• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, February 15, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

यमुना नदी के लिए दर-दर भिक्षा मांग रहे देवरिया के ‘लाल’ रविशंकर तिवारी

-यमुना के निर्मल, अविरल प्रवाह के लिए ‘यमुना संसद के माध्यम से छेड़ी जनमुहिम, प्रेमानंद जी महाराज कर चुके है सराहना

up80.online by up80.online
June 28, 2025
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, यूपी
0
Yamuna river

निर्मल यमुना के लिए भिक्षाटन करते हुए रविशंकर तिवारी, दिल्ली

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

बलिराम सिंह, नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लार क्षेत्र के मूल निवासी रविशंकर तिवारी इन दिनों राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों और गलियों में भिक्षा मांगते फिर रहे हैं। उनका यह भिक्षाटन पेट पालने के लिए नहीं, अपितु समाज के कल्याण के लिए है। उन्होंने यमुना नदी के निर्मल, अविरल और निर्बाध प्रवाह के लिए यह राह अपनाई है।

यमुना
निर्मल यमुना के लिए भिक्षाटन करते हुए रविशंकर तिवारी

तकरीबन 3 दशक तक पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना जीवन खपा देने वाले 55 वर्षीय रविशंकर तिवारी का एक ही उद्देश्य है कि दिल्ली की सीमा में तकरीबन 24 किलोमीटर का सफर तय करने वाली यमुना नदी एक बार फिर अपने मूल स्वरूप में आ जाए और उसका जल शुद्ध हो सके। रविशंकर का कहना है कि यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त करना केवल सरकार का ही दायित्व नहीं है, समाज की भी ये जिम्मेदारी है। ऐसे में सरकार को सरकार का काम और समाज को समाज का काम करना चाहिए।

Yamun
निर्मल यमुना के लिए भिक्षाटन करते हुए रविशंकर तिवारी

रविशंकर ने रोजगार को दरकिनार कर यमुना नदी के स्वच्छ और अविरल प्रवाह के लिए भिक्षाटन का मार्ग एकाएक ही नहीं चुना। वर्ष 2022 में वह वजीराबाद में यमुना का जायजा लेने गए थे। उनके साथ कुछ अन्य पत्रकार साथी भी थे। रविशंकर बताते हैं कि उनके मन में यह ख्याल आया कि  छठ पर्व तक ही यमुना की सुध ली जाएगी, उसके बाद क्या। यहीं, से रविशंकर ने यमुना नदी को स्वच्छ बनाने का बीड़ा उठाया। वह दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों, चांदनी चौक और सदर बाजार के व्यापारी संगठनों, गायत्री परिवार, निरंकारी समाज और अन्य के साथ 6 महीने तक अलग-अलग बैठक कर यमुना नदी को लेकर चर्चा करते रहे और सबसे सुझाव मांगते रहे।

‘यमुना संसद’ के जरिए बनाई मानव श्रृंखला:

रविशंकर बताते हैं कि विश्व पर्यावरण दिवस के ठीक एक दिन पहले उन्होंने 4 जून 2023 ‘यमुना संसद’ का औपचारिक ऐलान किया। उन्होंने 5 जून 2023 को दिल्ली के एक लाख लोगों को यमुना नदी के किनारे ला खड़ा किया और मानव श्रृंखला बनाई।

भैया दूज पर लिया एक वर्ष तक भिक्षाटन का संकल्प:

रविशंकर बताते हैं कि 3 नवंबर 2024 को उन्होंने यमुना नदी के निर्मल, अविरल प्रवाह के लिए भिक्षाटन का संकल्प लिया। वह कहते हैं कि भैया दूज का सीधा संबंध यमुना नदी से है। यमुनाजी यम की बहन हैं। इस वजह से उन्होंने यह दिन चुना। उन्होंने तय किया कि वह अगले एक वर्ष यानी 3 नवंबर 2024 से 2025 के भैयादूज तक यमुना के लिए भिक्षु बन भिक्षाटन करेंगे। हालांकि, उनके लिए भिक्षाटन पर निकलना आसान नहीं था।

रविशंकर कहते हैं कि भीख मांगना बड़ा कठिन काम है। उनके कुछ अपने लोगों ने उनका मजाक भी उड़ाया।

उपराज्यपाल को सौंपी रिपोर्ट:

रविशंकर तिवारी ने दिल्ली के उपराज्यपाल को एक रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें उन्होंने यमुना नदी के किनारे 15 से 20 यमुना वाटिका बनाने का सुझाव दिया है। उन्होंने उपराज्यपाल से इसके लिए जगह चिन्हित करने की मांग की है। ये जगह समाज के नाम पर होगी, लोग जन्मदिन, सालगिरह, पुण्यतिथि आदि के अवसर पर एक-एक पेड़ लगा सकेंगे। जिसकी वजह से यह पूरी तरह से हरित क्षेत्र के रूप में विकसित होगा। उनका कहना है कि समाज के सहयोग से वो इस हरित क्षेत्र में एक झील का निर्माण करेंगे, जिसमें बाढ़, बारिश का पानी एकत्र किया जाएगा। इससे यमुना का जलस्तर रिचार्ज होता रहेगा।

यमुना शोध संस्थान बना हर वर्ष 100 छात्रों को करेंगे प्रशिक्षित:

उपराज्यपाल की ओर से जमीन चिन्हित न करने की स्थिति में रविशंकर एक प्लान बी भी है। वह यमुना शोध संस्थान का गठन कर 12वीं कक्षा तक के 100 छात्रों को  नदियों और पर्यावरण को स्वस्छ रखने की जानकारी देकर उनको प्रशिक्षित  करेंगे। भिक्षाटन से अर्जित धन का इसके लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

Yamuna river
निर्मल यमुना के लिए भिक्षाटन करते हुए रविशंकर तिवारी, दिल्ली

पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: शादीशुदा बेटियों को मिलेगा पैतृक जमीन में हिस्सा?

पढ़ते रहिए: जीवन में अपनी क्षमता को प्राप्त करने की 8 सूत्री रणनीति

Previous Post

विदेश नीति की विफलता के कारण भारत की वैश्विक छवि कमजोर हुई- शाहनवाज आलम

Next Post

चौधरी चरण सिंह तिराहे पर शरबत सेवा शिविर का आयोजन, राहगीरों को मिली राहत

up80.online

up80.online

Related Posts

Yogi
बड़ी खबर

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

February 14, 2026
Yogi Cabinet.
बड़ी खबर

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

February 13, 2026
पाक शाला
देश

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

February 9, 2026
Next Post
शरबत

चौधरी चरण सिंह तिराहे पर शरबत सेवा शिविर का आयोजन, राहगीरों को मिली राहत

Anupriya Patel

 “जातिगत जनगणना से उजागर होगी देश की सच्ची तस्वीर” - अनुप्रिया पटेल

आकाशीय बिजली से तीन की मौत, आठ घायल

आकाशीय बिजली से तीन की मौत, आठ घायल

Recommended

पाक शाला

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

6 days ago
एसआईआर

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

1 week ago
Revolutionary

महान क्रांतिकारी डॉ.गया प्रसाद कटियार ने 46 दिनों तक भूख हड़ताल कर विश्व रिकार्ड बनाया था

5 years ago
Bhim Army

चंद्रशेखर आज़ाद का ऐलान- सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, पीछे नहीं चलूंगा

2 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

गांधीवादी छात्रों ने उठाई ग्रामीण रोजगार की आवाज

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रतिभाग करेंगी यूपी की 14 लखपति दीदियां

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

Trending

Yogi
बड़ी खबर

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

by up80.online
February 14, 2026
0

यूपी के 1.06 करोड़ जरूरतमंदों की पेंशन में होगी वृद्धि सपा ने किया मातृशक्ति का अपमान यूपी80...

Yogi Cabinet.

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

February 13, 2026
पाक शाला

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

February 9, 2026
एसआईआर

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

February 8, 2026
Health

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

February 5, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

फॉर्म 7 के जरिए मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास कर रही है भाजपा

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online