• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, April 29, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

अंतरारष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं ने खेल-खेल में जाना एचआईवी-एड्स की गंभीरता

यूपी स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के अपर परियोजना निदेशक डॉ. हीरा लाल ने युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने के दिए टिप्स

up80.online by up80.online
August 12, 2023
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बिहार, यूपी
0
HIV

यूपी स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के अपर परियोजना निदेशक डॉ. हीरा लाल ने युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने के दिए टिप्स

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

एसटीआई (सैक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन) क्या होता है…एड्स व एचआईवी में क्या फर्क है…इस तरह के सवाल और उनका फटाफट जवाब। नेशनल पीजी कालेज के हौसलामंद छात्र-छात्राओं का जवाब देखकर हाल में मौजूद हर कोई हैरान था। इन छात्रों को अंतरारष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर पहले एचआईवी और एड्स के बारे में बताया गया। फिर उनसे सवालात किए गए। छात्रों ने पूरे सत्र को बड़ी गंभीरता से लिया। यूपी स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी ने युवाओं को एड्स व एचआईवी के बारे में संवेदनशील बनाने के लिए नायाब तरीका ढूंढा। चुना नेशनल पीजी कालेज को और विषय था – एचआईवी एड्स और युवा शक्ति की भूमिका। सैकड़ों छात्र-छात्राएं एकत्रित हुए कालेज के सभागार में।

सोसायटी के अपर परियोजना निदेशक डॉ. हीरा लाल Dr Heera Lal, संयुक्त निदेशक डॉ. गीता अग्रवाल, संयुक्त निदेशक डॉ. ए. के. सिंघल और संयुक्त निदेशक रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने बच्चों को बेहद आकर्षक अंदाज में एचआईवी व एड्स के बारे में बताया। डॉ. हीरा लाल Dr Heera Lal ने युवाओं को देश की रीढ़ और तकदीर बताते हुए स्वस्थ समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम “ग्रीन स्किल्स फॉर यूथ” पर प्रकाश डाला और कहा कि अपनी ज्ञान की गंगा से युवा देश को हरा-भरा बना सकते हैं।

डॉ. हीरा लाल Dr Heera Lal ने युवाओं को त्याग और परिश्रम की मूरत बताते हुए कुछ पंक्तियाँ उन्हें समर्पित की-

“कोशिशों को कभी बदनाम नहीं होने देते,

वो सवेरे को कभी शाम नहीं होने देते,

आसमां को जमीं पर झुका देते हैं,

अपने मंसूबों को कभी नाकाम नहीं होने देते“।

उन्होंने सरदार पटेल और डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का उदाहरण पेश करते हुए युवाओं को जिन्दगी का लक्ष्य तय करने और उस सपने को साकार करने के टिप्स भी दिए। सबसे बेहतरीन रील बनाने वाले छात्र उमंग मिश्रा को प्रथम पुरस्कार स्वरूप पांच हजार रुपए दिए गए। शौर्य गुप्ता को दूसरा और दिव्यांशी निगम को तीसरा पुरस्कार मिला।

फेस पेंटिंग में हर्षित श्रीवास्तव अव्वल, सिमरन भारती सेकेंड और श्रुति त्रिवेदी को तीसरा स्थान मिला। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 3500 और तृतीय स्थान पाने वाले को 2000 रूपये के चेक डॉ. हीरा लाल ने प्रदान किये।

इस मौके पर 35 वर्षों से एचआईवी के साथ जीवन व्यतीत कर रहे यूपीएनपी प्लस संस्था के दिनेश सिंह ने अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि जीवन अब पूरी तरह से इस बीमारी को ख़त्म करने को समर्पित कर दिया है। इस अवसर पर कालेज के प्राचार्य प्रो. देवेन्द्र कुमार सिंह, सोसायटी के संयुक्त निदेशक रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, सोसायटी के अपर निदेशक अनुज दीक्षित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

पढ़ते रहिए www.up80.online डीएम हीरालाल ने सूखाग्रस्त जिलों में जल संकट दूर करने का तरीका बताया

Bullet
Royal Motor works, Lucknow
Coaching
Pandey Classes, Prayagraj
Previous Post

संघर्ष के रास्ते पर चलकर ही राजभर व बियार समाज को मिलेगा एससी/एसटी आरक्षण: अनिल राजभर

Next Post

घोसी उपचुनाव: दारा सिंह चौहान को टक्कर देंगे सपा के सुधाकर सिंह

up80.online

up80.online

Related Posts

खुशबू
यूपी

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 27, 2026
IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन
बड़ी खबर

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
Next Post
Sudhakar Singh, Ghosi

घोसी उपचुनाव: दारा सिंह चौहान को टक्कर देंगे सपा के सुधाकर सिंह

ब्रजेश पाठक

राजभवन के पास महिला की डिलीवरी, नवजात की मौत

मेरी माटी

आजादी की लड़ाई में बलिया के लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: सकलदीप राजभर

Recommended

खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

1 day ago
mirzapur

‘मिर्जापुर वेब सीरिज’ से जिला की छवि हो रही खराब: अनुप्रिया पटेल

6 years ago
मुंबई

शूद्रों के उत्थान के प्रति मेरा दृढ़ संकल्प ही मुझे जीवित रखे हुए है: बाबा साहब

6 years ago
IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

खुशबू
यूपी

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

by up80.online
April 27, 2026
0

यूपी80 न्यूज, प्रयागराज जनपद की उतरांव पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपित मां -बेटे को गिरफ्तार कर...

IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online