लॉकडाउन पार्ट टू: आज से देश के विभिन्न हिस्सों में सरकारी और निजी कार्यालय खुल रहे हैं।
नई दिल्ली/लखनऊ, 20 अप्रैल
केंद्र सरकार ने आज से देश के विभिन्न हिस्सों में लॉकडाउन पार्ट टू में कुछ राहत दी है। आज से कई सरकारी व निजी कार्यालय खुल रहे हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व नेशनल प्रेसिडेंट व पद्यश्री विजेता डॉ.केके अग्रवाल के अनुसार ये सावधानियां जरूर बरतें:
1.घर से बाहर निकलते समय नाक-व मुंह को पूरी तरह से ढंक लें। यदि मास्क नहीं है तो गमछा का इस्तेमाल कीजिए
2.आफिस जाते समय साथ में सैनेटाइजर, सेवलॉन अथवा साबुन जरूर लेकर जायें
3.किसी से भी हाथ मिलाने की बजाय दूर से ही नमस्कार करें
4.रास्ते में किसी भी वस्तु अथवा दरवाजे को छूने से बचें। यदि छूना पड़े तो हाथ अवश्य धोयें।
5.ऑफिस में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और जहां बैठते हैं, उसे साफ-सुथरा रखें
6.ऑफिस में बार-बार 20 सेकेंड तक हाथ धोयें
7.घर से खाना लेकर जायें और अपना खाना अलग खायें
8.यदि आपको खांसी या जुकाम आता है तो ऑफिस न जायें। यदि आपको ऑफिस में खांसी अथवा जुकाम आता है तो मुंह को बाजू से कवर करके खांसे या छीकें।
9.घर आते ही कपड़ा को बदलें, हाथ और मुंह को ठीक से धोयें और कुछ देर तक परिवार के सदस्यों से दूर रहें।
10.अपने स्कूटर अथवा कार को भी साफ-सुथरा रखिए। कार में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
यह भी पढ़िए: खांसी, जुकाम या छीकें आना कोरोना नहीं है: डॉ.अग्रवाल
यह भी पढ़िए: कोरोना से बचने के लिए इन 7 सुझावों पर अमल कीजिए: डॉ.एचएन पटेल















