• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, July 1, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

तुम मुख्यमंत्री से शिकायत करोगे, हम तुम्हारे घर पर बुलडोजर चलवा देंगे!

up80.online by up80.online
October 18, 2025
in बड़ी खबर, यूपी
0
बेल्थरा रोड

भृगु राजभर, फिरयादी, बेल्थरा रोड

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

फरियादी ने एसडीएम और तहसीलदार से की शिकायत, बातचीत का वीडियो वायरल

यूपी80 न्यूज, बलिया

“तुम मुख्यमंत्री से शिकायत करोगे, हम तुम्हारे घर पर बुलडोजर चलवा देंगे।“ यह दबंगई बलिया जनपद के बेल्थरारोड क्षेत्र में तैनात एक लेखपाल ने किया है।

बेल्थरा रोड में एक लेखपाल के भ्रष्टाचार और दबंगई का मामला सामने आया है। इस सम्बन्ध में लेखपाल का पीड़ित को धमकाने का ऑडियो भी वायरल हो रहा है। ऑडियो में लेखपाल स्पष्ट रूप से एक ग्रामीण को धमकाते हुए उसका घर गिराने की बात कह रहा है। लेखपाल शिकायतकर्ता को यहां तक चेतावनी देते हुए कहता है कि तुम मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हो, अब प्रधानमंत्री पर करना।

मामला बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के ससना बहादुरपुर गांव का है। यहां के निवासी भृगु पुत्र धर्मदेव ने बताया कि उन्होंने ग्राम सभा की नई पट्टी की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे और खड़ंजे में हुई गड़बड़ियों की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी।

इस सम्बन्ध में पीड़ित ने सोमवार को तहसीलदार बेल्थरारोड को भी एक लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने नई पट्टी/बंजर भूमि पर हो रहे कब्जे और लेखपाल की भूमिका की जांच की मांग की है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि लेखपाल द्वारा गलत रिपोर्ट लगाकर कब्जाधारियों को संरक्षण दिया जा रहा है। इसी शिकायत से नाराज लेखपाल ने उन्हें फोन कर धमकी दी।

स्थानीय लोगों में इस प्रकरण को लेकर रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि जब कोई व्यक्ति सरकार से न्याय की उम्मीद में शिकायत करता है और उसे ही धमकी मिलने लगे, तो यह तंत्र पर बड़ा सवाल है।

भृगु ने इस संबंध में शनिवार को उप जिलाधिकारी बेल्थरारोड से मुलाकात की, जहां एसडीएम ने आश्वासन दिया कि ऑडियो मामले की जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट के बाद लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह होगा कि उपजिलाधिकारी शरद चौधरी इस वायरल ऑडियो और अवैध कब्जे के मामले में कब तक ठोस कार्रवाई करते हैं।

Previous Post

सामूहिक तौर से दीवाली नहीं मनाएगा नगर निकाय कर्मचारी महासंघ

Next Post

युवक ने लगाई सरयू में छलांग, मल्लाहों ने बचाई जान

up80.online

up80.online

Related Posts

दिलीप पटेल
बड़ी खबर

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?
अन्य राज्य

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026
“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी
अन्य राज्य

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

June 23, 2026
Next Post
युवक ने लगाई सरयू में छलांग, मल्लाहों ने बचाई जान

युवक ने लगाई सरयू में छलांग, मल्लाहों ने बचाई जान

एनकाउंटर

हेडमास्टर देवेंद्र प्रताप यादव की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Encounter

दिल्ली में बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर का एनकाउंटर

Recommended

दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

3 days ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

6 years ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

2 years ago
वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

6 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

Trending

दिलीप पटेल
बड़ी खबर

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

by up80.online
June 30, 2026
0

क्षेत्रीय अध्यक्ष से प्रदेश महामंत्री पद पर हुआ प्रमोशन बलिराम सिंह, लखनऊ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी...

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026
“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

June 23, 2026
CM Yogi

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

June 21, 2026
UP politics

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

June 17, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online