• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, August 30, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

बाराबंकी: नगर पालिका नवाबगंज में  खिलेगा कमल या दौड़गी साइकिल या फिर कोई और!

फिलहाल टिकट फाइनल नहीं, लेकिन दावेदारों की लिस्ट लंबी

up80.online by up80.online
December 1, 2022
in यूपी, राजनीति
0
राज्य निर्वाचन आयोग

उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

केके वर्मा, बाराबंकी/लखनऊ

निकाय चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। बाराबंकी Barabanki में 01 नगर पालिका परिषद एवं एक 13 नगर पंचायतें हैं जहाँ निकाय चुनाव होने हैं। सत्तापक्ष भाजपा के साथ ही विपक्षी दलों में अध्यक्ष व सभासदों की दावेदारों की लम्बी कतारें लगी हुई है।

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद हेतु भाजपा से वर्तमान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव, पूर्व चेयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव तथा उनके पुत्र अमरजीत, पंकज गुप्ता पंकी, प्रशांत मिश्रा, रचना श्रीवास्तव, हर्षित वर्मा, नीता अवस्थी तथा देव कुमार गुप्ता दावेदारी की लिस्ट में हैं तो सपा से सुरेन्द्र वर्मा, धर्मेंद्र यादव, नरेन्द्र वर्मा, राजेश प्रताप सिंह तथा सामान्य सीट होने पर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह प्रमुख दावेदार हो सकते है। कांग्रेस से सबसे चर्चित नाम राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, सोनम वैश्य, अरशद अहमद तथा रामेश कश्यप एवं बसपा से अभी तक अरविन्द यादव का नाम प्रकाश में आया है।

बाराबंकी की नगर पालिका पर 10 वर्षों से भाजपा का कब्जा है, जिसके कारण भाजपा के हौसले बुलन्द हैं। 2012 के निकाय चुनाव में प्रदेश में सपा की सरकार होने के बाद भी जिले में सपा की बुरी हार हुई थी। उस समय भाजपा से रंजीत बहादुर श्रीवास्तव तथा सपा से राजीव कुमार गुप्ता बब्बी और बसपा के बीच मुकाबला रहा। बसपा दूसरे स्थान पर रही थी। यहां खास बात यह है कि सपा सरकार में पार्टी के विरोध के बाद भी निर्दलीय प्रत्याशी सपा नेता डी कुलदीप सिंह पार्टी प्रत्याशी से चार गुना अधिक मत पाये थे। वहीं, 2017 के निकाय चुनाव में नगर पालिका अध्यक्ष पद का आरक्षण बदल जाने के कारण महिला सीट हो गई थी। फिर भी भाजपा ने तत्कालीन अध्यक्ष रंजीत बहादूर श्रीवास्तव की पत्नि शशि श्रीवास्तव को अपना प्रत्याशी बना कर रंजीत पर भरोसा कायम रखा था। उक्त चुनाव में स्वयं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी नगर में भाजपा के पक्ष में जनसभा की थी, जिसका लाभ भाजपा को मिला और शशि श्रीवास्तव ने पुनः नगर पालिका परिषद में कमल खिला कर इतिहास रचा, जबकि सपा ने सदर विधायक की बहू को अपना प्रत्याशी बनाया था, वही बसपा से अनीता गुप्ता चुनाव मैदान में थीं। 2017 के निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी शशि श्रीवास्तव को 23236 तथा सपा की श्रीमती यादव को 13241 मत मिले थे बसपा की अनीता गुप्ता को 5768 वोट प्राप्त हुए थे।

कुलदीप वर्मा
एडवोकेट कुलदीप वर्मा, लखनऊ

2022 के निकाय चुनाव में अभी तक आरक्षण की स्थिति साफ नहीं हुई है, किन्तु दावेदारों की लम्बी कतारें सत्ता पक्ष व विपक्ष की चौखट पर लगी हुई है। टिकट को लेकर सबसे अधिक मारामारी भाजपा व सपा में ही है। 2017 के मुकाबले 2022 में काफी स्थितियां बदल गई हैं। नगर पालिका परिषद का सीमा विस्तार होने के कारण मतदाताओं की संख्या में भी वृद्धि हुई। साथ ही, वार्डों की संख्या भी बढ़ गई है। 2012 में 90 हजार, 2017 में 1 लाख 20 हजार तथा 2022 के संभावित निकाय चुनाव में लगभग 1 लाख 66 हजार मतदाता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। वैसे संभावित निकाय चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा व सपा के बीच ही होगा।

Patel
Patel Jewellers, Delhi

सपा से यदि सुरेन्द्र वर्मा मैदान में आते हैं, तो मुकाबला कांटे का होगा। और यदि आरक्षण के तहत अध्यक्ष पद सामान्य सीट एवं महिला के लिए अरक्षित होता है, तो रंजीत बहादुर श्रीवास्तव का परिवार प्रबल दावेदार होगा। सामान्य पुरुष में सपा में डॉ कुलदीप, सुरेन्द्र वर्मा एवं धर्मेंद्र यादव मजबूत दावेदार होंगे। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने तथा राजनीतिक दलों के टिकट बंटवारे के बाद राजनीतिक दलों में बगावत की आवाज भी बुलन्द होगी और सपा व भाजपा में कई दावेदार ऐसे भी हैं, जो टिकट न मिलने के बाद भी चुनाव मैदान में उतरेंगे। जिन्हें मनाना राजनीतिक दलों के लिए कठिन चुनौती होगी।

साभार:

केके वर्मा
वरिष्ठ पत्रकार केके वर्मा
Previous Post

आजमगढ: प्रधानी की रंजिश में शिक्षक को मारी गई गोली, मौत

Next Post

यूपी के 48 जिलों में निकायों का वार्ड आरक्षण लिस्ट जारी, सात दिनों में दें सुझाव

up80.online

up80.online

Related Posts

Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी
यूपी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
Next Post
राज्य निर्वाचन आयोग

यूपी के 48 जिलों में निकायों का वार्ड आरक्षण लिस्ट जारी, सात दिनों में दें सुझाव

क्राइम

यूपी पुलिस: नए साल में 35757 सिपाहियों की होगी भर्ती

नकली सोना

नकली सोना को असली बताकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
UP politics

ओबीसी छात्रों के लिए कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन की तिथि बढ़ाई गई

2 years ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago
अखिलेश यादव

यूपी का दंगल: 343 पर सपा व 60 पर सहयोगी दल लड़ेंगे चुनाव!

5 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

Trending

Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

by up80.online
August 13, 2026
0

महिलाओं को पहले 20, फिर 30 हजार देगी योगी सरकार केके वर्मा, लखनऊ योगी सरकार विधानसभा चुनाव...

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026
झांसी

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

August 12, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online