• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, August 1, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

शरीफ चाचा को पद्मश्री अवार्ड देने की घोषणा से अवध में खुशी की लहर

up80.online by up80.online
January 26, 2020
in देश, बड़ी खबर, यूपी
0
Sharif Chacha

Sharif Chacha, Padamshri Award

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

लावारिस लाशों के वारिस शरीफ चाचा ने पूरी दुनिया में इंसानियत की मिसाल पेश की

अयोध्या, 26 जनवरी

आज से 60 साल पहले आई ऐतिहासिक फिल्म ‘धूल का फूल’ में एक गाना है ‘न तू हिन्दू बनेगा न मुसलमान बनेगा, इंसान की औलाद है इंसान बनेगा।’ फिल्म के इस गाने को अयोध्या के शरीफ चाचा ने जीवंत कर दिया है। पिछले 27 सालों से लावारिस शवों की पूरे रीति रिवाज से अंत्येष्टि करने वाले शरीफ चाचा पद्मश्री अवार्ड के लिए चयनित हुए हैं। गंगा-जमुनी तहजीब को बरकरार रखने वाले शरीफ चाचा को पद्मश्री अवार्ड से नवाजे जाने की घोषणा से अयोध्या सहित पूरा देश गौरवान्वित हो रहा है।

अयोध्या के खिड़की अली बेग मोहल्ले में रहने वाले मोहम्मद शरीफ चाचा इस राष्ट्रीय अवार्ड के लिए चुने जाने पर काफी अभिभूत हैं। शरीफ चाचा कहते हैं कि मोदी सरकार ने उनकी सेवाओं को समझा है।

बेटे की लावारिस तरीके से अंत्येष्टि ने शरीफ चाचा को झकझोर दिया:

1993 में शरीफ चाचा का जवान बेटा मो. रईस दवा लाने सुल्तानपुर गया था। कहा जाता है कि उसकी हत्या करके शव को कहीं फेक दिया गया और बाद में पुलिस ने शव का लावारिस के तौर पर अंत्येष्टि कर दिया। हालांकि शव के शर्ट की कॉलर से एक महीने बाद पुलिस शरीफ चाचा के घर पहुंची और उन्हें जानकारी दी। इस घटना ने शरीफ चाचा को अंदर से झकझोर दिया। तत्पश्चात उन्होंने लावारिस शवों को ढूंढ-ढूंढकर उनका अंतिम संस्कार करने की शपथ ली।

27 सालों से कर रहे हैं सेवा:

शरीफ चाचा पिछले 27 सालों से लावारिस शवों की पूरे रीति रिवाज के साथ संस्कार कर रहे हैं। चाहे हिन्दू हो या मुसलमान या सिख अथवा ईसाई। हर शव को उन्होंने उसके संबंधित धर्म के अनुसार अंत्येष्टि करते हैं। शरीफ चाचा कहते हैं कि इस सेवा से उन्हें सुकून मिलता है। वह कहते हैं कि जब तक उनमें जान है, वह लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करते रहेंगे।

यह भी पढ़िए: अनूठी पहल: मिर्जापुर के हर ग्राम पंचायत में बनेगा खेल मैदान

बीजेपी के किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं आजमगढ़ निवासी घनश्याम पटेल कहते हैं कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की यही तो खासियत है। प्रधानमंत्री जी हर उस व्यक्ति का आदर करते हैं एवं उसे सम्मान देते हैं जो समाज व राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। शरीफ चाचा वास्तव में इंसानियत की मिसाल हैं।

यह भी पढ़िए: अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन से ओबीसी, एससी-एसटी का बढ़ेगा प्रतिनिधित्व

अयोध्या के साकेत महाविद्यालय के छात्र नेता रहे लखनऊ हाई कोर्ट के अधिवक्ता नंद किशोर पटेल कहते हैं कि शरीफ चाचा को पद्मश्री अवार्ड से नवाजे जाने की घोषणा से अयोध्या सहित पूरा अवध गौरवान्वित महसूस कर रहा है।  एक साइकिल का पंचर बनाने वाला व्यक्ति इंसानियत के लिए इतना बड़ा नजीर पेश किया। आज के दौर में शरीफ चाचा की प्रासंगिकता और बढ़ गई है।

Previous Post

मिर्जापुर के हर ग्राम पंचायत में बनेगा खेल मैदान, गांव में ही मिलेगी खेल की सुविधा

Next Post

शिक्षा मंत्री के जिला में अध्यापिकाएं सजाएंगी दुल्हन

up80.online

up80.online

Related Posts

Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

July 28, 2026
इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष
यूपी

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
Next Post
teacher , brides

शिक्षा मंत्री के जिला में अध्यापिकाएं सजाएंगी दुल्हन

अवारा जानवर

सीएम योगी की सुरक्षा के लिए रस्सी लिए खड़े रहेंगे इंजीनियर साहब

OP Rajbhar

योगीराज में पिछड़ा वर्ग के छात्रों के साथ वादाखिलाफी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Uttar Pradesh

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

5 days ago
sc, st officers

मोदी सरकार के 89 सचिवों में एक भी ओबीसी नहीं

6 years ago
इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

1 week ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

1 month ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

Trending

Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

by up80.online
July 28, 2026
0

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ योगी सरकार ने...

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online