• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, November 19, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बिहार

कोहरा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से भिड़ी बस, तीन की मौत, 12 घायल

up80.online by up80.online
November 19, 2026
in बिहार, यूपी
0
कोहरा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से भिड़ी बस, तीन की मौत, 12 घायल
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

विवेक कुमार गुप्ता, आजमगढ़

आजमगढ़ जनपद में मुबारकपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। फखरुद्दीनपुर गांव के पास लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार निजी बस सामने चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के पीछे आ रहे कई वाहन भी एक-दूसरे से टकराते चले गए। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सुबह के समय एक्सप्रेसवे पर घना कोहरा छाया हुआ था। दृश्यता काफी कम होने के कारण बस चालक सामने चल रहे ट्रेलर को समय रहते नहीं देख सका। इसके चलते तेज रफ्तार बस सीधे ट्रेलर के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कुछ ही देर बाद पीछे से आ रहे अन्य वाहन भी हादसे की चपेट में आ गए। देखते ही देखते कई वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। इससे एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात भी प्रभावित हुआ।

दो बसें और पांच ट्रक क्षतिग्रस्त:

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में दो बसें और पांच ट्रक क्षतिग्रस्त हुए हैं। कई वाहनों के एक-दूसरे से टकराने के कारण एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू करने में पुलिस की मदद की।
पुलिस ने शुरू कराया राहत-बचाव कार्य
हादसे की सूचना मिलते ही मुबारकपुर थाना प्रभारी प्रदीप मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के थानों की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिसकर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटवाने का काम भी शुरू कराया गया, ताकि यातायात को सामान्य किया जा सके। हादसे के बाद कुछ समय तक एक्सप्रेसवे पर आवागमन प्रभावित रहा।
दिल्ली से पटना जा रही थी बस
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुई बस दिल्ली से पटना जा रही थी। बस में करीब 40 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान कराने के साथ ही हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटा रही है।

Previous Post

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

up80.online

up80.online

Related Posts

ओबीसी महासभा
अन्य राज्य

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

October 28, 2026
BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026

Recommended

UP politics

गोरखपुर: सपा नेता की 290 करोड़ की संपत्ति जब्त, अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

4 years ago
दीपशिखा सिंह

मऊ जनपद की बेटी दीपशिखा सिंह बनीं बिल्थरारोड की एसडीएम

4 years ago
Mafia

ये हैं उत्तर प्रदेश के 33 मोस्ट वांटेड अपराधी, प्रदेश सरकार ने जारी की लिस्ट

6 years ago
गांव

अनाज व नौकरशाह दोनों पैदा करते हैं ‘तेरवा दहिगवां’ के किसान

7 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

Trending

कोहरा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से भिड़ी बस, तीन की मौत, 12 घायल
बिहार

कोहरा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से भिड़ी बस, तीन की मौत, 12 घायल

by up80.online
November 19, 2026
0

विवेक कुमार गुप्ता, आजमगढ़ आजमगढ़ जनपद में मुबारकपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह घने कोहरे और कम...

ओबीसी महासभा

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

October 28, 2026
BJP

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

कोहरा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से भिड़ी बस, तीन की मौत, 12 घायल

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online