• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, June 24, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

बचपन में कप प्लेट धोया, अब मिर्जापुर में कप प्लेट चमकाने का सौभाग्य मिला: मोदी

up80.online by up80.online
July 13, 2019
in यूपी, राजनीति
0
बचपन में कप प्लेट धोया, अब मिर्जापुर में कप प्लेट चमकाने का सौभाग्य मिला: मोदी

नरेंद्र मोदी ने बचपन में कप प्लेट धोए थे और आज उन्हें मिर्जापुर में कप प्लेट चमकाने का सौभाग्य मिला

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

भीड़ देखकर गदगद हुए मोदी, कहा, “मां विंध्यवासिनी के आशीर्वाद से एक बार फिर एनडीए सरकार बनने जा रही है”

 मिर्जापुर, 16 मई

“बचपन में मैंने कप प्लेट धाने का कार्य किया और आज मुझे मिर्जापुर में कप प्लेट को चमकाने का सौभाग्य मिला है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भाजपा, अपना दल एस और निषाद पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल के समर्थन में मिर्जापुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि 19 मई को अपना दल (एस) के चुनाव चिन्ह् ‘कप प्लेट’ पर दिया गया आपका प्रत्येक वोट मोदी को म जबूत करेगा।

बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में आयोजित अपनी आखिरी रैली में भारी भीड़ देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गदगद दिखे। उन्होंने मंच से कहा कि राजनीतिक पंडितों को आज जनता की इस भारी भीड़ को जरूर देखना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मां विंध्यवासिनी के आशीर्वाद और जनपदवासियों के इस अथाह प्रेम से स्पष्ट हो गया कि 23 मई को केंद्र में एक बार फिर एनडीए सरकार बनने जा रही है। उन्होंने विरोधियों पर हमला करते हुए कहा कि जैसे जैसे जनता का प्रयास हमारे प्रति बढ़ता जा रहा है, वैसे वैसे सपा, बसपा और कांग्रेस की नींद उड़ती जा रही है। इन्होंने मिर्जापुर को लूटा, इन्होंने मिर्जापुर को नक्सली हिंसा में ढकेला, इन्होंने घोटाले किए, इन्होंने पीतल के कारोबार को बर्बाद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षियों पर हमला करते हुए कहा कि इनकी जन्मकुंडली में इतने करनामे हैं कि बताते बताते शाम हो जाएगी।

यह भी पढ़िए: मोदी सरकार में अनुप्रिया पटेल का बढ़ेगा कद: राजनाथ सिंह 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डॉ.राम मनोहर लोहिया भी महिलाओं की चिंता करते थें, लेकिन आज समाजवादी पार्टी के लोग महिलाओं की इज्जत नहीं करते हैं। ये लोहिया जी के वारिस होने का खोखला दावा करते हैं। उन्होंने कहा कि 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दो लड़कों ने एयर कंडिशन में बैठकर सपा- कांग्रेस के बीच डील की थी, लेकिन चुनाव हारने के बाद ये डील टूट गई। अब सपा-बसपा ने गठबंधन किया है, जो कि 23 मई के बाद टूट जाएगी। उन्होंने सपा-बसपा, कांग्रेस को लीडर की बजाय ‘डीलर’ बताते हुए कहा कि ये लोग समाज सेवा की बजाय डील करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से सवाल किया कि दुश्मन के घर में घुसकर आतंकियों को करारा जवाब कौन दे सकता है, केंद्र में मजबूत सरकार कौन दे सकता है, भ्रष्टाचार मुक्त सरकार कौन दे सकता है। प्रधानमंत्री के इन सारे सवालों का जवाब मैदान में उपस्थित जनता ने एक सुर में दिया। जनता ने कहा कि दुश्मन को उसके घर में घुसकर जवाब देने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं। केंद्र में मजबूत सरकार नरेंद्र मोदी ही दे सकते हैं। देश में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही दे सकते हैं।

यह भी पढ़िए: दीदी अनुप्रिया को जिताने के लिए 44 डिग्री तापमान में भी चुनाव प्रचार कर रही हैं अमन पटेल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपका एक एक वोट चौकीदार को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस वोट कटवा पार्टी का काम कर रही है। कांग्रेस के नेता कहते हैं, ‘हुआ तो हुआ।’ जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिर्जापुर में शुरू विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार जब विकास करती है तो मिर्जापुर में बाण सागर परियोजना शुरू होती है, मेडिकल कॉलेज खुलता है, मरीजों को इलाज के लिए 5 लाख रुपए की सुविधा मिलती है।

प्रधानमंत्री ने जनपदवासियों से आह्वान किया कि 19 मई को कप प्लेट पर दिया गया आपका प्रत्येक वोट मोदी को मजबूत करेगा। भाजपा और उसके सहयोगी दलों को पहले से भी अधिक मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़िए: अखिलेश यादव ने राजा भैया को दी धमकी, ‘ठोकीदार के जाने के बाद धमकीदार कहीं के नहीं रहेंगे’

इस मौके पर उन्होंने अपना दल संस्थापक यश:कायी डॉ.सोनेलाल पटेल जी से अपने मधुर संबंध का उल्लेख करते हुए कहा कि डॉ.सोनेलाल पटेल जी का सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के प्रति प्रगाढ़ आस्था थी। उन्होंने डॉ.सोनेलाल पटेल जी के विचारों की प्रशंसा की।

मैं मिर्जापुर की बेटी हूं:

भाजपा, अपना दल (एस) और निषाद पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने कहा कि वह मिर्जापुर की बेटी हैं। पांच साल पहले मिर्जापुर के लोगों ने उन्हें जो प्यार व सम्मान दिया और जनपदवासियों के आशीर्वाद से उन्होंने विकास कार्यों का जो सिलसिला शुरू किया, वो सिलसिला अनवरत जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से विपक्ष घबड़ा गया है। इसीलिए अभी से विपक्ष ईवीएम को कोस रहा है। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर के लिए इतिहास रचने का मौका है। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए इस बार चुनाव जीतने पर वह पहले से भी ज्यादा विकास कार्य करेंगी।

सपा, बसपा और कांग्रेस ने निषाद समाज को लूटा:

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संजय निषाद ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने निषाद समाज को लूटने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही निषाद समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाएगी। उन्होंने जनता से अनुप्रिया पटेल को भारी से भारी मतों से जिताने की अपील की।

Previous Post

मोदी सरकार में अनुप्रिया पटेल का बढ़ेगा कद: राजनाथ सिंह

Next Post

बर्खास्तगी के बाद ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ और सख्त होंगे योगी

up80.online

up80.online

Related Posts

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी
अन्य राज्य

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

June 23, 2026
CM Yogi
बड़ी खबर

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

June 21, 2026
UP politics
यूपी

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

June 17, 2026
Next Post
Om Prakash Rajbhar

बर्खास्तगी के बाद ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ और सख्त होंगे योगी

 यूपी के लाखों युवाओं का भविष्य अधर में लटका

 यूपी के लाखों युवाओं का भविष्य अधर में लटका

अनुप्रिया, केसरी, रीता बहुगुणा के सामने फीकी पड़ी सपा-बसपा की दोस्ती 

अनुप्रिया, केसरी, रीता बहुगुणा के सामने फीकी पड़ी सपा-बसपा की दोस्ती 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

CM Yogi

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

4 days ago
OBC

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

1 week ago
UP politics

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

7 days ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

2 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

Trending

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी
अन्य राज्य

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

by up80.online
June 23, 2026
0

महान क्रांतिकारी की जयंती पर पुस्तक का हुआ विमोचन यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ शहीद- ए- आज़म भगत...

CM Yogi

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

June 21, 2026
UP politics

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

June 17, 2026
OBC

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

June 16, 2026
Election

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

June 14, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online