ाकर 202 रुपए की गई। 13 मई तक 14.2 करोड़ मानव दिवस रोजगार उपलब्ध कराए गए। इस पर लगभग 10 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए।

लगभग 50 लाख रेहड़ी पटरी वालों को 10 हजार रुपए तक ऋण दिया जाएगा। इसके लिएि 5000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

पढ़ते रहिए www.up80.online वित्त मंत्री की घोषणा से निराश बड़ा आंदोलन करेंगे किसान 

Previous Post

किसानों ने अपने प्रिय नेता चौ.महेंद्र सिंह टिकैत को याद किया

Next Post

लॉकडाउन: कर्ज व उधारी के सहारे जी रहे हैं मऊ के बुनकर

up80.online

up80.online

Related Posts

Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी
यूपी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
Next Post
Mau

लॉकडाउन: कर्ज व उधारी के सहारे जी रहे हैं मऊ के बुनकर

Lockdown

औरैया सड़क हादसा: थानाध्यक्ष से लेकर आईजी तक पर गिरेगी गाज

INC

मजदूरों के लिए 1000 बसें चलाएगी कांग्रेस, सीएम से मांगी अनुमति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

4 days ago
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

2 days ago
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

4 days ago
DK Shivkumar

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

Trending

Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

by up80.online
June 6, 2026
0

परीक्षार्थियों को मिलेगी राहत यूपी 80 न्यूज़, बलिया/ वाराणसी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने...

बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026
कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

June 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online