• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, April 7, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

बलिया डबल मर्डर: मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

बीयर खरीदने गए दो युवकों की हत्या से क्षेत्रवासी आक्रोशित

up80.online by up80.online
January 3, 2025
in यूपी
0
बलिया

बलिया डबल मर्डर का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, बलिया

बलिया जनपद के नरही थाना के सिकंदरपुर में नववर्ष के पहले दिन हुए डबल मर्डर के मुख्य आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

दोहरे हत्याकांड से लोगों में गहरी नाराजगी थी। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह जगह दबिश दे रही थी। पुलिस के अनुसार नरही थाना के बघौना गांव के पास आरोपी से मुठभेड़ हुई।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर थाना नरही पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि डबल मर्डर का मुख्य आरोपी शिवम राय रामगढ़/टूटवारी मार्ग की तरफ से पैदल आ रहा  है, इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बघौता पुलिया के  पास घेराबन्दी कर आते हुए व्यक्ति को बघौता पुलिया के पास रोकने का प्रयास किया गया तो उपरोक्त व्यक्ति के द्वारा भागते हुए पुलिस टीम को लक्ष्य बनाकर तमंचे से पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम शिवम राय पुत्र उमेश राय निवासी नरायनपुर थाना नरही, बलिया बताया, तथा बताया कि दिनांक 01.01.2025 को प्रज्ञा स्कूल बहद ग्राम नरायनपुर के पास अपने साथियों के साथ मिलकर डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया था।

पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: Azmgarh- गगन यादव को सैल्यूट करना महंगा पड़ा, निलंबित हुए सब-इंस्पेक्टर

अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 02 अदद खोखा कारतूस .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व डबल मर्डर के दौरान प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद टंगारी (कुल्हाड़ी) बरामद हुआ।

बता दें कि नए साल पर बलिया जनपद के नरही थाना क्षेत्र में सिकंदरपुर गांव निवासी प्रशांत गुप्ता 23 पुत्र लक्ष्मण गुप्ता व गोलू वर्मा 24 पुत्र कन्हैया वर्मा कनुवान मार्ग पर स्थित लाईसेंसी दुकान से बीयर खरीदने को गए थे। वहां आरोपी युवक से कहासुनी व मारपीट हो गई। युवक ने धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे प्रशांत व गोलू की मौत हो गई।

पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: नए साल पर बीयर खरीदने गए दो युवकों की हत्या

Previous Post

Ballia: नए साल पर बीयर खरीदने गए दो युवकों की हत्या

Next Post

उत्तर प्रदेश में मनरेगा श्रमिकों की बढ़ेगी मजदूरी! डिप्टी सीएम मौर्य ने की मांग

up80.online

up80.online

Related Posts

मानसिंह पटेल
यूपी

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

April 3, 2026
Modi
यूपी

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

March 29, 2026
पंकज चौधरी
यूपी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Next Post
केशव पसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश में मनरेगा श्रमिकों की बढ़ेगी मजदूरी! डिप्टी सीएम मौर्य ने की मांग

Lockdown

तबादला को लेकर सीएम योगी का शिक्षामित्रों को बड़ा तोहफा

आदिवासी जननायक जयपाल सिंह मुंडा को दिया जाय ‘भारत रत्न’

आदिवासी जननायक जयपाल सिंह मुंडा को दिया जाय 'भारत रत्न'

Recommended

मानसिंह पटेल

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

4 days ago
Modi

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

1 week ago
पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

2 weeks ago
ज्योति सिंह

बेल्थरा रोड क्षेत्र की बिटिया का ऑडिटर पद पर हुआ चयन

2 months ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Trending

मानसिंह पटेल
यूपी

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

by up80.online
April 3, 2026
0

यूपीपीएससी पास करने वाले मेधावियों को मानसिंह पटेल ने दी बधाई यूपी80 न्यूज, रायबरेली उत्तर प्रदेश लोक...

Modi

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

March 29, 2026
पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Union

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online