• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, March 10, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

घूस लेते रंगे हाथों बिजली विभाग का क्लर्क गिरफ्तार

भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सतर्कता विभाग ने लोगों से की ये अपील,,,

up80.online by up80.online
March 28, 2025
in यूपी
0
घूस लेते रंगे हाथों बिजली विभाग का क्लर्क गिरफ्तार
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, प्रयागराज

उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान प्रयागराज टीम द्वारा 27 मार्च को फतेहपुर जनपद के कार्यालय अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड खजुहा रोड बिंदकी से अजीत सिंह नामक अनुबंध क्लर्क को ₹20000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।  

http://up80.online/wp-content/uploads/2025/03/VID_20250328_001157.mp4

अजीत सिंह के खिलाफ थाना उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान प्रयागराज में सुसंगत धाराओं में अभियुक्त पंजीकृत कराकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इस कार्यवाही में सतर्कता विभाग के इंस्पेक्टर नन्हे राम सरोज सहित अन्य विभागीय अधिकारी शामिल रहे।

इस सम्बन्ध में जनपद फतेहपुर के थाना औंग के गांव सगुनापुर पोस्ट शिवराजपुर तहसील बिंदकी निवासी अरविंद कुमार पाल पुत्र रामपाल द्वारा एक शिकायत पत्र उप्र सतर्कता अधिष्ठान प्रयागराज को दी गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय बिंदकी जनपद फतेहपुर हरिओम सोनी व लिपिक अजीत सिंह द्वारा 20 हजार रुपए की घूस की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया था कि गोधरौली मुस्तकिल निवासी श्वेतांशू द्विवेदी की पैकेजिंग फैक्ट्री बन उनके गांव में बन रही है। इस फैक्ट्री की विद्युत सम्बन्धित सभी कार्य की जिम्मेदारी उसे दी गई थी। फैक्ट्री में विद्युत लाइन के लिए स्टीमेट बनवाकर उसका पूरा पैसा विभाग में पूर्ण जमा योजना के तहत जमा करा दिया गया। पिछले 5 दिसंबर को इसका पूरा पैसा 4,24,880 रुपए जमा होने के बाद फैक्ट्री मालिक द्वारा एग्रीमेंट की कार्रवाई पूर्ण कर दी गई। बावजूद अभी तक उनका सभी कार्य लम्बित है। इस संबंध में मेरे द्वारा बार-बार विद्युत वितरण खंड द्वितीय कार्यालय में जाने पर ज्ञात हुआ कि मेरी पत्रावली आदेश हेतु अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय हरिओम सोनी के पास लंबित है। जब इस सम्बन्ध में वह अधिशासी अभियंता से मिला तो उनके द्वारा यह कहा गया कि आप अनुबंध सहायक लिपिक अजीत को रुपया 20000 दे दीजिए, आपका कार्य हो जाएगा। इस संबंध में जब मैं लिपिक अजीत से मिला तो उनके बताया गया कि मेरा इससे कोई लेना-देनानहीं है, किंतु मैं मजबूर हूं। मुझे अधिशासी अभियंता हरिओम सोनी ने कहा है कि इस मामले में मैं तभी आदेश करूंगा जब आप पार्टी से 20000 रुपए दिलाएंगे।

अजीत का कहना था कि ऐसी स्थिति में यदि आप चाहते हैं कि आपकी फैक्ट्री, लाइन आर्डर, कनेक्शन व मैटेरियल सम्बन्धी फार्म पर आदेश हो जाए तो आपको 20 हजार रुपए नकद देने होंगे। इसमें मेरा कुछ लेना देना नहीं है, यह साहब का आर्डर है। शिकायती पत्र में शिकायतकर्ता सतर्कता अधिष्ठान से अपील की थी कि वह रिश्वत के रूप में दिया जाने वाला रुपया 20000 नगद नहीं देना चाहता हूं। और उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ना चाहता हूं।

भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान प्रयागराज सेक्टर प्रयागराज द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यदि सरकारी अधिकारी अथवा कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो तत्काल उनसे संपर्क करें। इस बाबत आप हेल्पलाइन नंबर 9454404859 एवं सतर्कता मुख्यालय के हेल्पलाइन नंबर 9454401866 पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

बाबा विश्वनाथ फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड
बाबा विश्वनाथ फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड

बेल्थरा रोड

Previous Post

बिना एकजुट हुए स्वर्णकार समाज का भला नहीं

Next Post

भंडारा के नाम पर सड़क जाम कर सकते हैं, लेकिन नमाज नहीं पढ़ सकते हैं!

up80.online

up80.online

Related Posts

UP Police
बड़ी खबर

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

March 9, 2026
जदयू
बिहार

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

March 8, 2026
CSE 2025
अन्य राज्य

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

March 7, 2026
Next Post
नमाज

भंडारा के नाम पर सड़क जाम कर सकते हैं, लेकिन नमाज नहीं पढ़ सकते हैं!

कर्तव्य का पालन ही बनाता है देश को समृद्ध: योगी

कर्तव्य का पालन ही बनाता है देश को समृद्ध: योगी

अरुण पटेल के हत्यारों को कब मिलेगी सजा? सरदार सेना ने दी चेतावनी

अरुण पटेल के हत्यारों को कब मिलेगी सजा? सरदार सेना ने दी चेतावनी

Recommended

2022

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

4 days ago
समता मूलक

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

6 days ago
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

3 days ago
जदयू

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

2 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

Trending

UP Police
बड़ी खबर

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

by up80.online
March 9, 2026
0

पेपर लीक, नकल और सॉल्वर गैंग के बारे में दें गोपनीय सूचना युवा तुर्क, लखनऊ उत्तर प्रदेश...

जदयू

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

March 8, 2026
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

March 7, 2026
चुनाव आयोग

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

March 7, 2026
2022

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

March 6, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online