• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, July 14, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

up80.online by up80.online
February 13, 2026
in बड़ी खबर, यूपी
0
Yogi Cabinet.

सीएम योगी, उत्तर प्रदेश

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

योगी सरकार का बजट विकसित उत्तर प्रदेश 2047 का मजबूत आधार : मंत्री नरेंद्र कश्यप

छात्रवृत्ति, विवाह अनुदान और छात्रावास निर्माण योजनाओं को मिला बढ़ा बजट

यूपी 80 न्यूज, लखनऊ

योगी सरकार ने दिव्यांग पेंशन 300 रुपए से बढ़ाकर 1000 रुपए कर दिया है। इससे प्रदेश के 11 लाख से अधिक लाभार्थियों को लाभ मिलेगा।

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा प्रस्तुत 9,12,696.35 करोड़ रुपये का बजट 2026-27 विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के विराट संकल्प को साकार करने का सशक्त रोडमैप है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार का यह बजट प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों को समर्पित है, जो उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है और उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

मंत्री कश्यप ने बताया कि योगी सरकार ने पिछड़ा वर्ग कल्याण योजनाओं के लिए 3,402 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की है, जो वर्ष 2025-26 की तुलना में 9 प्रतिशत अधिक है। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना हेतु 3,060 करोड़ 50 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के निर्धन परिवारों की पुत्रियों की शादी अनुदान योजना के लिए 210 करोड़ रुपये तथा छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास निर्माण योजना के अंतर्गत 20 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार सामाजिक न्याय एवं समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजनाओं के लिए 2,140 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो वर्ष 2025-26 की तुलना में 8 प्रतिशत अधिक है। दिव्यांग पेंशन योजना के अंतर्गत लगभग 11 लाख से अधिक दिव्यांगजन को 1000 रुपये प्रतिमाह की दर से पेंशन दी जा रही है। उन्होंने उल्लेख किया कि वर्ष 2017 से पूर्व यह राशि मात्र 300 रुपये थी, जिसे योगी सरकार ने बढ़ाकर 1000 रुपये किया। इस योजना के लिए 1,470 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

मंत्री कश्यप ने बताया कि 03 से 07 वर्ष आयु वर्ग के श्रवणबाधित, मानसिक मंदित एवं दृष्टिबाधित बच्चों के प्री-स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम हेतु 18 मंडलीय जनपदों में ‘बचपन डे-केयर सेंटर’ संचालित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश के 07 महत्वाकांक्षी जनपद—चंदौली, सिद्धार्थनगर, बहराईच, श्रावस्ती, फतेहपुर एवं सोनभद्र—में नए बचपन डे-केयर सेंटर स्थापित करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार का उद्देश्य पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन को शिक्षा, सम्मान, आर्थिक सुरक्षा और अवसर प्रदान कर उन्हें मुख्यधारा में सशक्त रूप से स्थापित करना है। यह बजट सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

चरक हॉस्पिटल
चरक पॉली क्लिनिक, बिन्दौआ, रायबरेली रोड
बेल्थरा रोड
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड
बेल्थरा रोड
न्यू सेंट्रल पब्लिक अकादमी, बेल्थरा रोड
Health
Dr Anil Gangwar, DM Gastro
रामरती अस्पताल
एडवांस 3D – लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, रामरती अस्पताल, बड़हलगंज
Previous Post

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

Next Post

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

up80.online

up80.online

Related Posts

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel
बड़ी खबर

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
Next Post
Yogi

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

सपा

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

चोरी

बलिया में शिवरात्रि की रात सूने घर में लाखों की चोरी

Recommended

दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

1 week ago
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

2 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

by up80.online
July 5, 2026
0

आर्यन ने नर्सरी से 12वीं तक एक ही स्कूल में की पढ़ाई यूपी, 80 न्यूज़, चंदौली किसी...

Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online