• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, May 2, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

डाकघरों में मिलने लगा महिला सम्मान बचत पत्र, 7.5 परसेंट मिलेगा ब्याज

महिलाओं में योजना को लेकर काफी उत्साह

up80.online by up80.online
April 3, 2023
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी
0
महिला सम्मान बचत पत्र

डाकघरों में मिलने लगा महिला सम्मान बचत पत्र

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण women empowerment के मद्देनजर केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए महिला सम्मान बचत पत्र Mahila samman saving certificate डाकघरों में मिलने लगा है। वित्त मंत्रालय  द्वारा महिला सम्मान बचत पत्र के लिए राजपत्र अधिसूचना जारी करने के साथ ही इसे तत्काल प्रभाव से डाकघरों में उपलब्ध कराया गया है। इस योजना की घोषणा 2023-24 के बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में की गई थी और यह लड़कियों सहित महिलाओं के वित्तीय समावेशन और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

लखनऊ के पीएमजी विवेक कुमार दक्ष ने बताया कि महिला सम्मान बचत पत्र को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है। आज जीपीओ में बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस योजना में रूचि दिखाई है। कई महिलाओं ने महिला सम्मान बचत पत्र प्राप्त किया। वहीं, दूसरी ओर पीएमजी वाराणसी कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाकघरों में तत्काल महिलाओं ने जानकारी लेना शुरू कर दिया है और निवेश आरम्भ भी कर दिया। पहले दिन वाराणसी के डाकघरों से 25 से ज्यादा ‘महिला सम्मान बचत पत्र’ जारी किये गए। वाराणसी में पहली खाताधारक के रूप में जया शर्मा ने बीएचयू हॉस्पिटल डाकघर से ‘महिला सम्मान बचत पत्र’ प्राप्त किया।

दो साल की अवधि की यह योजना लचीले निवेश और आंशिक निकासी के विकल्पों के साथ दो लाख रुपये की अधिकतम सीमा के साथ त्रैमासिक चक्रवृद्धि ब्याज 7.5 प्रतिशत का आकर्षक और निश्चित ब्याज प्रदान करती है। यह योजना 31 मार्च, 2025 तक दो साल की अवधि के लिए वैध है। इसमें न्यूनतम रुपये 1,000 रूपए व अधिकतम रुपये 2 लाख का निवेश किया जा सकता है। यह खाता एकल होगा तथा 3-3 माह के अंतराल पर कई खाते खोले जा सकते हैं, परन्तु सभी खातों में जमाराशि मिलाकर रुपये 2 लाख से अधिक नहीं होगी। खाताधारक 1 वर्ष के पश्चात जमा राशि का अधिकतम 40 फीसदी तक भुगतान प्राप्त कर सकती है तथा 6 माह बाद आवश्यकता होने पर समय से पूर्व भी भुगतान प्राप्त किया जा सकता है, जिस पर 5.5 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाएगा। इस योजना में निवेश पर धारा 80 सी के तहत आयकर में छूट है।

NCPS
न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल
सफल
सफल डायगनोस्टिक सेंटर, लखनऊ
Previous Post

1500  पुरानी बसें नीलामी हेतु फ्लीट से अलग हुईं –  दयाशंकर

Next Post

विवादित टिप्पणी मामले में साल भर बाद सपा नेता राजीव राय को मिली नोटिस, एफआईआर दर्ज

up80.online

up80.online

Related Posts

पटेल
देश

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां
यूपी

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026
Prayagraj
यूपी

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

April 29, 2026
Next Post
राजीव राय

विवादित टिप्पणी मामले में साल भर बाद सपा नेता राजीव राय को मिली नोटिस, एफआईआर दर्ज

दयाशंकर सिंह

मंत्री दयाशंकर सिंह व स्वाति सिंह की प्रेम कहानी का अंत, 22 साल बाद दोनों अलग हुए

UP politics

समाप्त हो आउटसोर्सिंग व्यवस्था, भरे जाये खाली पद-सुरेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

2 days ago
Prayagraj

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

3 days ago
खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

5 days ago
बीजेपी

अदालत ने भाजपा के कद्दावर नेता रहे ओमप्रकाश सिंह की बहू सहित तीन लोगों को किया तलब

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

पटेल
देश

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

by up80.online
May 2, 2026
0

एक्सीडेंट में पिता की पहले हो चुकी है मौत, अब इकलौते बेटे की भी मौत  यूपी80 न्यूज,...

बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026
Prayagraj

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

April 29, 2026
खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 29, 2026
IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online