• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, June 13, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

मानवरहित रेलवे फाटक बंद करने को लेकर ग्रामीण व रेलवे प्रशासन आमने-सामने

ग्रामीणों ने पहले अंडरपास के निर्माण की मांग की, रेलवे अधिकारियों ने तीन फरवरी तक का समय दिया

up80.online by up80.online
January 30, 2023
in यूपी
0
आजमगढ़

आजमगढ़: रेलवे फाटक बंद करने को लेकर ग्रामीण व रेलवे प्रशासन आमने-सामने

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, आजमगढ़

आजमगढ़ Azamgarh -मऊ Mau रेल मार्ग पर मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में मानव रहित रेल फाटक संख्या 22 सी को रेलवे Railway प्रशासन द्वारा बंद किए जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। भारी संख्या में ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने ग्रामीणों को तीन फरवरी तक का समय दिया है, ताकि वे रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अपनी बात रख सकें।

रविवार दोपहर जब रेलवे विभाग द्वारा आजमगढ़-मऊ रेल मार्ग पर रानीपुर गांव में मानव रहित रेल फाटक संख्या 22 सी को बंद करने की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई तो भारी संख्या में इकट्‌ठा होकर ग्रामीणों ने फाटक बंद करने का विरोध किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान भी पहुंच गये। ग्रामीणों और रेलवे प्रशासन के बीच काफी देर तक नोक-झोक हुई। अंतत: रेलवे प्रशासन ने ग्रामीणों को 3 फरवरी तक का समय दिया कि वे रेलवे विभाग के सक्षम अधिकारी का आदेश लाकर दिखा दे तो गेट बंद नहीं किया जायेगा। तत्पश्चात ग्रामीण शांत हुए।

NK Patel
Adv NK Patel, High Court, LKO

बता दें कि मानव रहित रेलवे फाटक से रानीपुर सहित आसपास के गांवों के आवागमन के साथ-साथ इसी रास्ते से ग्रामीण खेती किसानी का भी कार्य करते हैं। यदि मानवरहित फाटक बंद हो गया तो ग्रामीणों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने गेट बंद करने के विकल्प में कहा कि पहले अंडरपास बनवाया जाय फिर गेट बंद किया जाए। रेलवे प्रशासन के अधिकारी आईओडब्ल्यू आर के सिंह ने कहा कि गेट बंद करने का आदेश विभाग के आला अधिकारियों का हैं, इसका पालन हमें करना ही होगा। जिसके विरुद्ध सक्षम अधिकारी का आदेश कराकर ले आये तो यह गेट नहीं बंद किया जायेगा। इसके लिए उन्होंने 3 फरवरी के समय तक का समय दिया है। आदेश नहीं लाये जाने पर गेट को हर हाल में बंद कर दिया जायेगा।

Awadh Bar Association
Bajhul Quamar Siddqui ‘Wazi’ Advocate

ग्रामीण दुक्खू यादव ने कहा कि अंडरपास बनवाने के लिए उपजिलाधिकारी से लेकर जिलाधिकारी तक गुहार लगाई है, आदेश भी है, लेकिन रेलवे विभाग के आलाधिकारी इस आदेश को दरकिनार कर गेट को बंद करने पर अड़े हुए हैं। हम ग्रामीण एकजुट होकर आखिरी दम तक विरोध करेंगे, जब तक अंडरपास नहीं बन जाता हैं तब तक गेट हम बंद नहीं होने देंगे। इस दौरान आईओडब्ल्यू आरके सिंह, जीआरपी थानाध्यक्ष सुभाष चन्द्र, आरपीएफ उपनिरीक्षक बृजभूषण राय, विक्रम, सठियांव चौकी प्रभारी कृष्णा सिंह, पीडब्ल्यूआई सरफराज अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

अभिषेक चौबे
एडवोकेट अभिषेक चौबे, हाईकोर्ट, इलाहाबाद
Previous Post

गुजरात में रहने वाले मीरजापुर के लाखों श्रमिकों के लिए राहत: जनपद में दो महत्वपूर्ण ट्रेनों का होगा ठहराव

Next Post

गोरखनाथ मंदिर पर हमला करने वाले मुर्तजा अब्बास को फांसी की सजा

up80.online

up80.online

Related Posts

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल
अन्य राज्य

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

June 12, 2026
Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
Next Post
UP politics

गोरखनाथ मंदिर पर हमला करने वाले मुर्तजा अब्बास को फांसी की सजा

सुलखान सिंह

रामचरित मानस विवाद: स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में उतरे पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह, कहा- पीड़ित व्यक्ति विरोध तो करेगा ही

बस

यूपी रोडवेज बसों के किराए में वृद्धि, प्रति 100 किमी पर 25 रुपए बढ़ा किराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

6 days ago
भानू प्रताप सिंह

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

5 days ago
उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

17 hours ago
DK Shivkumar

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

2 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Trending

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल
अन्य राज्य

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

by up80.online
June 12, 2026
0

चौरिया कुर्मी समाज महासंघ के सम्मान समारोह में जुटे दिग्गजों ने दिया एकजुटता का संदेश यूपी 80...

भानू प्रताप सिंह

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

June 8, 2026
Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online