• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, September 6, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

16 सूत्रीय फॉर्मूला से किसानों की सुधरेगी सेहत: अनुप्रिया पटेल

up80.online by up80.online
February 1, 2020
in देश, बड़ी खबर, राजनीति
0
budget 2020

किसानों के लिए 16 सूत्री फॉर्मूला

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

150 उच्च शिक्षण संस्थान शुरू करने की घोषणा एक सराहनीय पहल

लखनऊ, 1 फरवरी

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए 16 सूत्रीय फॉर्मूला की घोषणा करने पर खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्रीमती पटेल ने कहा कि इस 16 सूत्रीय फॉर्मूला से किसानों के जीवन में बदलाव आने की उम्मीद है। इसके अलावा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने और रोजगार परक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मार्च 2021 तक 150 उच्च शिक्षण संस्थान शुरू करने की घोषणा भी एक सराहनीय कदम है। इन संस्थानों में स्किल्ड प्रशिक्षण दिया जाएगा।

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार की 2020 बजट में मॉडर्न एग्रीकल्चर लैंड एक्ट को राज्य सरकार द्वारा लागू करने का फैसला स्वागत योग्य है। देश के 100 सूखाग्रस्त जिलों में पानी की विशेष व्यवस्था करने और पीएम कुसुम स्कीम के जरिए किसानों के पंप को सोलर पंप से जोड़ने की पहल सराहनीय है। पीएम कुसुम स्कीम के तहत 20 लाख किसान लाभान्वित होंगे।

यह भी पढ़िए: मिर्जापुरवासियों को मिलेगा विंध्य विश्वविद्यालय, अनुप्रिया पटेल ने सीएम से की मांग

देश में मौजूदा वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज को नाबार्ड के अंदर लाए जाने की घोषणा और नए तरीके से इसे विकसित करने की पहल भी प्रशंसनीय है। पीपीपी मॉडल पर देश में वेयर हाउस और कोल्ड स्टोरेज का निर्माण किया जाएगा।

महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा:

अपना दल एस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल ने बजट 2020 की तारीफ करते हुए कहा कि महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए धन्य लक्ष्मी योजना की घोषणा करना स्वागत योग्य है। इस योजना के तहत बीज से जुड़ी योजनाओं में महिलाओं को शामिल किया जाएगा।

इसके अलावा किसानों के लिए किसान रेल व कृषि उड़ान योजना को शुरू किया जाएगा। दूध, मांस, मछली सहित खराब होने वाली वस्तुओं के लिए किसान रेल चलाई जाएगी। सरकार एक जिला, एक प्रॉडक्ट को बढ़ावा देगी और जैविक खेती के जरिए ऑनलाइन मार्केट को बढ़ावा दिया जाएगा। किसान क्रेडिट कार्ड योजना को 2021 के लिए बढ़ाया जाएगा। मनरेगा के अंदर चारागाह को जोड़ दिया जाएगा। किसानों को दी जाने वाली मदद को दीन दयाल योजना के तहत बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़िए: मिर्जापुर के हर गांव में बनेगा खेल मैदान, अनुप्रिया पटेल ने की घोषणा

कर दाताओं को राहत देने की घोषणा:

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने बताया कि अनुप्रिया पटेल ने बजट 2020-21 में करदाताओं को बड़ी राहत देने पर खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि 5 लाख तक की सलाना आय पर किसी तरह का टैक्स नहीं लगेगा। 5 से 7.5 लाख तक की आय पर 10 फीसदी टैक्स, 7.5 लाख से 10 लाख की आय पर 15 फीसदी टैक्स, 10 लाख से 12.5 लाख की आय पर 20 फीसदी टैक्स देना होगा। एनडीए सरकार का यह बजट स्वागत योग्य है।

Previous Post

मुलायम सिंह यादव की विरासत नहीं बचा पायें अखिलेश: स्वतंत्रदेव सिंह

Next Post

निजी हाथों में जाएगी आम भारतीयों के बुढ़ापे की लाठी LIC लेकिन खामोश है विपक्ष

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
LIC

निजी हाथों में जाएगी आम भारतीयों के बुढ़ापे की लाठी LIC लेकिन खामोश है विपक्ष

Bihar education

बिहार के प्रत्येक ग्राम पंचायत में माध्यमिक स्कूल

patel

गोरखपुर मंडल: ठाकुर-ब्राह्मण के खेल में पिछड़ गये कुर्मी मल्ल-सैंथवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

5 days ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

3 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online