• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, September 6, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

पूर्वोत्तर को पूरे देश की सांस्कृतिक और धार्मिक एकता से जोड़ता त्रिपुरसुंदरी मंदिर

up80.online by up80.online
September 24, 2025
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बिहार, यूपी, राजनीति
0
Tripura

त्रिपुरसुंदरी मंदिर में पूजा करते हुए पीएम मोदी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

पीएम मोदी ने सड़क, रेल व हवाई नेटवर्क के साथ-साथ सांस्कृतिक- धार्मिक रूप से भी पूर्वोत्तर को देश से जोड़ा है

बिप्लब कुमार देब, यूपी80 न्यूज़

त्रिपुरा का त्रिपुरसुंदरी मंदिर पूर्वोत्तर को देश की सांस्कृतिक और धार्मिक एकता से जोड़ते हुए पूर्वोत्तर की एक नई पहचान के रूप में स्थापित हो रहा है। 51 शक्तिपीठों में पूर्वोत्तर भारत का माता त्रिपुरसुंदरी मंदिर एक प्रमुख शक्तिपीठ है। माता त्रिपुरसुंदरी को दस महाविद्याओं की अग्रणी देवी भी माना जाता है। आस्था और श्रद्धा का यह पुण्यस्थल और तीर्थाटन की विशाल संभावनाओं वाला धार्मिक पर्यटन केंद्र अब नये रूप में बन कर तैयार हो चुका है।

त्रिपुरसुंदरी मंदिर में पीएम मोदी का अभिवादन करते हुए पूर्व सीएम बिप्लव कुमार देब
त्रिपुरसुंदरी मंदिर में पीएम मोदी का अभिवादन करते हुए पूर्व सीएम बिप्लव कुमार देब

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर प्रसाद परियोजना के अंतर्गत 2021 में मंदिर परिसर आधुनिकीकरण तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए व मुख्य मंदिर और गर्भगृह को यथावत रखते हुए मंदिर को भव्यता प्रदान करने का कार्य शुरू हुआ।

माता त्रिपुरसुंदरी के नाम पर ही इस स्थान का नाम त्रिपुरा पड़ा। इसीलिए माता त्रिपुरसुंदरी त्रिपुरा की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक पहचान भी हैं। ये मंदिर पूरे देश के हिंदू धर्मावलंबियों के लिए ही नहीं, बल्कि त्रिपुरा समेत पूर्वोत्तर के जनजातीय समाज व बांग्लाभाषी लोगों की आस्था व एकता का केंद्र हैं।

भारतवर्ष में विभिन्न जातीय- धार्मिक व भाषाई समूह हैं। अलग-अलग विचारधाराओं व पूजा पद्धतियों को मानने वाले लोग रहते हैं, परंतु एक चुने हुए जनप्रतिनिधि के लिए आवश्यक है कि वो जनता की इच्छा और भावनाओं को प्राथमिकता दे। उनकी श्रद्धा-आस्था का सम्मान करें।

त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लव कुमार देब
त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लव कुमार देब

मेरी स्मृति के अनुसार मुझे कभी याद नहीं आता कि कम्युनिस्ट पार्टी के शासन के दौरान उनके किसी भी मुख्यमंत्री ने कभी माता त्रिपुरा सुंदरी के मंदिर में जाकर दर्शन किए हों? जो जनप्रतिनिधि जनता की श्रद्धा, आस्था और त्रिपुरा की पहचान के प्रति सम्मान प्रदर्शित नहीं कर सके, उनकी सोच भी स्वभाव से जन विरोधी ही रही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं माता के मंदिर में पूजा करने और व उनके नवरूप का उद्धाटन करने आए। त्रिपुरासुंदरी का मंदिर एक ओर शांति, स्थिरता और जाति-जनजाति के मेल-मिलाप का संदेश देता है, तो दूसरी ओर तीर्थाटन के जरिए धार्मिक पर्यटन की संभावनाएं आर्थिक विकास का मार्ग भी खोलती हैं। 

2018 में त्रिपुरा में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही प्रदेश में विशिष्ट पर्यटन संभावनाओं के विकास का रोड मैप तैयार हुआ।

माता त्रिपुरेश्वरी मंदिर का विकास और सुविधा सुनिश्चित कर देश-विदेश से अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को त्रिपुरा की ओर आकर्षित करना इस योजना का प्रमुख उद्देश्य था। मंदिर केवल आध्यात्मिक शक्ति व शांति का संदेश नहीं देता बल्कि इसमें प्रदेश की समृद्धि की भी अपार संभावना छिपी है। परंतु कम्युनिस्टों के लिए जनता की भावनाओं से अधिक उनकी विचारधारा ही महत्वपूर्ण रही और वो अपनी दूषित विचारधारा लोगों की आस्था, उनकी श्रद्धा व प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान पर थोपते रहे।

वर्ष 2017–18 में आखिरी वाममोर्चा सरकार का बजट लगभग 15 हजार करोड़ था। परंतु आज 7 वर्षों में त्रिपुरा सरकार का बजट लगभग दोगुना हो चुका है। जनता को भ्रमित कर विकास को पीछे रखने की राजनीति करने वाले कम्युनिस्ट स्वयं ही पीछे रह गये। त्रिपुरा में लेफ्ट का शासन प्रदेश को अंधेरे व अराजकता में धकेलने के लिए याद किया जाएगा।

मैं सौभाग्यशाली हूं कि मेरा जन्म माता त्रिपुरसुंदरी की पुण्यभूमि में हुआ। जब भी मैं माता के दर्शन करने गया तो मन में ये प्रश्न उठता कि आख़िर इतने विख्यात मंदिर का समुचित विस्तार क्यों नहीं किया गया? जनसुविधाएं क्यों नहीं बढ़ाई जा रहीं? और आख़िर हमारी त्रिपुरसुंदरी माता का परिसर देश के अन्य धार्मिक स्थलों की तरह भव्य और विशाल क्यों नहीं हो सकता ?

शायद इसी कारण मन में हमेशा यह आकांक्षा भी रही कि किस प्रकार इस मंदिर का समुचित प्रचार-प्रसार हो, और इसके परिसर का विस्तार कर, विश्व स्तरीय सुविधाएं तैयार कर इस पावन धाम को भारत की सीमाओं से बाहर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलायी जाए। शायद इसीलिए माता की कृपा, त्रिपुरा वासियों के आशीर्वाद और पार्टी के विश्वास से जब मुझे मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिली, तो माता त्रिपुरसुंदरी का मंदिर मेरी प्राथमिकताओं में शामिल रहा।

7 जून 2018 को जब तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर के विकास की आधारशिला रखने हेतु राज्य का दौरा किया, तभी त्रिपुरा सरकार की ओर से इसे केंद्र सरकार की प्रसाद परियोजना में शामिल करने की मांग रखी गयी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों से वर्ष 2021 में मंदिर परिसर के विकास हेतु केंद्र सरकार की तरफ से 37.8 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए।

जब मुझे बतौर संसद सदस्य त्रिपुरा की आवाज़ बनने का मौका मिला, तब भी मैंने इस प्रोजेक्ट के लिए अतिरिक्त राशि की मांग की। वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मानिक साहा ने भी पूरी ऊर्जा के साथ इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया अंततः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में व राज्य की भाजपा सरकार के प्रयास से आज क़रीब 51 करोड़ रुपये की लागत से माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के नये स्वरूप का उद्घाटन संपन्न हो गया है।

स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने मंदिर के इस विस्तारित हिस्से और आधुनिक सेवाओं का शुभारंभ किया है। ये पूर्वोत्तर भारत व यहां के निवासियों की आस्था व श्रद्धा के प्रति उनके सम्मान को प्रदर्शित करता है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जिस प्रकार काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन के महाकाल कॉरिडोर व अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद वहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, उसी प्रकार त्रिपुरा में भी देश और दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता त्रिपुरसुंदरी के दर्शनों के लिए आएंगे व पूर्वोत्तर भारत के साथ अपना जुड़ाव भी महसूस करेंगे।

इसके अतिरिक्त उदयपुर में 97.70 करोड़ रुपये की लागत से 51 शक्तिपीठों के स्वरूप बनाए जा रहा है साथ ही क़रीब 180 करोड़ रुपये की लागत से सांस्कृतिक व धार्मिक महत्व के कई स्थानों को विकसित करने का कार्य भी जारी है।

ज़ाहिर है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर को सिर्फ सड़कों, रेल व हवाई नेटवर्क के ज़रिए नहीं जोड़ रहे हैं, वरन सांस्कृतिक रूप से भी जोड़ रहे हैं और नवरात्रि के प्रथम दिन त्रिपुरा व मां त्रिपुरसुंदरी के भक्तों के लिए उनका ये उपहार यही दर्शाता है।

लेखक बिप्लब कुमार देब
(त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री हैं व वर्तमान में प्रदेश की त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट से सांसद हैं)

पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: जीएसटी की नई दरें लागू, आवश्यक वस्तुओं पर ‘शून्य जीएसटी’

पढ़ते रहिए : कैसे पहुंचे काशी, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

Previous Post

बलिया के ‘लाल’ सतीश श्रीवास्तव को मिला डॉ. बालशौरी रेड्डी स्मृति सम्मान

Next Post

सपा विधायक के साले ने की आत्महत्या, IAS की कर रहा था तैयारी

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
सपा विधायक के साले ने की आत्महत्या, IAS की कर रहा था तैयारी

सपा विधायक के साले ने की आत्महत्या, IAS की कर रहा था तैयारी

बहराइच

गया में रील बनाते समय 9 किशोर डूबे, 5 की मौत  

UP politics

पड़ताल करने गए अधिकारी को ग्रामीणों ने चोर समझ कर दौड़ा कर पीटा

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

5 days ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

3 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online