डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की
यूपी80 न्यूज, लखनऊ
चुनावी साल में जहां उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक हर रोज सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ तल्ख टिप्पणी कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर ब्रजेश पाठक के सगे साले ने पलटी मार दिया है। ब्रजेश पाठक के साले राजीव कुमार त्रिपाठी ने सोशल मीडिया फेसबुक पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है, जो आज पूरे प्रदेश में समाचार पत्रों की मुख्य हेड लाइन बन गई है।

राजीव कुमार त्रिपाठी ने सोशल मीडिया के जरिए 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की घोषणा की है। राजीव डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की पत्नी के छोटे भाई हैं। लेकिन उन्हें अपने भविष्य को लेकर खुलकर कहा है कि उनके जीजा और बहन को इससे कष्ट नहीं होना चाहिए। उन्होंने अपने भविष्य को देखते हुए यह निर्णय लिया है। राजीव त्रिपाठी के इस फेसबुक पोस्ट ने प्रदेश की राजनीति में बड़ा भूचाल ला दिया है। प्रदेश में हर तरफ अब इसी पर चर्चा हो रही है।

राजीव ने अपनी पोस्ट में कहा है,
“श्रीमती नम्रता पाठक जो मेरी सगी बड़ी बहन है इनसे व इनके पतिदेव श्री ब्रजेश पाठक उपमुख्यमंत्री उ.प्र. जी से राजनैतिक कारणों से मेरा कोई मतलब नहीं है। और मेरे इस कृत्य से इन्हें कष्ट है तो मैं अपने भविष्य को देखते हुए मैं इनसे क्षमा चाहता हूं क्योंकि मैं समाजवादी पार्टी का समाजवाद विचारधारा से ओतप्रोत होकर प्रचार प्रसार विस्तार करूंगा।
जातिए समीकरण वाद को न देखते हुए सभी जातियों के वाद को खत्म करते हुए समाजवाद को अपनाऊंगा और समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में अपना योगदान दूंगा 2027।”












