• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, July 23, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

आईएएस रानी नागर के इस्तीफा की घोषणा से गुर्जर समाज आहत

up80.online by up80.online
April 25, 2020
in यूपी, राजनीति
0
Rani Nagar

आईएएस रानी नागर, हरियाणा कैडर

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

पूर्व विधायक मदन भैया ने पीएम मोदी  से रानी नागर को न्याय दिलाने की अपील की

नई दिल्ली, 25 अप्रैल

आईएएस बनने के महज 6 साल बाद देश की इस प्रतिष्ठित नौकरी से एक ओबीसी समाज की महिला अधिकारी का  इस्तीफा देने की घोषणा से देश के युवा वर्ग एवं ओबीसी समाज में निराशा की स्थिति उत्पन्न हो गई है। 2014 बैच की हरियाणा कैडर की आईएएस अधिकारी रानी नागर ने इस्तीफा देने की घोषणा करके सनसनी फैला दी है। रानी नागर के इस्तीफा की घोषणा से गुर्जर समाज बेहद आहत है। गुर्जर समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की मांग करते हुए रानी नागर को न्याय दिलाने की अपील की है।

रानी नागर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस्तीफा की घोषणा के अलावा एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपनी व अपनी बहन की जान को खतरा बताया है। बता दें कि दो साल पहले रानी नागर ने अपने सीनियर सुनील गुलाटी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

फेसबुक पर रानी नागर की पोस्ट:

मैं रानी नागर, पुत्री रतन सिंह नागर निवासी गाजियाबाद, गांव बादलपुर, तहसील दादरी, जिला गौतमबुद्ध नगर। आप सभी को सूचित करना चाहती हूं, मैने यह निर्णय लिया है कि आईएएस के पद से इस्तीफा दूंगी। अभी चंडीगढ़ में कफ्र्यू लगा हुआ है, इस कारण मैं व मेरी बहन रीमा नागर चंडीगढ से बाहर नहीं निकल सकते। चंडीगढ़ से आगे गाजियाबाद तक रास्ते भी बंद हैं। लॉकडाउन व कफ्र्यू खुलने के बाद अपने कार्यालय में इस्तीफा देकर व सरकार से नियमानुसार अनुमति लेकर बहन रीमा नागर के साथ मैं वापस अपने पैतृक शहर गाजियाबाद आउंगी। हम आपके आशीर्वाद व साथ के लिए आभारी रहेंगे।

यह भी पढ़िए: अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन से ओबीसी, एससी-एसटी का बढ़ेगा प्रतिनिधित्व

पूर्व विधायक मदन भैया ने पीएम मोदी को लिखा पत्र:

उत्तर प्रदेश के पूर्व दबंग विधायक मदन भैया ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आईएएस अधिकारी रानी नागर को न्याय दिलाने की मांग की है। मदन भैया ने पत्र में लिखा है कि पिछडी जाति से तालुकात रखने वाले गुर्जर समाज की बेटी और हरियाणा कैडर में आईएएस अधिकारी रानी नागर को एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी द्वारा उत्पीड़ित किए जाने की वजह से पद से इस्तीफा देने की घोषणा की खबरों से मेरी तरह देश की पिछड़ी जातियां एवं समस्त गुर्जर समाज बहुत आहत है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि देश का गुर्जर समाज रानी नागर द्वारा अपने उत्पीड़न की वजह से आईएएस अधिकारी के पद से इस्तीफे की घोषणा की खबर से पूरी तरह से स्तब्ध है और गुस्से में है।

यह भी पढ़िए: 15 मई के बाद भी चलें चीनी मिलें, किसानों को मिले राहत: टिकैत

मदन भैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि आईएएस रानी नागर का उत्पीड़न करने वाले अधिकारी के विरुद्ध जल्द से जल्द जांच करा कर सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए आप पूरे देश को एक संदेश देने का कष्ट करें ताकि ऐसे अनुशासनहीन और अत्याचारी अधिकारी कभी किसी महिला अधिकारी का उत्पीड़न करने की हिम्मत न जुटा सके। इस अधिकारी का तत्काल निलंबन किया जाए अथवा देश के दूरस्थ स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।

यह भी पढ़िए: किसानों को मिले 1.5 करोड़ का पैकेज: टिकैत

Previous Post

राशन वितरण में प्रतिमाह 60 लाख रुपए की धांधली: चौधरी

Next Post

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के स्टाफ द्वारा तैयार मास्क सफाईकर्मियों को वितरित

up80.online

up80.online

Related Posts

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल
यूपी

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Next Post
Mask

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के स्टाफ द्वारा तैयार मास्क सफाईकर्मियों को वितरित

farmers

50 लाख किसानों को नहीं मिली पीएम किसान सम्मान निधि: टिकैत

Sagar

आपकी हर जरूरत के लिए हाजिर हैं ये युवा समाजसेवी,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

5 days ago
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

4 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

4 weeks ago
Azamgarh

आजमगढ़ मंडल: पूर्व सांसद रमाकांत यादव की बहू व बेटा बने ब्लॉक प्रमुख

5 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

by up80.online
July 19, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन इलेक्शन की अभिनव पहल के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी...

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online