• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, July 23, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

‘यादवजी को सस्पेंड कर दिया, ऊर्जा मंत्री के बयान पर भड़के सपाई

बलिया में दो बिजली अधिकारियों के निलंबन का मामला सदन में गूँजा

up80.online by up80.online
July 30, 2024
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति, सपा
0
Ak sharma

उर्जा मंत्री एके शर्मा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को बिजली आपूर्ति की बदहाली पर चर्चा कराए जाने की मांग नहीं माने जाने और ऊर्जा मंत्री के बयान के विरोध में समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने आसन के निकट जमकर हंगामा तथा प्रदर्शन किया और सदन से बहिर्गमन कर गए।

प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने प्रश्नकाल के बाद सदन में बिजली बिल वसूली को लेकर विभागीय अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं और किसानों के कथित उत्पीड़न की शिकायत के जवाब में कहा कि कल ही मैं बलिया गया था, एक शिकायत आयी तो मैंने एक ‘यादव जी’ को निलंबित कर दिया। एक व्यक्ति से धनराशि मांगने का मामला आया था तभी ‘यादव जी’ को निलंबित किया। मंत्री शर्मा के ‘यादव’ शब्द बोलने पर हस्तक्षेप करते हुए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि मंत्री ने कई बातों का समुचित उत्तर नहीं दिया। मंत्री ने यह नहीं कहा कि ‘इंजीनियर’ को सस्पेंड किया, बल्कि यह कहा कि ‘यादव’ को सस्पेंड कर दिया, इस सदन की कार्यवाही से निकाला जाए।

अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि ‘यादव’ हो या ‘महाना’ कोई गलती करेगा तो निलंबित किया जाएगा। इसके पहले पीठसीन अधिकारी सिद्धार्थनाथ सिंह ने सपा सदस्यों की सदन की कार्यवाही रोककर चर्चा कराये जाने की मांग को मानने से इनकार कर दिया था।इसके बाद सपा सदस्य मंत्री शर्मा पर माफी मांगने का दबाव बनाते हुए अध्यक्ष के आसन के निकट आकर नारेबाजी करने लगे, ‘बिजली- पानी दे न सके जो, वो सरकार निकम्मी है, जो सरकार निकम्मी है, वह सरकार बदलनी है।’

अध्यक्ष महाना ने बार-बार अनुरोध किया कि सदस्य अपनी सीट पर चले जाएं, लेकिन वे लोग चर्चा कराए जाने की मांग पर अड़े रहे। चर्चा कराये जाने की मांग पूरी न होने पर सपा सदस्य सदन से बहिर्गमन कर गए। इसके पहले विधानसभा में सोमवार को प्रश्नकाल के बाद सपा सदस्य आरके वर्मा ने नियम 56 कार्यस्थगन के तहत सदन की कार्यवाही रोककर दो घंटे तक बिजली व्यवस्था पर चर्चा कराये जाने की मांग की। सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर एवं अन्य विधायकों ने बिजली कटौती, जर्जर तार, किसानों की फसल की बर्बादी और बिजली विभाग द्वारा बिल वसूली के नाम पर कथित उत्पीड़न आदि का मसला उठाया।

सपा सदस्यों के जवाब में प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने दावा किया कि पूरे देश में सबसे ज्यादा 30,618 मेगावाट बिजली आपूर्ति प्रदेश में हो रही है। इतनी मेगावाट बिजली की आपूर्ति किसी भी राज्य ने अब तक के इतिहास में नहीं की है। उन्होंने विपक्षी सदस्यों की ओर इशारा करते हुए कहा, ”आपकी यानि सपा सरकार के समय से योगी जी की सरकार ढाई गुना अधिक बिजली दे रही है। शर्मा ने यह भी कहा कि सपा सरकार में डेढ़ लाख मजरे ऐसे थे जहां विद्युतीकरण नहीं हुआ लेकिन 2017 के बाद एक लाख 21 हजार मजरों का विद्युतीकरण किया गया। 97 करोड़ रुपये की योजना 20 हजार मजरों के लिए मंजूर की गयी है।

Ak sharma
उर्जा मंत्री एके शर्मा
Previous Post

कांग्रेस ने जातिगत जनगणना और आरक्षण से 50 ℅ की पाबन्दी हटाने के लिए शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

Next Post

अपना दल एस के क्षेत्रीय अध्यक्ष विवेक चौधरी ने दिया इस्तीफा, टीम के साथ रालोद में शामिल

up80.online

up80.online

Related Posts

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल
यूपी

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Next Post
अपना दल एस के क्षेत्रीय अध्यक्ष विवेक चौधरी ने दिया इस्तीफा, टीम के साथ रालोद में शामिल

अपना दल एस के क्षेत्रीय अध्यक्ष विवेक चौधरी ने दिया इस्तीफा, टीम के साथ रालोद में शामिल

बाबू सिंह कुशवाहा

अखिलेश यादव ने बाबू सिंह कुशवाहा और धर्मेन्द्र यादव को दी अहम जिम्मेदारी

उदयभान करवरिया की रिहाई पर सपा सदस्यों ने क्यों किया हंगामा?

उदयभान करवरिया की रिहाई पर सपा सदस्यों ने क्यों किया हंगामा?

Recommended

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

5 days ago
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

4 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

4 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

by up80.online
July 19, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन इलेक्शन की अभिनव पहल के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी...

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online