• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, October 14, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

लोकसभा चुनाव: कोई कोना नही छोड़ रही मोदी, शाह और योगी की तिकड़ी

हर बूथ पर 370 अधिक वोट की चाहत

up80.online by up80.online
April 4, 2024
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
लोकसभा चुनाव: कोई कोना नही छोड़ रही मोदी, शाह और योगी की तिकड़ी
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

योगी ने मथ डाला वेस्टर्न यूपी

केके वर्मा, लखनऊ

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 सीटें दिल्ली के सिंहासन का उत्तराधिकारी तय करती हैं। नरेंद्र मोदी को दोबारा यूपी ने दिल्ली के तख्त पर बैठाया है और अब हैट्रिक के मूड में है। भाजपाई तो चुनाव से पहले ही मुतमईन हैं। डिप्टी सीएम केशव मौर्य और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी तो सभी 80 सीटों को एनडीए के पाले में आने का दावा कर रहे हैं। दावे हैं, किये ही जाते हैं सियासत में, जजमेंट तो मतदाता सुनाते हैं। वे जो करेंगे, वो चार जून को सामने आयेगा।

अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लखनऊ

फ़िलहाल सत्ता संग्राम के दो प्रवेश द्वारों को भेदने के लिए भाजपा ने ताकत लगा दी है।मोदी, शाह और योगी की तिकड़ी अनवरत दौरे व मीटिंग कर रही हैं। भाजपा की कोशिश इस बार 2014 का इतिहास दोहराने की है, पिछली बार की हारी हुई सीटों की भरपाई भी करनी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम की कमान संभाल ली है। पहला मौका है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तीन जनसभा करेंगे। मेरठ की सभा हो चुकी है। 6 अप्रैल को प्रधानमंत्री सहारनपुर में आएंगे और उसके बाद एक सभा मुरादाबाद मंडल में होगी। गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से चुनाव घोषणा से पहले ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश की लगातार समीक्षा शुरू हो गई थी। पिछले चुनाव में सात सीटें भाजपा हारी थी। मंत्रियों को रणनीति बनाने और तैयारी करने में लगाया गया था। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर मंथन किया। मुजफ्फरनगर में जोर 2014 के परिणामों को दोहराने पर रहा। शाह 2014 में लोकसभा चुनाव के प्रभारी थे और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सभी सीटें भाजपा की झोली में आई थीं। जाट और किसान लैंड मुजफ्फरनगर को साधने के बाद गृहमंत्री ने मुरादाबाद में पहले और दूसरे चरण के पश्चिम क्षेत्र के 13 लोकसभा क्षेत्रों पर मंथन किया। 17 लोकसभा सीटों की कोर कमेटियों के साथ लंबे विचार- विमर्श में सारा जोर बूथों पर मजबूत तैयारी पर था।
2019 में भी मेरठ में ही अमित शाह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते 14 लोकसभा क्षेत्र को लेकर होटल ब्रेवुरा में चुनाव रणनीति बनाई थी। इस बार तीसरी बार अमित शाह ने मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र की रैली से शुरुआत कर मुरादाबाद में बैठक की। गृह मंत्री अमित शाह ने रणनीति पर चर्चा करने के साथ समीकरणों को समझा और समझाया। मतदाता, जातिगत आंकड़े, बूथ संख्या भी जानी। मजबूत और कमजोर बूथ को लेकर रणनीति बनाई।
भाजपा का बूथ मैनेजमेंट पर अधिक जोर है। पन्ना कमेटियों को मजबूत किया। चुनावी गणित के मुताबिक हर बूथ पर 370 वोट अधिक पड़ जाते हैं तो परिणाम का परिदृश्य बदल जाएगा। हर सीट पर करीब दो हजार बूथ हैं। धारा 370 हटाने की तर्ज पर यह बूथ फार्मूला निकाला गया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रबुद्ध सम्मेलन के माध्यम से पहले और दूसरे चरण की सभी सीटों को मथ लिया है। एक दिन में उनके दो से तीन प्रबुद्ध सम्मेलन हुए।

प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री तीनों ने ही पश्चिम से आक्रामक प्रचार शुरू कर दिया है। भाजपा की तुलना में विपक्ष प्रचार में पीछे है। बसपा प्रमुख मायावती के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे 6 अप्रैल से करेंगी। सपा में टिकट की उलझन चल रही है। पांच में चार सीटों पर उसको प्रत्याशी बदलने पड़े हैं। प्रचार तो शुरू भी नहीं है। पश्चिम क्षेत्र में 2014 में भाजपा को 14 सीटें मिली थी तो बसपा, सपा और कांग्रेस ज़ीरो पर आउट हो गईं थीं। वहीं 2019 में
भाजपा को 07, बसपा को 04 और सपा को 03 सीटें मिली थी।हाँ एक बात और, उपचुनाव में रामपुर में भाजपा ने जीत दर्ज कर दी थी।

केके वर्मा
वरिष्ठ पत्रकार केके वर्मा, लखनऊ
Previous Post

सीतापुर से नकुल दुबे का कटा टिकट, कांग्रेस ने पिछड़ा नेता पर लगाया दाव

Next Post

मुख्तार अंसारी को कहां आया हार्ट अटैक? पेशी में वकील ने खड़ा किया बड़ा सवाल

up80.online

up80.online

Related Posts

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Next Post
पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की तबियत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती

मुख्तार अंसारी को कहां आया हार्ट अटैक? पेशी में वकील ने खड़ा किया बड़ा सवाल

सर्फेस वाटर के माध्यम से बनाएं माइक्रो एरिगेशन का प्रोजेक्ट : डॉ हीरा लाल

सर्फेस वाटर के माध्यम से बनाएं माइक्रो एरिगेशन का प्रोजेक्ट : डॉ हीरा लाल

समाजवादी पार्टी

लोकसभा चुनाव: सपा की आधा दर्जन महिला प्रत्याशी दे रही कड़ी टक्कर

Recommended

गांव

अनाज व नौकरशाह दोनों पैदा करते हैं ‘तेरवा दहिगवां’ के किसान

6 years ago
Kanshiram

बसपा संस्थापक कांशीराम के प्रसिद्ध नारे

6 years ago
दीपशिखा सिंह

मऊ जनपद की बेटी दीपशिखा सिंह बनीं बिल्थरारोड की एसडीएम

4 years ago
पवन सचान

डॉ.पवन सचान बने एससीईआरटी के निदेशक

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

by up80.online
October 1, 2026
0

बढ़ सकती है क्षेत्रीय असंतुलन की समस्या देवी सिंह के बाद अब तक राज्यसभा व विधान परिषद...

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online