• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, August 20, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home दिल्ली

क्या आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है?

केजरीवाल ने लगाया आरोप, कहा- सभी सर्वे फर्जी हैं

up80.online by up80.online
February 7, 2025
in दिल्ली, देश, राजनीति
0
popularity

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल Arvind Kejriwal ने भाजपा BJP पर आरोप लगाया है कि उनके उम्मीदवारों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। अब तक उनके 16 उम्मीदवारों को भाजपा की तरफ से फोन किया जा चुका है। उन्होंने यह भी कहा है कि सभी सर्वे फर्जी हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उनके उम्मीदवारों को लालच देकर भाजपा में शामिल करवाने की कोशिश की जा रही है। उम्मीदवारों से कहा जा रहा है कि आप छोड़ कर भाजपा में आ जाओ। मंत्री बना देंगे और 15-15 करोड़ देंगे।

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा है कि कुछ एजेंसी दिखा रही हैं कि भाजपा की 55 से ज्यादा सीटें आ रही हैं। अगर ज्यादा सीटें आ रहीं हैं तो आप उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत है। सभी सर्वे फर्जी हैं। इसके माध्यम से दिल्ली में माहौल बनाकर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है।

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना 8 फरवरी को होगी। इससे पहले आज आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने सभी 70 प्रत्याशियों की बैठक बुलाई है। बैठक की अध्यक्षता अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं।

कुछ एजेंसीज दिखा रही हैं कि गाली गलौज पार्टी की 55 से ज़्यादा सीट आ रही हैं।

पिछले दो घंटे में हमारे 16 उम्मीदवारों के पास फ़ोन आ गए हैं कि “आप” छोड़ के उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे और हरेक को 15-15 करोड़ देंगे।

अगर इनकी पार्टी की 55 से ज़्यादा सीटें आ रहीं हैं तो…

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 6, 2025

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘कुछ एजेंसीज दिखा रही हैं कि गाली-गलौज पार्टी की 55 से ज्यादा सीट आ रही हैं। पिछले दो घंटे में हमारे 16 उम्मीदवारों के पास फोन आ गए हैं कि आम आदमी पार्टी छोड़ के उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे और हरेक को 15-15 करोड़ देंगे। अगर इनकी पार्टी की 55 से ज्यादा सीटें आ रहीं हैं तो हमारे उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत है? जाहिर तौर पर ये फर्जी सर्वे करवाये ही इसलिए गए हैं ताकि ये माहौल बनाकर कुछ उम्मीदवारों को तोड़ा जा सके। पर गाली गलौज वालों, हमारा एक भी आदमी नहीं टूटेगा।’

आप उम्मीदवार ने फोन का किया दावा:

सुल्तानपुर माजरा से आप उम्मीदवार और दिल्ली के मंत्री मुकेश अहलावत ने दावा किया है कि उन्हें भी इस तरह का प्रस्ताव दिया गया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेसफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मैं मर सकता हूं, मेरे टुकड़े हो सकते हैं, लेकिन मैं अरविंद केजरीवाल को कभी नहीं छोड़ूंगा। मुझे बताया गया कि उनकी (भाजपा) सरकार बन रही है और अगर मैं आप छोड़कर उनके साथ शामिल हो गया, तो वे मुझे मंत्री बनाएंगे और 15 करोड़ रुपये देंगे। लेकिन केजरीवाल और आप ने मुझे जो सम्मान दिया है, मैं मरते दम तक अपनी पार्टी नहीं छोड़ूंगा।’

पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: इसे लापरवाही कहें या भ्रष्टाचार? सुनकर आप माथा पिट लेंगे, 65 हजार के बिजली बिल को बना दिया 7 करोड़

पढ़ते रहिए: कैसे पहुंचे एम्स दिल्ली, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

Previous Post

बलिया में ’इण्डस्ट्रियल क्लस्टर्स’ की मांग, मंत्री अंसारी ने केंद्रीय मंत्री मांझी से की मुलाकात

Next Post

खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों से जुड़ेंगी महिलाएं, विशेष योजना तैयार

up80.online

up80.online

Related Posts

Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो
देश

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026
Next Post
केशव पसाद मौर्य

खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों से जुड़ेंगी महिलाएं, विशेष योजना तैयार

Arvind Kejriwal

मदर टेरेसा का शिष्य चुनावी मैदान में शिकस्त खा गया, दिल्ली की सत्ता भी गई

Uttar Pradesh

गोरखपुर में आउटसोर्स पर नियुक्त हुए तहसीलदार, नायब तहसीलदार व लेखपाल

Recommended

किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

7 days ago
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

6 days ago
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

7 days ago
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

6 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

Trending

Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

by up80.online
August 13, 2026
0

महिलाओं को पहले 20, फिर 30 हजार देगी योगी सरकार केके वर्मा, लखनऊ योगी सरकार विधानसभा चुनाव...

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026
झांसी

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

August 12, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online