• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, March 10, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

जायसवाल समाज ने खेली फूलों की होली, समाज की एकजुटता पर दिया बल

जायसवाल धर्मशाला में समारोह सम्पन्न

up80.online by up80.online
April 2, 2024
in यूपी
0
जायसवाल समाज ने खेली फूलों की होली, समाज की एकजुटता पर दिया बल
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, बेल्थरा रोड
बेल्थरारोड के जायसवाल धर्मशाला में जायसवाल समाज का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। सोमवार की देर रात चले समारोह में फूलों की होली के साथ लजीज व्यंजन का आनंद भी लिया गया। समारोह में समाज की एकजुटता पर बल दिया गया। मुख्य अतिथि रसड़ा चेयरमैन विनय शंकर जायसवाल ने कहा कि रसड़ा की तरह एकजुटता का परिचय देकर हम बेल्थरारोड में भी इतिहास कायम कर सकते हैं।

बेल्थरारोड के जायसवाल धर्मशाला में जायसवाल समाज का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुलदेवता सहस्रबाहु अर्जुन व कुलगुरु बलभद्र भगवान के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि विनय शंकर जायसवाल व विशिष्ट अतिथि सिकन्दरपुर चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए नपा रसड़ा चेयरमैन ने कहा कि होली मिलन समारोह एक दूसरे से जुड़ने का माध्यम हैं। समाज के एकत्रित करने का यह सशक्त माध्यम है। कहा कि वही समाज राजनीति व आर्थिक रूप से तरक्की करता है जिसका संगठन काफी मजबूत होता है। कहा कि जब समाज की बातें बाहर जाती हैं तब समाज की इज्जत कम होती है। कहा कि जब रसड़ा नगर पालिका में समाज के लोग मिलकर अपना चेयरमैन चुन सकते हैं तो बेल्थरारोड में भी ऐसा संभव हो सकता है। सिकन्दरपुर चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने सिकन्दरपुर में अपने संघर्ष के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि किस तरह विपक्ष ने उनपर लाठियां चलवाया व चुनाव लड़ने से रोकने की कोशिश की। कहा कि समाज मजबूत रहेगा तभी वह राजनैतिक व आर्थिक रूप से मजबूत होगा। उन्होंने होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज के साथ ही अन्य समाज के लोगों से भी प्रेम भाव विकसित करने का आह्वान किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रशांत कुमार मंटू ने कहा कि निश्चित रूप से आने वाले समय में रसड़ा का इतिहास बेल्थरारोड में भी दोहराने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष रतनलाल जायसवाल व वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय जायसवाल ने दोनों अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।समारोह को समाजसेवी दिनेश जायसवाल, डॉ जगदीश जायसवाल, लाला केदारनाथ, काशीनाथ जायसवाल, दुर्गा प्रसाद मधु, विनोद कुमार पप्पू, अजय जायसवाल गुड्डू, सुनील कुमार टिंकू ने सम्बोधित किया। इस मौके पर समाज के युवा पीढ़ी की शादी व्याह कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सत्यनारायण जायसवाल व केएल जायसवाल को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नंदलाल जायसवाल, शशिकांत जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, विशाल जायसवाल, अधिवक्ता दिलीप जायसवाल, राजू जायसवाल, भोलू जायसवाल, मनोहर जायसवाल, ईश्वर चंद जायसवाल, अजय जायसवाल, संजय जायसवाल, अंकुर जायसवाल, सुभाष जायसवाल, राजेश जायसवाल, रमेश जायसवाल, अमित जायसवाल, गनेश जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, श्याम बाबू जायसवाल, मुन्ना जायसवाल, संजू जायसवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। संचालन सुनील कुमार टिंकू ने किया।

Previous Post

आवश्यक जानकारी: प्रत्याशी को परिणाम के 30 दिन के अंदर देना होगा लेखा- जोखा

Next Post

भाजपा के फायर ब्रांड नेता को हराने वाले युवा नेता को अखिलेश यादव ने मेरठ से उतारा

up80.online

up80.online

Related Posts

UP Police
बड़ी खबर

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

March 9, 2026
जदयू
बिहार

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

March 8, 2026
CSE 2025
अन्य राज्य

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

March 7, 2026
Next Post
अतुल प्रधान

भाजपा के फायर ब्रांड नेता को हराने वाले युवा नेता को अखिलेश यादव ने मेरठ से उतारा

छत्तीसगढ़ में दुर्घटना में घायल बलिया के लाल की मौत, एक वर्षीय पुत्र ने दी मुखग्नि

छत्तीसगढ़ में दुर्घटना में घायल बलिया के लाल की मौत, एक वर्षीय पुत्र ने दी मुखग्नि

देवा- फतेहपुर मार्ग पर स्कूली बस पलटी, 4 बच्चों की मौत

देवा- फतेहपुर मार्ग पर स्कूली बस पलटी, 4 बच्चों की मौत

Recommended

2022

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

4 days ago
समता मूलक

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

5 days ago
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

2 days ago
जदयू

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

1 day ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

Trending

UP Police
बड़ी खबर

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

by up80.online
March 9, 2026
0

पेपर लीक, नकल और सॉल्वर गैंग के बारे में दें गोपनीय सूचना युवा तुर्क, लखनऊ उत्तर प्रदेश...

जदयू

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

March 8, 2026
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

March 7, 2026
चुनाव आयोग

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

March 7, 2026
2022

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

March 6, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online