• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, August 29, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

up80.online by up80.online
February 9, 2026
in देश, यूपी
0
पाक शाला

दो दिवसीय “आरोग्य पाक-शाला” में सम्मानित होते वैद्याचार्य

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

दो दिवसीय “आरोग्य पाक-शाला” का हुआ समापन

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

लोक जीवन फाउण्डेशन  के द्वारा हिंदी मीडिया सेंटर, लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय “आरोग्य पाक-शाला” का रविवार, 8 फरवरी को सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर स्वास्थ्य, आयुर्वेद, पारंपरिक चिकित्सा एवं जैविक जीवनशैली से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

PIB
आईआईएस अरिमर्दन सिंह (पूर्व अपर महानिदेशक, पीआईबी – भारत सरकार) का स्वागत करते हुए डॉ.राजेश वर्मा

कार्यक्रम के समापन दिवस पर एक्यूप्रेशर थेरेपी पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को बिना दवा उपचार की इस पद्धति की उपयोगिता, लाभ एवं रोग निवारण में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सत्र के दौरान बताया गया कि किस प्रकार एक्यूप्रेशर के माध्यम से शरीर के विभिन्न बिंदुओं पर दबाव डालकर रोगों की पहचान एवं उपचार संभव है।

पाकशाला
दो दिवसीय “आरोग्य पाक-शाला” का हुआ समापन

इसके साथ ही उद्यानिकी विभाग के उप निदेशक, डॉ. डी. के. वर्मा द्वारा हर्बल एवं औषधीय पौधों पर आधारित एक महत्वपूर्ण सत्र लिया गया। उन्होंने औषधीय पौधों की पहचान, उनके औषधीय गुण, उपयोग, संरक्षण एवं उनके व्यावसायिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि औषधीय पौधे न केवल स्वास्थ्य के लिए उपयोगी हैं, बल्कि आजीविका के सशक्त माध्यम भी बन सकते हैं।

इसके पश्चात डॉ. दया श्रीवास्तव, अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केंद्र, कटिया (सीतापुर) ने जैविक खेती एवं वैल्यू एडिशन विषय पर अपना सत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि जैविक खेती अपनाकर किस प्रकार किसानों की आय में वृद्धि की जा सकती है तथा कृषि उत्पादों में मूल्य संवर्धन कर उन्हें बाजार से जोड़कर आर्थिक सशक्तिकरण संभव है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. वंदना वर्मा (आयुर्वेदिक चिकित्सक ) ने अपने संबोधन में आयुर्वेदिक चिकित्सा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज आवश्यकता है कि लोग एलोपैथी पर अत्यधिक निर्भरता से हटकर आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा की ओर लौटें, क्योंकि यह पद्धति शरीर को जड़ से स्वस्थ करने में सहायक है। कार्यक्रम के समापन समारोह में सभी सम्मानित वैद्याचार्यों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान डॉ. दया श्रीवास्तव, अध्यक्ष कृषि विज्ञानं केंद्र कटिया सीतापुर, आईआईएस अरिमर्दन सिंह (पूर्व अपर महानिदेशक, पीआईबी – भारत सरकार) एवं लोक जीवन  फाउण्डेशन के संस्थापक डॉ. राजेश वर्मा के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में विशेष योगदान देने वाले रसोइयों रघुराज एवं प्रमोद को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने मोटे अनाजों से बने पारंपरिक एवं स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन तैयार किए, जिन्हें आगंतुकों द्वारा अत्यंत सराहा गया।

आरोग्य पाक-शाला में दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए लोगों ने सहभागिता की। प्रतिभागियों ने अनुभवी वैद्याचार्यों से नाड़ी परीक्षण कराया तथा वैद्य एवं एक्यूप्रेशर विशेषज्ञों द्वारा रोगों की पहचान, जीवनशैली सुधार एवं उचित खान-पान संबंधी परामर्श प्राप्त किया। विशेष रूप से दैनिक जीवन में मोटे अनाजों के सेवन को अपनाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम संचालिका प्रिया वर्मा ने अपने संबोधन में कहा, “वैद्याचार्यों का यह पारंपरिक ज्ञान आने वाली पीढ़ियों को हस्तांतरित किया जाना चाहिए, ताकि हमारी भावी पीढ़ियाँ इसे एक अमूल्य विरासत के रूप में संजोकर आगे बढ़ा सकें।”

पढ़ते रहिए www.buddhadarshan.com स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता जरूरी- आशुतोष कुमार

चरक हॉस्पिटल
चरक पॉली क्लिनिक, बिन्दौआ, रायबरेली रोड
Health
Dr Anil Gangwar, DM Gastro
Gorakhpur
Dr HN Patel, Ramrati Hospital
Previous Post

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

Next Post

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

up80.online

up80.online

Related Posts

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी
यूपी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो
देश

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026
Next Post
Yogi Cabinet.

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

Yogi

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

सपा

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

Recommended

दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
UP politics

ओबीसी छात्रों के लिए कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन की तिथि बढ़ाई गई

2 years ago
अखिलेश यादव

यूपी का दंगल: 343 पर सपा व 60 पर सहयोगी दल लड़ेंगे चुनाव!

5 years ago
Modi Man

‘मोदी मैन’ अरविंद शर्मा को डिप्टी सीएम, गृह विभाग या कुछ और? पर्दा जल्द उठेगा

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

Trending

Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

by up80.online
August 13, 2026
0

महिलाओं को पहले 20, फिर 30 हजार देगी योगी सरकार केके वर्मा, लखनऊ योगी सरकार विधानसभा चुनाव...

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026
झांसी

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

August 12, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online