• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, July 24, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

संसद में आंख मारने वाला नहीं, पाकिस्तान को आंख दिखाने वाला पीएम चाहिए: अनुप्रिया पटेल

up80.online by up80.online
July 13, 2019
in यूपी, राजनीति
0
संसद में आंख मारने वाला नहीं, पाकिस्तान को आंख दिखाने वाला पीएम चाहिए: अनुप्रिया पटेल

अनुप्रिया पटेल ने कहा, 'संसद में आंख मारने वाला नहीं, पाकिस्तान को आंख दिखाने वाला पीएम चाहिए'

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

अनुप्रिया पटेल एक नेता हैं, मंत्री, एमपी तो लोग बनते रहते हैं: जेपी नड्डा 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जनपदवासियों से किया आह्वान, “वर्ष 2014 से भी ज्यादा मतों से अनुप्रिया पटेल को जिताकर संसद भेजें”

मिर्जापुर, 26 अप्रैल

भाजपा, अपना दल (एस)  एवं निषाद पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल पर मिर्जापुर फिदा है। पांच वर्षों के दौरान उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों के प्रति मिर्जापुर आभारी है। यह देखने को मिला शुक्रवार को पटेल की नामांकन सभा में। स्थानीय जीआईसी के सामने स्थित बीएलजे कॉलेज के मैदान में जुटी भीड़ ने उनकी पुन: जीत की पटकथा लिख दी। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी, अपना दल (एस) तथा निषाद पार्टी के बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के नेताओं ने शिरकत करके जिले में इस समय चल रही नकारात्मक चर्चाओं पर भी विराम लगा दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अनुप्रिया पटेल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि एमपी, एमएलए, मंत्री कोई भी बन सकता है, लेकिन नेता नहीं। अनुप्रिया पटेल एमपी, एमएलए, मिनिस्टर रहें या न रहें, लेकिन नेता के तौर पर स्थापित हो चुकी हैं। उन्होंने जनपदवासियों से चुनाव चिन्ह कप-प्लेट का बटन दबाकर अनुप्रिया पटेल को अधिक से अधिक वोटों से जिताकर संसद में भेजने का आह्वान किया।

श्री नड्डा ने अनुप्रिया पटेल द्वारा मिर्जापुर में किए गए विकास कार्यों की भी तारीफ की। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अनुप्रिया पटेल की नामांकन सभा में सर्व समाज के लोगों ने जिस तरह से उपस्थित होकर आशीर्वाद देने का काम किया है। उससे उनकी जीत का अंतर बढ़ेगा। उन्होंने वादा किया कि वे फिर आकर गांव गांव कस्बे कस्बे में उनके समर्थन में वोट मांगेंगे। उन्होंने आह्वान किया कि वर्ष 2014 और वर्ष 2017 से भी ज्यादा वोटों से बहन अनुप्रिया पटेल को जीता कर संसद में भेजें।

इस मौके पर मिर्जापुर से भाजपा, अपना दल एस और निषाद पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने कहा कि एनडीए सरकार ने विकास के साथ साथ सामाजिक न्याय का भी कार्य किया। देश के हर गांव में किसी न किसी गरीब को रहने के लिए आवास मिला, शौचालय मिला, उज्ज्वला गैस सिलेंडर मिला।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में सभी विपक्षी एक जुट हो गए हैं। उनके पास न कोई नीति है और नीयत। वे केवल पीएम का विरोध कर रहे हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है।

उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि सारी जोड़ियां स्वर्ग में नहीं बनतीं, कुछ जोड़ियां मोदी के डर से बनती हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में विपक्ष एकजुट हो गया है। उन्होंने कहा कि हमें संसद में आंख मारने वाला प्रधानमंत्री नहीं चाहिए, बल्कि पाकिस्तान को आंख दिखाने वाला प्रधानमंत्री चाहिए।

इस मौके पर अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने कहा कि अनुप्रिया पटेल ने पांच साल तक जिले का जो विकास किया है, उसकी मिसाल कहीं अन्यत्र देखने को नहीं मिलती है।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, उत्तर प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी, महिला विधायक लीना तिवारी, राबर्ट्सगंज के भाजपा, अपना दल एस और निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल, भदोही से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिंद, विधायक नील रतन पटेल, हरिराम चेरो, अनुराग सिंह, अनिल मौर्य, जमुना प्रसाद सरोज, सुचिस्मिता मौर्य, रत्नाकर मिश्रा, राहुल प्रकाश कोल, रमाशंकर सिंह पटेल, पूर्व मंत्री राकेश धर त्रिपाठी, नगरपालिका चेयरमैन मनोज जायसवाल, लोकसभा के प्रभारी सीताशरण त्रिपाठी, लोकसभा संयोजक बिंद्रा विश्वकर्मा, रामचंद्र दूबे, दर्जा  प्राप्त मंत्री रेखा पटेल, श्री रामलखन पटेल, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री ब्रजभूषण सिंह, अपना दल एस के जिलाध्यक्ष श्री रमाकांत पटेल, निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव श्री तुलसी बिंद, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राजन बिंद, प्रदीप केवट, मंडल उपाध्यक्ष चौधरी झब्बूलाल निषाद, जिला सचिव राम सजीवन बिंद, जिला सचिव रमेश केवट इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित थे। पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल इत्यादि वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थें।

नामांकन संपन्न:

भाजपा, अपना दल (एस) और निषाद पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी के तौर पर अनुप्रिया पटेल ने शुक्रवार को अपना नामांकन किया। इस मौके पर यश:कायी डॉ.सोनेलाल पटेल की छोटी पुत्री एवं अनुप्रिया पटेल की छोटी बहन अमन पटेल भी उपस्थित थीं।

11 सभासदों ने थामा भाजपा का दामन:

शुक्रवार को आयोजित जनसभा कार्यक्रम में मिर्जापुर नगरपालिका के 9 सभासद एवं कछवा से 2 सभासदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें सूर्यनारायण मौर्या, शिवपाल कन्नौजिया, अंजनी सिंह, नरेश जायसवाल, घटा त्रिपाठी, रिंकी देवी, माला देवी, विजय यादव, मीना देवी शामिल थीं।

Previous Post

ओमप्रकाश राजभर के फोटो का दुरूपयोग न करे भाजपा: अरविंद राजभर

Next Post

गरीबों, मजलूमों के लिए संत थे ददुआ: हार्दिक पटेल

up80.online

up80.online

Related Posts

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल
यूपी

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Next Post
गरीबों, मजलूमों के लिए संत थे ददुआ: हार्दिक पटेल

गरीबों, मजलूमों के लिए संत थे ददुआ: हार्दिक पटेल

काशी में रिकार्ड बनाएंगे मोदी !

काशी में रिकार्ड बनाएंगे मोदी !

अनुप्रिया पटेल ने दलित बस्ती में केक काटकर मनाया जन्मदिन

अनुप्रिया पटेल ने दलित बस्ती में केक काटकर मनाया जन्मदिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

6 days ago
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

5 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

4 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

by up80.online
July 19, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन इलेक्शन की अभिनव पहल के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी...

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online