यूपी 80 न्यूज़, बलिया
बेल्थरारोड के नवजीवन इंग्लिश स्कूल की प्रिंसिपल ग्रेसी जान का आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मदद जारी है। पिछले एक सप्ताह में उन्होंने एक दर्जन लोगों को लगभग दो लाख रुपए तक मदद कर चुकी हैं। कड़क मिजाज के रूप में प्रसिद्ध ग्रेसी जान कि इस माह एक अलग ही रूप नजर आ रहा है। उनके द्वारा की गई आर्थिक मदद की चहुंओर सराहना जारी है।
![हरिलाल पटेल](http://up80.online/wp-content/uploads/2023/10/हरिलाल-पटेल-198x300.jpg)
बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए कड़क मिजाज रखने वाली प्रिंसिपल ग्रेसी जान अन्दर से कितना कोमल हृदय हैं यह शायद कम ही लोग जानते हैं। वह प्रत्येक वर्ष इस माह में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की दिल खोल कर मदद करती रही हैं।
ढाई दशक पहले केरल से वाराणसी नन बनने आई ग्रेसी जान के संघर्ष का एक लम्बा इतिहास रहा है। मात्र कुछ रुपए लेकर बेल्थरारोड पहुंची ग्रेसी जान ने अपने संघर्ष के दम पर एक नया मुकाम हासिल किया। सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त नवजीवन इंग्लिश स्कूल उनकी संघर्ष की गाथा बताता है। ग्रेसी जान से आर्थिक मदद पाने वालों में हाल ही में दिवंगत हुए पत्रकार स्व. हरिलाल सिंह पटेल की पत्नी भी शामिल रहीं। ग्रेसी जान से मदद पाकर जहां लाभार्थियों के चेहरे खिले नजर आए वहीं नागरिकों ने उनके इस कार्य की सराहना की है।