यूपी 80 न्यूज़, मऊ
उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय विधायक डॉ एचएन पटेल MLA Dr HN Patel को ‘फेलो ऑफ द एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया’ से नवाजा गया है। उन्हें यह उपाधि द एसोसिएशन ऑफ़ सर्जन ऑफ़ इंडिया के विशाखापट्टनम में आयोजित 83rd काँफ्रेंस में दिया गया। इस काँफ्रेंस में इंडिया के अलावा विश्व के नामचीन 7 देशों के चुनिंदा सर्जन को भी सम्मानित किया गया है।
बता दे कि डॉ एचएन पटेल Dr HN Patel आजमगढ़ Azamgarh की सगड़ी विधान सभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक MLA हैं। एक सर्जन के तौर पर आप अब तक लगभग 8 हजार से ज्यादा मरीजों की निशुल्क सर्जरी कर चुके हैं।















