ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से ऊर्जा संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली
ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से देश में जारी ऊर्जा संकट के बीच केंद्र की मोदी सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने केरोसिन के तेल की सप्लाई आसान बनाने के लिए नियमों में ढील दी है। ताकि जिन इलाकों में गैस या बिजली की कमी है, वहां लोगों को ईंधन की किल्लत से राहत मिले और खाना बनाने और रोशनी के लिए तुरंत केरोसिन मिल सके।
केंद्र सरकार ने कहा है कि पेट्रोलियम सुरक्षा और लाइसेंस से जुड़े कुछ नियमों को अस्थायी तौर पर आसान किया गया है। इससे 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जरूरत के हिसाब से केरोसिन की सप्लाई की जा सकेगी।
केंद्र सरकार का कहना है कि इस कदम से आम लोगों को राहत मिलेगी। खासकर ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में जहां अभी भी लोग केरोसिन पर निर्भर हैं। सरकार ने कहा कि जरूरत पड़ने पर तुरंत केरोसिन उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि किसी को खाना बनाने या रोशनी के लिए परेशानी न हो। हालांकि यह फैसला अस्थायी है।
बता दें कि ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से ईरान ने होर्मुज की खाड़ी में गैस और पेट्रोलिय पदार्थों के आवागमन को रोक दिया है, जिसकी वजह से दुनिया भर में ऊर्जा सप्लाई प्रभावित हो रही है और कई जगह ईंधन की कमी की आशंका बनी हुई है।
पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: इजरायल में भारत के 42 हजार श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता
पढ़ते रहिए: कैसे पहुंचे गोरखनाथ मंदिर, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट












