• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, May 30, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

अटल की स्मृति से याद आया सुशासन का मार्ग, संगठन की ताकत

up80.online by up80.online
January 1, 2026
in यूपी, राजनीति
0
bjp

बेल्थरा रोड में अटल स्मृति सम्मेलन बना राजनीतिक विचार-मंथन का मंच

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

बेल्थरा रोड में अटल स्मृति सम्मेलन बना राजनीतिक विचार-मंथन का मंच

यूपी80 न्यूज, बेल्थरा रोड/ बलिया

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर बुधवार को बेल्थरा रोड स्थित राधिका मैरेज हॉल में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन केवल श्रद्धांजलि का कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि यह सुशासन, राष्ट्रवाद और संगठनात्मक मजबूती पर केंद्रित राजनीतिक विचार-मंथन का मंच बना। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद जगदंबिका पाल रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए जगदंबिका पाल ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व को याद करते हुए कहा कि पोखरन परमाणु परीक्षण, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क (जीआरएएम) योजना और देशभर में सड़क कनेक्टिविटी जैसे निर्णयों ने भारत को रणनीतिक और विकासात्मक रूप से नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में रखी गई संसदीय लोकतंत्र और विकास की नींव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज और मजबूत बना रहे हैं।

Belthra Road
द एपेक्स नर्सिंग होम, बेल्थरा रोड

विपक्ष की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का कार्य अब केवल विरोध तक सीमित रह गया है। लोकतंत्र पर सवाल उठाने वालों से उन्होंने पूछा कि यदि देश में लोकतंत्र नहीं होता तो वे स्वयं सांसद कैसे होते और कर्नाटक में उनकी सरकार कैसे बनती।

अंतरराष्ट्रीय और सुरक्षा परिदृश्य पर बोलते हुए उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख किया और कहा कि इसके बाद पाकिस्तान में भय का माहौल बन गया था। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बयान का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि हालात इतने गंभीर हो गए थे कि वहां सैन्य अधिकारियों को लोगों को बंकरों में रहने की सलाह देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि भारत आज जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और वैश्विक संकटों में समाधान की दृष्टि भारत की ओर है।

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि सरकार तभी मजबूत होती है जब संगठन मजबूत हो। उन्होंने एसआईआर कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी और 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने पर विशेष जोर दिया।

पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि भाजपा में कोई कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नहीं होता, पार्टी की वास्तविक ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है।

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित:

कार्यक्रम में पूर्व सांसद बब्बन राजभर, पूर्व विधायक गोरख पासवान व धनंजय कन्नौजिया, पूर्व मंत्री छट्ठू राम, भाजपा जिलाध्यक्ष देवरिया अंतर्यामी सिंह, अशोक कुमार मधुर, रीना राव, विपिन मिश्रा, देवेन्द्र कुमार गुप्त, रणजीत कुशवाहा, सुरेन्द्र चौहान, विक्की सिंह, रम्भा तिवारी, सुशीला भारती, कंचन गुप्ता, शकुंतला सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Health
Dr Anil Gangwar, DM Gastro
Previous Post

यूपी में फिर बढ़ी एसआईआर की समय सीमा

Next Post

एसआईआर: गांव-गांव जाकर काटे गए वोटों की जांच करेगी कांग्रेस

up80.online

up80.online

Related Posts

DK Shivkumar
अन्य राज्य

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

May 30, 2026
लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम
यूपी

लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

May 29, 2026
तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
यूपी

तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

May 28, 2026
Next Post
Ajay Rai

एसआईआर: गांव-गांव जाकर काटे गए वोटों की जांच करेगी कांग्रेस

Mata Savitribai Phule

प्लेग पीड़ित बच्चे का इलाज कराने के दौरान बीमार होने से माता सावित्रीबाई फुले का निधन हुआ

अनुप्रिया पटेल

मंत्रिमंडल विस्तार: अपना दल एस के किस विधायक की खुलेगी किस्मत

Recommended

तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

2 days ago
DK Shivkumar

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

6 hours ago
लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

1 day ago
आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

5 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

Trending

DK Shivkumar
अन्य राज्य

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

by up80.online
May 30, 2026
0

कर्नाटक के नए मुखिया डीके शिवकुमार सत्येंद्र पीएस, नई दिल्ली सिद्धारमैया अति पिछड़ी कुरुबा जाति के नेता...

लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

May 29, 2026
तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

May 28, 2026
आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

May 25, 2026
झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

May 25, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

“सेल्फी स्टेशन” के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online