पीएम मोदी ने खुद दी जानकारी, सोशल मीडिया पर बढ़ते अफवाहों से नाराज बताए जा रहे हैं पीएम
नई दिल्ली, 2 मार्च
सोशल मीडिया पर बढ़ते अफवाह की वजह से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया से हमेशा के लिए दूरी बना सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने कहा है,” इस रविवार से मैं ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम व यू-ट्यूब छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं। इस बारे में जानकारी दे दूंगा। “
बता दें कि पीएम मोदी दुनियाभर के उन चुनिंदा लोकप्रिय नेताओं में शामिल हैं, जिनके सोशल मीडिया पर सर्वाधिक फॉलोवर हैं। पीएम मोदी की राजनीतिक सफलता में सोशल मीडिया का भी काफी योगदान है। जब अखबार व टेलीविजन चैनल उनके खिलाफ दिन-रात अभियान चला रहे थे, तो उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया और सोशल मीडिया के जरिए भारत सहित पूरी दुनिया में अपनी लोकप्रियता व वाइब्रेंट गुजरात की धूम मचाया। युवाओं के बीच उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ही पैठ बनायी।
फेसबुक पर फॉलोअर: 4.47 करोड़
इंस्टाग्राम पर फॉलोवर: 3.52 करोड़
ट्विटर पर फॉलोवर : 5.33 करोड़
यूट्यूब पर फॉलोवर: 45 लाख
राहुल गांधी का तंज:
पीएम मोदी की इस घोषणा के कुछ देर बाद ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा – नफरत को छोड़िए, सोशल मीडिया को नहीं।
यह भी पढ़िए: अहमदाबाद में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा उमिया माता मंदिर