• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, July 4, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा: सरकारी शिक्षक सहित 3 अभियुक्त गिरफ्तार

बेल्थरा रोड बस स्टेशन के सामने होटल से एसटीएफ व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार

up80.online by up80.online
February 18, 2024
in यूपी
0
पुलिस भर्ती परीक्षा: सरकारी शिक्षक सहित 3 अभियुक्त गिरफ्तार
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, बलिया
जनपद के बेल्थरा रोड क्षेत्र में यूपी एसटीएफ और उभांव पुलिस की संयुक्त टीम ने पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को नकल कराने वाले एक सरकारी शिक्षक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन अभियुक्तों के पास से एक कार, एक बाइक, चार मोबाइल फोन, पांच प्रवेश पत्र की छाया प्रति, तीन एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड, 20060 रूपए नकद और दो प्रश्न पत्र की छाया प्रति बरामद किया।

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को नकल विहीन संपन्न करने के लिए पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने रविवार को बेल्थरा रोड बस स्टेशन के सामने स्थित टाउन पैलेस होटल के कमरे में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने आरक्षी भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के तीन शातिर व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान स्वतंत्र यादव पुत्र विजय शंकर यादव ग्राम बेडवारा थाना रामपुर जनपद मऊ, उपेंद्र यादव पुत्र सुरेश यादव ग्राम जीउतपुरा फरसाटार और मारकंडेय यादव पुत्र श्रीकांत निवासी चक महमूद थाना उभांव के रूप में की गई। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि अपने रिश्तेदारों व अन्य लोगों से परीक्षा पास करने के नाम पर सात-सात लाख रुपए का सौदा किया था। जिसमें दो लाख हम लोगों का कमीशन होता था और पांच लाख जहां से पर्चा मिलता, वहां पर दे देते। गत 17 फरवरी को परीक्षा का पेपर आउट नहीं होने पर हम लोगों ने फर्जी पेपर बनाकर व्हाट्सएप के माध्यम से परीक्षार्थियों को दिए थे। लेकिन पेपर सही नहीं होने के चलते कैंडिडेट द्वारा पैसा नहीं दिया गया। पैसा लेने की योजना बनाते समय होटल में पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया।

Previous Post

पीजीआई व केजीएमयू में शुरू होगी एयर एंबुलेंस सुविधा, मरीजों को मिलेगी राहत

Next Post

लोकसभा चुनाव: सपा ने 11 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, 90 फीसदी पीडीए चेहरे

up80.online

up80.online

Related Posts

Apna Dal
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel
बड़ी खबर

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल
बड़ी खबर

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
Next Post
Samajwadi Party

लोकसभा चुनाव: सपा ने 11 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, 90 फीसदी पीडीए चेहरे

मौर्य

नई राजनीतिक पार्टी का गठन करेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य

गोंडा से बेनी प्रसाद वर्मा की पोती लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, अखिलेश यादव ने जताया भरोसा

गोंडा से बेनी प्रसाद वर्मा की पोती लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, अखिलेश यादव ने जताया भरोसा

Recommended

दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

6 days ago
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

1 day ago
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

13 hours ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

2 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

Apna Dal
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

by up80.online
July 3, 2026
0

केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का किया आह्वान यूपी80 न्यूज,...

Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026
“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

June 23, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online