• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, July 6, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

मऊ की पहचान महादेव से है, माफिया से नहीं: शर्मा

सुभासपा प्रत्याशी डॉ. अरविन्द राजभर के नामांकन में पहुंचे ऊर्जामंत्री

up80.online by up80.online
May 11, 2024
in यूपी, राजनीति
0
मऊ की पहचान महादेव से है, माफिया से नहीं: शर्मा
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ/मऊ

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा है कि मऊ की पहचान अब माफिया से नहीं, बल्कि महादेव से होती है। घोसी Ghosi लोकसभा सीट से एनडीए गठबंधन के सुभासपा प्रत्याशी डॉ. अरविन्द राजभर Dr Arvind Rajbhar के नामांकन कार्यक्रम में गठबंधन के सभी दलों के कार्यकर्त्ता और आम जनता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. अरविंद राजभर जिनका चुनाव निशान छड़ी है, वह बहुत भारी मतों से घोसी लोकसभा सीट को जीतने जा रहे हैं। अरविन्द राजभर को दिया गया एक-एक वोट, मोदी को दिए गया वोट माना जायेगा।

एके शर्मा ने कहा कि मोदी देश की 80 करोड़ जनता की भोजन की व्यवस्था के लिए मुफ्त राशन वितरण करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ लोगों को आवास और शौचालय देकर उनका मान सम्मान बचाया और सम्मान से जीने का हक दिलाया है। मोदी शासन में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर भी आये हैं।
श्री शर्मा ने कहा कि अभी तक वह नगर विकास मंत्री के रूप में मऊ जिले के नगरीय क्षेत्र का विकास कर रहे थे। अब पंचायती राजमंत्री के रूप में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी हैं। अब शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों का भी तेजी से विकास होगा। यह विकास जो होगा मऊ जिले के साथ ही घोसी लोकसभा के सम्पूर्ण क्षेत्र का होगा।
श्री शर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के प्रतिनिधि के रूप में जब डॉ. अरविन्द राजभर दिल्ली में होंगे, तो जो काम हमने आगे बढ़ाया है, उसको अरविंद जी और भी रफ़्तार देंगे और आगे बढ़ाने का काम करेंगे। अरविन्द को दिया हुआ एक -एक वोट मोदी को दिया माना जायेगा। श्री शर्मा ने एक शेर कहते हुए कहा कि हम लाए हैं तूफान से कश्ती निकाल कर… मऊ के हालात आप खुद ही जानते होंगे, पिछले 03 साल में योगी और मोदी के आशीर्वाद से मऊ जो माफिया का गढ़ कहा जाता था, उससे निकालकर उसकी जगह आज विकास की गंगा बहाने का काम किया जा रहा है। आने वाले दिनों में मऊ मां शीतला धाम के नाम से जाना जाएगा। मऊ वन देवी माई धाम के नाम से जाना जाएगा।

नामांकन कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, एमएलसी विक्रांत सिंह रिशु, यशवंत सिंह और हजारों की संख्या में क्षेत्र की सम्मानित जनता मौजूद रही।

Previous Post

Ballia: नीरज, सनातन, रमाशंकर राजभर सहित कई प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Next Post

राहुल गांधी ने कहा- पिछले तीन हजार सालों में सबसे सफलतम आंदोलन है ‘भारत का संविधान’

up80.online

up80.online

Related Posts

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel
बड़ी खबर

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
Next Post
राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा- पिछले तीन हजार सालों में सबसे सफलतम आंदोलन है ‘भारत का संविधान’

बेल्थरा रोड नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने का प्रयास जारी रहेगा: हंसू राम

बेल्थरा रोड नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने का प्रयास जारी रहेगा: हंसू राम

Ballia: टीडी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष को मारी गोली, वराणसी रेफर

Ballia: टीडी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष को मारी गोली, वराणसी रेफर

Recommended

Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

4 days ago
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

3 days ago
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

18 hours ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

by up80.online
July 5, 2026
0

आर्यन ने नर्सरी से 12वीं तक एक ही स्कूल में की पढ़ाई यूपी, 80 न्यूज़, चंदौली किसी...

Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online