• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, July 22, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

लालू-नीतीश के बाद कोई पिछड़ा या कन्हैया कुमार-प्रशांत किशोर ?

up80.online by up80.online
February 22, 2020
in अन्य राज्य
0
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

तीन दशक से पिछड़ों के हाथों में बिहार की कुंजी

पटना, 22 फरवरी

उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र के बाद देश का तीसरा सर्वाधिक आबादी वाला राज्य बिहार है। बिहार की बागडोर पिछले तीन दशक से अन्य पिछड़ी जाति के नेताओं के हाथ में है। यहां पर सवर्ण नेता दूसरे पायदान पर चले गए हैं।  बदलती राजनीतिक परिस्थितियों में बिहार की सत्ता पर एक बार फिर से काबिज करने के लिए बड़े पैमाने पर रणनीति बनायी जा रही है और इसी रणनीति का हिस्सा हैं कन्हैया कुमार और प्रशांत किशोर। अब यह वक्त बताएगा कि ये दोनों नेता आने वाले समय में कितना असर दिखाते हैं अथवा बिहार की सत्ता की कुंजी पिछड़ों के हाथों में ही रहेगी।

भारतीय लोकतंत्र के प्रशासन को चलाने वाले सर्वाधिक नौकरशाह बिहार से आते हैं। इसी तरह देश की आर्थिक आबादी को मजबूती प्रदान करने वाले सर्वाधिक मजदूर भी बिहार के ही हैं, जो आज दिल्ली-मुंबई से लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में कार्य कर रहे हैं। सामंतवाद के तौर पर बदनाम इस राज्य की एक बदनीयती प्राकृतिक आपदा भी है। हर साल आने वाली बाढ़ की त्रासदी झेलने को यह राज्य मजबूर है। राज्य में रोजगार का अभाव और जनसंख्या का दबाव भी इस राज्य के लिए एक संकट है। देश के पिछड़ों की लड़ाई को मजबूती से लड़ने वाले बिहार की कमान तीन दशक पहले यहां के पिछड़े नेताओं के हाथों में आ गई। कभी गुदड़ी के लाल के नाम से मशहूर लालू प्रसाद यादव एवं उनके परिवार ने बिहार में डेढ़ दशक तक राज किया। सत्ता में आने पर लालू यादव ने यहां के दबे-कुचले-शोषितों को आवाज दिया। कल तक दबा समाज अपने अधिकारों को लेकर मुखर हुआ। ऐसे में सर्वाधिक व्यंग भी लालू यादव और उनके परिवार पर किए गए। 2005 में लालू यादव के बाद उनके सहयोगी रहे नीतीश कुमार बिहार की सत्ता पर काबिज हुए। नीतीश कुमार भी पिछड़ी जाति (कुर्मी) से आते हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के अति पिछड़ों और पसमांदा मुसलमानों के विकास पर विशेष तौर पर योजनाएं बनायी गईं। महिलाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए पंचायत में 50 परसेंट सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गईं। प्रदेश में माइक्रोस्तर पर विकास किया गया।

आज राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू यादव का स्वास्थ्य खराब है और वह जेल में है। हालांकि लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव धीरे-धीरे राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत करते जा रहे हैं। लेकिन उनमें लालू यादव की तरह करिश्मा का अभाव है। दूसरी ओर नीतीश कुमार भी 67 साल के हो गए हैं। आज उन पर भी उम्र का असर दिख रहा है। आज उनकी पार्टी में भी सवाल है कि नीतीश कुमार के बाद पार्टी की कमान किसके हाथों में!

दूसरी ओर राष्ट्रीय मीडिया में कन्हैया कुमार और प्रशांत किशोर को प्रमुखता से जगह दी जा रही है। ये दोनों युवा नेता बिहार के रहने वाले हैं और सवर्ण समाज से हैं। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रहे कन्हैया कुमार (भूमिहार) आज एंटी मोदी के तौर पर खुद को स्थापित करते जा रहे हैं। इस वामपंथी नेता को वाकपटु एवं आक्रामक भाषण शैली की वजह से एंटी मोदी गुट काफी पसंद करता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कन्हैया कुमार बेगूसराय से चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि इस चुनाव में कन्हैया कुमार ने भूमिहार बहुल सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

वहीं कल तक नीतीश कुमार के करीबी रहे प्रशांत किशोर भी तेजी से उभर रहे हैं। चुनाव प्रबंधन के रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी खुद को मुसलमानों का हितैषी बताने और एंटी मोदी के तौर पर स्थापित करने में लगे हुए हैं। हालांकि 2014 से पहले प्रशांत किशोर नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रबंधन के लिए कार्य कर चुके हैं। लेकिन अति महात्वाकांक्षी प्रशांत किशोर तेजी से बिहार की सीढ़ी चढ़ना चाहते हैं। चूंकि राष्ट्रीय मीडिया में बिहार के सवर्ण युवाओं की भागीदारी सर्वाधिक है। ऐसे में माना जा रहा है कि एक सोची समझी रणनीति के तहत इन दोनों नेताओं को आगे बढ़ाने की तैयारी चल रही है। अब देखना यह है कि आने वाले समय में ये दोनों नेता बिहार व भारतीय राजनीति में कितना असर डालते हैं अथवा बिहार के सत्ता की कुंजी पिछड़ों व दलित समाज के हाथों में रहेगी!

Previous Post

अनुप्रिया पटेल की राह में उनके स्वजातीय नेता ही बन रहे बाधक

Next Post

आरक्षण के समर्थन में भारत बंद, सुरक्षा एजेंसिया हाई एलर्ट

up80.online

up80.online

Related Posts

वीपी सिंह को क्यों याद करे?
अन्य राज्य

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026
“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी
अन्य राज्य

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

June 23, 2026
उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल
अन्य राज्य

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

June 12, 2026
Next Post
bhim army

आरक्षण के समर्थन में भारत बंद, सुरक्षा एजेंसिया हाई एलर्ट

Saint Gadge

हर व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए बाबा गाडगे का संदेश जरूरी: अनुप्रिया पटेल

छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल की इन योजनाओं के मुरीद हुए पीएम मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

3 days ago
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

3 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

3 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

by up80.online
July 19, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन इलेक्शन की अभिनव पहल के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी...

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online