यूपी80 न्यूज, बलिया
जनपद के गड़वार क्षेत्र में महिला पुलिस women police द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं व छात्राओं एवं स्कूली बच्चियों को उनके अधिकारों एवं कर्त्तव्यों के बारे में जागरूक किया गया। महिला सशक्तिकरण women empowerment हेतु प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में महिला पुलिस ने गड़वार कस्बा में घूमकर महिलाओं व बच्चियों को अवगत कराया गया।
पुलिस ने महिलाओं व बच्चियों को मजबूती के साथ उनके विरुद्ध होने वाले अपराध का मुखर होकर विरोध करने के लिए प्रोत्साहित किया एवं इस संबंध में बने कानून व सहायता हेतु विभिन्न संस्थाओं के बारे में बताया गया एवं टोल फ्री नंबर toll free number के बारे में जानकारी दी गई। थाने पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क women help desk के बारे में जानकारी दी गई व उससे सम्बन्धित पुस्तिकाएं बांटी गई।
महिलाओं व बच्चियों के सहायता हेतु टोल फ्री नंबर:
112,1090,1097,102,181,1076,1098,व 108
पढ़ते रहिए www.up80.online परिवहन विभाग में 1649 संविदा परिचालकों की होगी भर्ती