• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, December 7, 2025
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

अध्यक्ष व डिप्टी सीएम पिछड़ा, फिर भी पिछड़ों को भूल गई बीजेपी

up80.online by up80.online
March 4, 2020
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
बीजेपी

ओबीसी नेता स्वतंत्रदेव सिंह, बीजेपी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

प्राधिकरण व निगमों के नामित सदस्यों में ओबीसी व एससी-एसटी कार्यकत्र्ताओं को नहीं मिली जगह

लखनऊ, 4 मार्च

यूं लोग नहीं कहते हैं कि बीजेपी सवर्णों की पार्टी है। पिछले दो दिनों में बीजेपी ने प्रदेश के विकास प्राधिकरणों के लिए 99 सदस्य और 16 निगमों के लिए 160 बीजेपी कार्यकत्र्ताओं को पार्षद के तौर पर नामित किया है। लेकिन यदि आप इस सूची में पिछड़ों और अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों का नाम ढ़ूढेंगे तो मुश्किल से नजर आएंगे। अर्थात स्वतंत्रदेव सिंह और केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश अध्यक्ष बनाते समय ओबीसी का खूब ढोल पिटा गया, लेकिन जब हिस्सेदारी की बात आई तो आरक्षित वर्ग यहां भी ठगा सा महसूस कर रहा है।

उदाहरण के तौर पर आजमगढ़ जनपद को ही देख सकते हैं। आजमगढ़ विकास प्राधिकरण के लिए तीन सदस्यों (प्रेम नारायण पांडेय, प्रेम प्रकाश राय, उत्तर प्रदेश होम्योपैथी बोर्ड के सदस्य डॉ.श्याम नारायण सिंह) को नामित किया गया है। इनमें से कोई भी पदाधिकारी ओबीसी नहीं है। मजे की बात तो यह है कि डॉ.श्याम नारायण सिंह उत्तर प्रदेश होम्योपैथी बोर्ड के भी सदस्य हैं, बावजूद इसके उन्हें प्राधिकरण का सदस्य बनाया गया है। इसी तरह 2018 में यहां से विजय बहादुर पाठक को  विधान परिषद सदस्य बनाया गया। पिछले साल आजमगढ़ से बीजेपी के दो पदाधिकारियों को विभिन्न बोर्ड में जगह दी गई। इनमें से नरेंद्र सिंह को दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री के तौर पर पूर्वांचल विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया और कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा को श्रम बोर्ड का सदस्य बनाया गया। अर्थात प्रदेश के सबसे बड़े जिला की सूची में शामिल आजमगढ़ जनपद में अब पिछड़ों के लिए केवल पार्टी का झोला उठाने का कार्य रह गया है। ये केवल आजमगढ़ की बात नहीं है। बल्कि पूरे प्रदेश में इसी तरह का खेल चल रहा है।

reservation
सपा नेता आईपी सिंह का ट्वीट

खुद मुख्यमंत्री के क्षेत्र गोरखपुर का हाल देखिए:

गोरखपुर में नामित पार्षद:

ओम प्रकाश शर्मा

मदन लाल गुप्ता

उमेश चंद्र श्रीवास्तव

अशोक मिश्र

जितेंद्र चौधरी

मीरा श्रीवास्तव

वीर सिंह सोनकर

धर्मदेव चौहान

लक्ष्मण नारंग

रणंजय सिंह

प्राधिकरण में नामित:

राधेश्याम श्रीवास्तव

अनिल गुप्ता

पवन कुमार त्रिपाठी

यह भी पढ़िए: 85 को 50 में ही निपटाने की तैयारी, अधिक अंक लाने के बावजूद आरक्षित वर्ग में ही मिलेगी नौकरी

लखनऊ में प्राधिकरण के लिए नामित सदस्य :

प्रदीप भार्गव

पीएन सिंह (ओबीसी)

पुष्कर शुक्ला

लखनऊ में पार्षद के लिए नामित सदस्य:

अनुराग मिश्र

पद्मिनी चौधरी

कैलाश गुप्ता

राकेश मिश्रा

संतोष तेवतिया

शिवकुमार यादव

सुभाष शुक्ला

सर्वजीत सिंह

केके जायसवाल

प्रियंक आर्य

यह भी पढ़िए: जनरल से ज्यादा ओबीसी का कट ऑफ, ये कैसा आरक्षण है !

अयोध्या में प्राधिकरण के लिए नामित:

कमलेश श्रीवास्तव

निर्मला सिंह

परमानंद मिश्र

अयोध्या में पार्षद के लिए नामित:

बिंदु सिंह

मनोज कुमार श्रीवास्तव

रामकुमार सिंह राजू

आशीष सिंह

रमाकांत पांडेय

सरदार अजीत सिंह

संजय शुक्ला

रीना द्विवेदी

रंजीत सोनकर

मायाराम वर्मा

यह भी पढ़िए: नीतीश कुमार का क्रांतिकारी कदम, बिहार में होगी जातीय आधार पर 2021 जनगणना

बस्ती विकास प्राधिकरण के लिए नामित:

यशकांत सिंह,

रूपम श्रीवास्तव

प्रेम सागर तिवारी

क्या कहता है विपक्ष:

कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं लखनऊ उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आलोक वर्मा कहते हैं कि प्रदेश में न केवल वंचितों के आरक्षण पर कुठाराघात करने की साजिश चल रही है, बल्कि सरकार में भी उन्हें हासिए पर रखने का खेल चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पिछड़ों और अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों को पार्टी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से सवाल जरूर करना चाहिए।

Previous Post

मऊ में छत्रपति शाहूजी महाराज पुस्तकालय का उद्घाटन करेंगी अनुप्रिया पटेल

Next Post

कोरोना का आतंक, होली समारोह से दूर रहेंगे पीएम मोदी व सीएम योगी

up80.online

up80.online

Related Posts

Heart attack
बड़ी खबर

टेस्ट के दौरान छठी के छात्र की हार्ट अटैक से मौत!

December 5, 2025
Maurya
यूपी

ग्राम चौपालों के जरिए 5 लाख 85 हजार समस्याओं का हुआ निराकरण

November 30, 2025
Nitish Kumar
बड़ी खबर

अस्ताचल की ओर जदयू, बिहार में क्या होगा?

November 30, 2025
Next Post
corona virus

कोरोना का आतंक, होली समारोह से दूर रहेंगे पीएम मोदी व सीएम योगी

Corona virus

कोरोना वायरस का आतंक: मऊ में होने वाली अपना दल एस की महत्वपूर्ण बैठक रद्द

NUJ (INDIA)

वरिष्ठ पत्रकार रासबिहारी एनयूजे के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Heart attack

टेस्ट के दौरान छठी के छात्र की हार्ट अटैक से मौत!

1 day ago
Nitish Kumar

अस्ताचल की ओर जदयू, बिहार में क्या होगा?

1 week ago
Maurya

ग्राम चौपालों के जरिए 5 लाख 85 हजार समस्याओं का हुआ निराकरण

6 days ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

2 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

बिहार चुनाव: पप्पू यादव का आरोप- 127 सीटों पर बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ी

सऊदी अरब हादसा: एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों के 18 लोगों की मौत

विधान परिषद में कर्मचारी समाज का भी हो प्रतिनिधित्व

बिना मौसम हुई बारिश से फसल बर्बाद, किसानों को मिले उचित मुआवजा

पीजीआई में गंदगी व बदइंतजामी से मंत्री के पिता परेशान

गांव से पढ़ाई शुरू करने वाले जस्टिस सूर्यकांत बने देश के 53वें चीफ जस्टिस

Trending

Heart attack
बड़ी खबर

टेस्ट के दौरान छठी के छात्र की हार्ट अटैक से मौत!

by up80.online
December 5, 2025
0

ढाई घंटे तक पेपर देने के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत यूपी80 न्यूज, लखनऊ लखनऊ के महानगर स्थित...

Maurya

ग्राम चौपालों के जरिए 5 लाख 85 हजार समस्याओं का हुआ निराकरण

November 30, 2025
Nitish Kumar

अस्ताचल की ओर जदयू, बिहार में क्या होगा?

November 30, 2025
Belthra Road

एमएमडी पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस पर युवा संसद का आयोजन

November 26, 2025
रोजगार मेला में 4 हज़ार युवाओं को मिलेगा जॉब

रोजगार मेला में 4 हज़ार युवाओं को मिलेगा जॉब

November 23, 2025

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

टेस्ट के दौरान छठी के छात्र की हार्ट अटैक से मौत!

ग्राम चौपालों के जरिए 5 लाख 85 हजार समस्याओं का हुआ निराकरण

अस्ताचल की ओर जदयू, बिहार में क्या होगा?

एमएमडी पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस पर युवा संसद का आयोजन

रोजगार मेला में 4 हज़ार युवाओं को मिलेगा जॉब

पीएम सूक्ष्म खाद्य योजना के तहत हर जिले में स्थापित होंगी 1000 यूनिट

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online