• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, September 5, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

12वीं पास छात्र-छात्राएं ऐसे संवारे अपना भविष्य

up80.online by up80.online
April 22, 2020
in यूपी
0
education

आशीष कुमार उमराव, एकेडेमिक मेंटोर

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

सुनहरे भविष्य के लिए एकेडेमिक मेंटोर आशीष उमराव से लें एजुकेशन टिप्स  

 लखनऊ, 22 अप्रैल

12वीं पास करने वाले अथवा 12वीं में जाने वाले छात्रों को उनके सुनहरे भविष्य के लिए www.up80.online की तरफ से कैरियर एंड एकेडेमिक मेंटोर आशीष कुमार उमराव आपको कुछ टिप्स बतायेंगे। ये टिप्स छात्र-छात्राओं को उनके करियर को संवारने में मदद मिलेगी।

12वीं के बाद कोर्स चुनते समय इन बातों का ध्यान दें:

1- सबसे पहले तो यह देखें कि आप जो कोर्स चुनने जा रहे हैं उसका क्या नफा-नुकसान और फायदा है। यानी भविष्य के लिहाज से वह कोर्स आपके लिए कितना फायदेमंद होगा, यह देखें।

2- 12वीं के बाद कोर्सेज़ को लेकर तरह-तरह के विज्ञापन और कैंपेन चलाए जाते हैं ताकि छात्रों को लुभाया जा सके। लेकिन छात्र उनके झांसे में न आएं और अच्छी तरह से जांच-पड़ताल करके ही कोर्स चुनें।

3- कोर्स का चयन करते वक्त छात्र अपनी रुचि का भी ध्यान रखें। इंजीनियरिंग और आईटी की बढ़ती डिमांड को देखते हुए आप इसमें करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन अगर आपकी इन दोनों क्षेत्रों में रुचि नहीं है तो इन क्षेत्रों में जाने की गलती बिल्कुल भी न करें।

4- अपने दोस्तों या फिर अन्य छात्रों की देखा-देखी कोई कोर्स या जॉब न चुनें।जो भी कोर्स या संस्थान चुनें उसकी मान्यता, फैकल्टी और प्लेसमेंट परफॉर्मेंस की जानकारी जरूर करें। इससे आप ठगी का शिकार होने से बच जाएंगे।

यह भी पढ़िए: कोरोना से बचने के लिए इन 7 सुझावों पर अमल कीजिए: डॉ.एचएन पटेल

12वीं पास छात्र-छात्राओं को सुझाव:

प्रफेशनल कोर्सेज –

प्रफेशनल कोर्सेज़ का अपना ही जलवा है। छात्र चाहें तो 12वीं के बाद इन कोर्सेज़ का चुनाव कर सकते हैं। वे चाहें तो आईटी और मैनेजमेंट से जुड़े कोई कोर्स कर सकते हैं। बैचलर ऑफ बिजनस मैनेजमेंट (बीबीए), बैचलर ऑफ कम्प्यूटर ऐप्लिकेशंस (बीसीए), डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट, डिप्लोपा इन होटल मैनेजमेंट ऐंड कैटरिंग टेक्नॉलजी, बैचलर इन इन्फॉरमेशन टेक्नॉलजी (बीआईटी), प्रमोशन ऐंड सेल्स मैनेजमेंट, ट्रैवल ऐंड टूरिज्म, फैशन डिजाइनिंग, इवेंट मैनेजमेंट, पब्लिक रिलेशन जैसे कई प्रफेशनल कोर्सेज़ हैं, जो खूब डिमांड में हैं। ये ऐसे क्षेत्र हैं, जिनमें नौकरी का काफी स्कोप है।

डिफेंस सर्विसेज़ –

अगर आप देश के लिए कुछ करना चाहते हैं तो इसके लिए भी विभिन्न कोर्सेज़ हैं। जैसे कि नेशनल डिफेंस सर्विसेज़। कई स्कूल एनडीए की परीक्षी की तैयारी 11वीं कक्षा से ही कराने लग जाते हैं। छात्र 12वीं कक्षा में भी इस एग्जाम को दे सकते हैं। क्लियर होने पर आपकी एनडीए में सीधे ट्रेनिंग और उससे संबंधित पढ़ाई शुरू हो जाती है।

मेडिकल फील्ड में स्कोप –

अगर छात्र मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं तो वे 12वीं के बाद किसी प्रतिष्ठित संस्थान से बीएससी (पास) या बीएससी (ऑनर्स) कर सकते हैं। आजकल बायोटेक्नॉलजी, जेनेटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों में भी ग्रैजुएशन करने का विकल्प है। आप 12वीं के बाद इंजिनियरिंग या मेडिकल कोर्स भी कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए एंट्रेंस एग्जाम को पास करना जरूरी है।

यह भी पढ़िए: डॉ.रवीश कटियार ने महज 5 रुपए में तैयार किया मास्क

कॉमर्स और कंप्यूटर साइंस की बढ़ती डिमांड

कॉमर्स के फील्ड में भी काफी विकल्प हैं, जिनमें से छात्र अपनी पसंद से चुन सकते हैं। इस स्ट्रीम के छात्र भविष्य में एमबीए, सीएस, सीए, फाइनैंशल ऐनालिस्ट जैसे क्षेत्रों में सुनहरा करियर बना सकते हैं। कंप्यूटर साइंस कोर्स की डिमांड काफी बढ़ गई है। कई कॉलेजों में बीएससी (ऑनर्स) कंप्यूटर साइंस कोर्स है। यह कोर्स करने के बाद करियर ऑप्शन की कोई कमी नहीं है।

यह भी पढ़िए: ‘द चंपा मैन’: कौन बनेगा करोड़पति विजेता सुशील कुमार की नई पहचान

आर्ट्स का भी है बोलबाला

भले ही कई छात्र और पैरंट्स आर्ट्स को अन्य स्ट्रीम्स के मुकाबले कमतर आंकते हों, लेकिन सच तो यही है कि आर्ट्स के क्षेत्र में भी असीम संभावनाएं हैं। आर्ट्स स्ट्रीम के छात्र 12वीं के बाद सिविल सर्विसेज़ की तैयारी कर सकते हैं। पहले लोग मानते थे कि आर्ट्स के क्षेत्र में ज्यादा संभावनाएं नहीं हैं, लेकिन आज इसमें करियर के लिए ढेरों ऑप्शन्स उपलब्ध हैं। आर्ट्स में ऐसे कई विषय हैं, जिनकी पढ़ाई करके आप सरकारी और निजी क्षेत्रों में अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। आप इकनॉमिक्स, साइकॉलजी, हिस्ट्री, फिलॉसफी आदि में ग्रेजुएट कर सकते हैं। आर्ट्स से ग्रैजुएशन के बाद आप सिविल सर्विसेज में जा सकते हैं। इसके अलावा एमबीए, जर्नलिज्म, मार्केट ऐनालिसिस, टीचिंग, एंथ्रोपोलॉजी, ह्यूमन रिसोर्स, एमएसडब्यू आदि में भी आपके सामने कई विकल्प मौजूद हैं।

यह भी पढ़िए: किसान ने गैराज में बना दिया ‘कैप्टन बस्ती’ कम्बाईन हारवेस्टर

आशीष Kr. उमराव “पटेल”, कैरियर & एकेडेमिक मेंटोर, स्पीकर, मोटीवेटर, निदेशक- गुरु द्रोणाचार्य (IIT-JEE, NEET & NDA इंस्टिट्यूट), फ़ोन & व्हाट्सप्प-8650030001,

Previous Post

पल्स पोलियो की तर्ज पर डोर-टू-डोर कोरोना स्क्रीनिंग

Next Post

प्रदेश के ये 10 जिले हुए कोरोना मुक्त,,

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
किशोरी
यूपी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो
देश

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026
Next Post
U.P.

प्रदेश के ये 10 जिले हुए कोरोना मुक्त,,

hallia

न बैंड-बाजा न बाराती, 5 लोगों की उपस्थिति में हुई शादी

farmers

15 मई के बाद भी चलें चीनी मिलें, किसानों को मिले राहत: टिकैत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

4 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

3 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online