• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, August 30, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

सीतापुर से नकुल दुबे का कटा टिकट, कांग्रेस ने पिछड़ा नेता पर लगाया दाव

अमेठी- रायबरेली पर कांग्रेस पूरी तरह खामोश

up80.online by up80.online
April 4, 2024
in यूपी, राजनीति
0
obc

पूर्व बीजेपी विधायक राकेश राठौर, सीतापुर

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

अनूप कुमार सिंह, सीतापुर

इंटरनेशनल मुक्केबाज विजेंदर सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने अब मथुरा लोकसभा क्षेत्र से मुकेश धनगर को उम्मीदवार बनाया है, जबकि सीतापुर से नकुल दुबे का टिकट काट कर पूर्व विधायक राकेश राठौर पर दांव लगाया गया है। हालांकि रायबरेली और अमेठी को लेकर अभी संशय बरकरार है।

सीतापुर
सीतापुर से राकेश राठौर

कांग्रेस को गठबंधन के तहत 17 सीटें मिली हैं, जिसमें 14 की घोषणा हो चुकी है। बुधवार को मथुरा से मुकेश धनगर को उम्मीदवार घोषित किया गया। वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और प्रदेश महासचिव भी हैं। छात्र संगठन और युवा कांग्रेस में भी विभिन्न पदों पर रहे हैं। मथुरा में धनगर समाज में गहरी पैठ है। उनका नाम पहले भी पार्टी की प्रस्तावित सूची में था। लेकिन बाद में मुक्केबाज विजेंदर सिंह को उतारने की चर्चा शुरू हुई, लेकिन ऐन मौके पर कांग्रेस ने उनके नाम पर मुहर नहीं लगाई। इसी बीच वह भाजपा में चले गए।

सीतापुर में नकुल दुबे का कट गया टिकट, राकेश राठौर होंगे उम्मीदवार

सीतापुर से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री नकुल दुबे को उम्मीदवार घोषित किया था। वह पहले भी बसपा के टिकट पर सीतापुर से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन स्थानीय विरोध की वजह से कांग्रेस को टिकट बदलना पड़ा। बुधवार को नकुल दुबे के स्थान पर पूर्व विधायक राकेश राठौर की घोषणा की गई है। वह भाजपा के टिकट पर विधायक बने थे, लेकिन पिछड़ों की अनदेखी का आरोप लगाकर विधानसभा चुनाव 2022 से पहले इस्तीफा दे दिया था। कुछ वक्त सपा में भी रहे और फिर कांग्रेस में आ गए।

पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक तीन- तीन:

उम्मीदवारों की घोषणा होने के बाद कांग्रेस को आलोचना का शिकार होना पड़ा था। क्योंकि राहुल गांधी लगातार पिछड़ों की भागीदारी और जातीय जनगणना को अपनी प्राथमिकता बता रहे थे, जबकि टिकट में यह हिस्सेदारी नहीं दिख रही थी। ऐसे में शीर्ष नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश के प्रत्याशियों की स्थिति की समीक्षा की। बुधवार को घोषित दोनों उम्मीदवार पिछड़ी जाति के हैं। अब तक घोषित 14 उम्मीदवारों में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक तीन-तीन हैं। अल्पसंख्यकों में दो मुस्लिम और एक जैन हैं। बाकी बची तीन सीटों में इलाहाबाद से उज्जवल रमण सिंह का नाम तय माना जा रहा है।

Previous Post

बसपा ने 12 प्रत्याशियों की सूची जारी की, कन्नौज से मुस्लिम प्रत्याशी

Next Post

लोकसभा चुनाव: कोई कोना नही छोड़ रही मोदी, शाह और योगी की तिकड़ी

up80.online

up80.online

Related Posts

Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी
यूपी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
Next Post
लोकसभा चुनाव: कोई कोना नही छोड़ रही मोदी, शाह और योगी की तिकड़ी

लोकसभा चुनाव: कोई कोना नही छोड़ रही मोदी, शाह और योगी की तिकड़ी

पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की तबियत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती

मुख्तार अंसारी को कहां आया हार्ट अटैक? पेशी में वकील ने खड़ा किया बड़ा सवाल

सर्फेस वाटर के माध्यम से बनाएं माइक्रो एरिगेशन का प्रोजेक्ट : डॉ हीरा लाल

सर्फेस वाटर के माध्यम से बनाएं माइक्रो एरिगेशन का प्रोजेक्ट : डॉ हीरा लाल

Recommended

दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
UP politics

ओबीसी छात्रों के लिए कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन की तिथि बढ़ाई गई

2 years ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago
अखिलेश यादव

यूपी का दंगल: 343 पर सपा व 60 पर सहयोगी दल लड़ेंगे चुनाव!

5 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

Trending

Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

by up80.online
August 13, 2026
0

महिलाओं को पहले 20, फिर 30 हजार देगी योगी सरकार केके वर्मा, लखनऊ योगी सरकार विधानसभा चुनाव...

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026
झांसी

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

August 12, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online