• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, September 5, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

घोसी से सपा प्रत्याशी राजीव राय ने कहा- सरकार फांसी पर लटका दे पर झुकेंगे नहीं

टिकट मिलने के बाद जनपद प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

up80.online by up80.online
March 23, 2024
in यूपी, राजनीति, सपा
0
घोसी से सपा प्रत्याशी राजीव राय ने कहा- सरकार फांसी पर लटका दे पर झुकेंगे नहीं
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ

इंडिया गठबंधन के घोसी Ghosi लोकसभा के प्रत्याशी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय Rajeev Rai का टिकट मिलने के बाद शनिवार को जिले में प्रथम आगमन पर जगह – जगह फूल मालाओं से स्वागत हुआ। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर डॉ राममनोहर लोहिया की जयंती पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी आज विपक्ष को दबाना और डराना चाहती है। इसलिए आये दिन उन्हें भी किसी न किसी प्रकरण में नोटिस जारी कर रही है। गत दिनों ईडी का भी छापा डलवाया था। अगर मैं बीजेपी ज्वाइन कर लेता तो वह हमारे लिए कुछ भी करती, लेकिन हम लोग लोहिया और जनेश्वर मिश्र की नर्सरी के पौधे हैं, जो कभी झुकने का नाम नहीं लेंगे भले ही सरकार उन्हें फांसी पर लटका दे।

राजीव राय ने कहा कि आज बीजेपी की सरकार इंडिया गठबंधन से घबरा गई है और उसे हार का डर सता रहा है। इसीलिए वह चुनाव आते- आते विपक्ष के नेताओं को जेल में डाल रही है। जनता सब कुछ देख रही है और इस बार ऐतिहासिक फैसला लेने जा रही है। कहा कि घोसी लोकसभा का चुनाव हारने के बाद भी वह यहां के जनता के दिल में रहकर कार्यकर्ताओं और गरीबों की आवाज बने हैं जबकि जीतने वाले का अभी दर्शन तक नहीं हुआ है।

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राजीव राय ने कहा कि एनडीए गठबंधन और उसके प्रत्याशी के मुखौटों से जनता वाकिफ हैं इसलिए जनता उन्हें जवाब देने के लिए बैठी है। सुभासपा SBSP के राष्ट्रीय अध्यक्ष हो या उनके पुत्र Arvind Rajbhar समाजवादी पार्टी उनके चाल और चरित्र दोनों से वाकिफ हैं। जनता भी उनके बहरूपीएपन से वाकिफ हो चुकी है।

जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि डॉ राममनोहर लोहिया जी गरीबों, शोषितों की आवाज थे। उन्होंने कहा था कि जिंदा कौम 5 साल तक इंतजार नहीं करती है। इसलिए कार्यकर्ता इस बार हर बूथ पर बीजेपी को उखाड़ फेंकने के लिए लग जाय और प्रत्याशी राजीव राय को जीताने के लिए दिन रात एक कर दें। ज़िला महासचिव कुद्दूस अंसारी ने राजीव राय को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले आजमगढ़ एक्सप्रेसवे सठियांव के समीप स्वागत किया। पूर्व ज़िला अध्यक्ष शिव प्रताप यादव मुन्ना जी राजीव राय के साथ लखनऊ से चलकर हर मोड़ पर कदम से कदम मिलाकर स्वागत समारोह उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया, मोहम्दाबाद गोहाना में आमान अहमद के नेतृत्व में, खुरहट में पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, लालबहादुर यादव , मिर्जा हाजीपुरा में पूर्व चेयरमैन तैयब पालकी और सलाहाबाद मोड़ पर मऊ सदर विधान सभा अध्यक्ष रामप्रकाश यादव ने जोरदार स्वागत किया। कम्हरिया में संजय पांडे, मयंक पाण्डेय, शाहनवाज आलम और शादाब अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

Previous Post

श्रावस्ती से बसपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा व उनके भाई पार्टी से निष्कासित

Next Post

अपना दल कमेरावादी ने बदली रणनीति, तीन सीटों की घोषणा वापस ली

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
पल्लवी पटेल

अपना दल कमेरावादी ने बदली रणनीति, तीन सीटों की घोषणा वापस ली

अजय राय

पीएम मोदी के खिलाफ अजय राय लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, कांग्रेस ने नौ उम्मीदवारों की घोषणा की

BSP

बसपा ने पश्चिमी यूपी की 16 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

4 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

3 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online