• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, August 6, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

बाबा साहब के बनाए खूबसूरत संविधान से देश के हर तबके को न्याय व अधिकार मिलता है: आशीष पटेल

बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर विभिन्न पार्टियों के कई नेताओं अपना दल (एस) की सदस्यता ग्रहण की

up80.online by up80.online
December 6, 2022
in यूपी, राजनीति
0
बाबा साहब

बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर अपना दल (एस) के विधायकों ने दी श्रद्धांजलि

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

लखनऊ, 6 दिसंबर

संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर अपना दल एस के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि बाबा साहब ना होते तो आज हमारे सामने इतना खूबसूरत संविधान ना होता। बाबा साहब को किसी वर्ग विशेष में बांटकर नहीं देखा जा सकता। बाबा साहब का लिखा संविधान देश के हर नागरिक व समुदाय के लिए है, जिसकी बदौलत समाज के सभी तबके को न्याय और उसका वाजिब हक मिलता है। हम ऐसे संविधान निर्माता बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें शत-शत नमन करते हैं।

लखनऊ में अपना दल एस के 1ए, मॉल एवेन्यू स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आशीष पटेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज पार्टी को भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य स्तरीय पार्टी की मान्यता दी और ‘कप-प्लेट’ चुनाव के सिंबल को पार्टी के लिए रिजर्व कर दिया। यह कार्यकर्ताओं की जीत है, अब विधानसभा व लोकसभा चुनाव में ‘कप-प्लेट’ उसी को मिलेगा, जिसे पार्टी अपना सिंबल देगी। उन्होंने कहा कि पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव में भी हमें यह सफलता कार्यकर्ताओं के बल पर ही मिलेगी, हमारी कोशिशें जारी हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता नगर निकाय चुनाव लड़ेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल एवं संचालन वरिष्ठ पदाधिकारी केके पटेल ने की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर  के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि वही होगी, जब हम उनके द्वारा बताए रास्ते पर चलें और समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति के समग्र विकास के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि बाबा साहब की महानता को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं।

इस अवसर पर राबर्ट्गंज के सांसद पकौड़ी लाल कोल, विधायक दल के नेता एवं नानपारा से विधायक राम निवास वर्मा, पूर्व कारागार राज्य मंत्री एवं विधायक जय कुमार सिंह जैकी, महिला विधायक डॉ.सुरभि, विधायक डॉ. रश्मि आर्य, विधायक सरोज कुरील, युवा विधायक राहुल प्रकाश कोल, विधायक डॉ. आरके पटेल, विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, विधायक जीत लाल पटेल, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. जमुना प्रसाद सरोज, आरबी सिंह, अवध नरेश वर्मा, राष्ट्रीय सलाहकार जवाहर लाल पटेल, रमाशंकर सिंह पटेल, राष्ट्रीय सचिव करुणाशंकर पटेल, राजेश पटेल बुलबुल, गिरजेश पटेल, एसपी कुरील, विधि मंच के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजबली सिंह, दर्जा प्राप्त मंत्री रेखा वर्मा, दर्जा प्राप्त मंत्री रामलखन पटेल, राष्ट्रीय सचिव (मुख्यालय) मुन्नर प्रजापति, युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय चौरसिया, छात्र मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह चांसलर, प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

कई नेताओं ने अपना दल (एस) की सदस्यता ग्रहण की :

इस अवसर पर विभिन्न पार्टियों के नेता एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने अपना दल एस की सदस्यता ग्रहण की।

अर्जुन चौधरी – सहरावत खाप संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एनएसयूआई के प्रदेश सचिव, गाजियाबाद

शिवप्रताप सिंह सिसोदिया- भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पदाधिकारी, मैनपुरी

शिव प्रसाद भारती- बसपा कार्यकर्ता, यमुनापार प्रयागराज

गोपाल चौधरी – सामाजिक कार्यकर्ता, महाराजगंज

वीरेंद्र कुमार द्विवेदी- सेवानिवृत कर्मचारी

राघवेंद्र कुमार पाल – जौनपुर

नंद किशोर पटेल
एडवोकेट नंद किशोर पटेल, लखनऊ
एडवोकेट
एडवोकेट अभिनेष कुमार वर्मा, लखनऊ
Previous Post

उपचुनाव में मतदाताओं ने दिखाई निराशा, रामपुर में महज 33.94 परसेंट हुआ मतदान

Next Post

रेलवे अंडर पास के निर्माण की मांग को लेकर रेल रोको आंदोलन करेगी अधिकार सेना

up80.online

up80.online

Related Posts

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा
बिहार

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

August 4, 2026
Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

July 28, 2026
इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष
यूपी

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
Next Post
अमिताभ ठाकुर

रेलवे अंडर पास के निर्माण की मांग को लेकर रेल रोको आंदोलन करेगी अधिकार सेना

अतुल प्रधान

सपा विधायक को फेसबुक लाइव करना महंगा पड़ गया, सदन से किए गए बाहर

AK

एमसीडी चुनाव: आम आदमी पार्टी का चला जादू, भाजपा का 15 साल पुराना ढह गया किला  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

2 days ago
sc, st officers

मोदी सरकार के 89 सचिवों में एक भी ओबीसी नहीं

6 years ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

1 month ago
BSP

बलिया में मेडिकल कॉलेज के निर्माण में देरी से दुःखी हैं बसपा एमएलए उमाशंकर सिंह, अपनी जमीन दान करने को तैयार

2 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

Trending

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा
बिहार

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

by up80.online
August 4, 2026
0

डीआरएम ने स्टेशन पर विकास कार्यों की तय की डेडलाइन यूपी 80 न्यूज़, बेल्थरा रोड अमृत भारत...

Uttar Pradesh

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

July 28, 2026
इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online