• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, June 14, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

एक करोड़ से ज्यादा सदस्य बनाएगा अपना दल (एस), पार्टी की सदस्य बनीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

up80.online by up80.online
September 2, 2022
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
Anupriya Patel

अपना दल एस की सदस्यता ग्रहण करती हुई केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

आंदोलन की धरती प्रतापगढ़ से सदस्यता अभियान का शुभारंभ हुआ, पूर्व सांसद एवं मंडल सदस्यता प्रभारी नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने केंद्रीय मंत्री एवं सभी विधायकों को दिलायी सदस्यता

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

अपना दल (एस) Apna Dal (S) ने एक करोड़ से ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य  तय  किया है। सदस्यता अभियान की शुरुआत शुक्रवार को प्रतापगढ़ Pratapgarh के भंगवा चुंगी स्थित एक सभागार में भारी भीड़ के बीच हुई। मुख्य अतिथि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल Anupriya Patel ने समारोह में मंडल  सदस्यता प्रभारी पूर्व सांसद नागेंद्र पटेल Nagendra Patel के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने  के बाद कहा कि प्रतापगढ़ की धरती को अपना दल (एस) की जननी कहा जाये तो कोई गलत नहीं होगा, क्योंकि इसी क्रान्तिकारी धरती ने अपना दल  को पहला विधायक दिया।

Rajkumar Pal
अपना दल (एस) के सदस्य बने प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल

सदस्यता अभियान के शुभारंभ के पश्चात अब प्रदेश के सभी 18 मंडलों में सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। इस बाबत पहले ही केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल जी द्वारा 18 मंडलों के सदस्यता प्रभारियों की घोषणा की जा चुकी है। सभी मंडल प्रभारियों को भी सदस्यता दिलाई गई।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल ने कहा कि हमारे पूज्य पिताजी यश:कायी डॉ. सोनेलाल पटेल जी ने यहां के गरीबों, वंचितों, पिछड़ों व किसानों के हक़ हुक़ूक़ के लिए आजीवन संघर्ष किया। इसलिए आज हमने पार्टी की सदस्यता अभियान का शुभारंभ भी प्रतापगढ़ की आंदोलनकारी धरती से करने का फैसला किया है। श्रीमती पटेल ने अपना दल एस को राज्यस्तरीय पार्टी की मान्यता मिलने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी अब प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी बन गई है। ऐसे में हमारी ताकत बढ़ने के साथ साथ हमारी जनता के प्रति जवाबदेही भी ज्यादा बढ़ गई है। अब प्रदेश की जनता हमसे ज्यादा उम्मीद रखेगी। ऐसे में हम सभी को और मेहनत करनी होगी। हमें 2024 के मद्देनजर 24 घंटे मेहनत करने की जरूरत है, तभी हम 2024 में सफल होंगे।

रामनिवास वर्मा
अपना दल एस के सदस्य बने विधन मंडल दल के नेता रामनिवास वर्मा

केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल के कहा कि पार्टी को राज्यस्तरीय मान्यता मिलने के बाद अब हमें पार्टी को बूथ स्तर से फिर से पुनर्गठित करना है। इसके लिए हम सभी को जमीन पर उतरने की जरूरत है। अगले दो महीने तक चलने वाले सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मैं स्वयं प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जाऊँगी और अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति को पार्टी से जोड़ने का कार्य करूंगी। उन्होंने कहा कि अगले दो महीने के अंतर्गत जोन अध्यक्ष से लेकर विधानसभा अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। यह प्रक्रिया अक्टूबर महीने तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल Ashish Patel ने पार्टी के संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। उनके लिए हमारे आवास का दरवाजा 24 घंटे खुला रहेगा। इस मौके पर प्रयागराज मंडल के सदस्यता प्रभारी एवं पूर्व सांसद नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल Nagendra Pratap Singh Patel एवं प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल Rajkumar Pal ने भी जनसभा को संबोधित किया। राजकुमार पाल ने कहा कि प्रतापगढ़ की धरती अपना दल एस के लिए सदैव उपजाऊ रही है और आगे भी रहेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश के सभी गांवों में जाएंगे और लोगों को पार्टी के विचारों व नीतियों से अवगत कराते हुए उन्हें केसरिया-नीला झंडा के परचम तले लाया जाएगा।

PRDF
PRDF Seeds

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रतापगढ़ सदर के पूर्व विधायक राजकुमार पाल ने तथा संचालन कार्यवाहक राष्ट्रीय सचिव केके पटेल ने किया।

Patel
Patel Jewellers, Delhi

इस अवसर पर पार्टी की तरफ से विधानमंडल दल के नेता रामनिवास वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव आरबी सिंह, अवध नरेश वर्मा, पूर्व सांसद नागेंद्र  प्रताप सिंह पटेल, डॉ.जमुना प्रसाद सरोज, पूर्व मंत्री एवं विधायक जय कुमार सिंह जैकी, विधायक डॉ.सुनील पटेल, विधायक डॉ.आरके पटेल, विधायक जीत लाल पटेल, विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, विधायक डॉ वाचस्पति, विधायक डॉ सुरभि, विधायक डॉ रश्मि आर्या, डॉ सरोज कुरील, विधायक डॉ आरके पटेल, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव (मुख्यालय) मुन्नर प्रजापति, राजेश पटेल बुलबुल, तेजबली सिंह, निवर्तमान दर्जा प्राप्त मंत्री रेखा वर्मा, सलाहकार समिति के सदस्य जवाहर लाल पटेल, राजेंद्र प्रसाद पाल, कौशल सिंह, युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय चौरसिया, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल, विधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक चौबे, अनिता पटेल,  गिरजेश पटेल, निवर्तमान दर्जा प्राप्त मंत्री रामलखन पटेल, महिला मंच की प्रदेश सचिव शिखा सिंह, नंद किशोर पटेल, युवा मंच के प्रदेश महासचिव संजीव सिंह राठौर, मिथिलेश सिंह पटेल प्रज्ञा सिंह, त्रिलोकी नाथ पांडे, राम सिंह, परमानंद मिश्र, कुशाग्र श्रीवास्तव, अरविंद सिंह पटेल, डॉ अमित पटेल, लख्खू चौधरी, सुरेश सिंह, पप्पू भाई, ओम प्रकाश पटेल, राजकुमार पटेल, अनारकली चौधरी, संजीव तिवारी केके सिंह, डॉ हरिशंकर पुष्पा कर ,विनय पटेल पवन पटवा, लल्लू पटेल, जीत लाल पटेल, लाल बहादुर पटेल, चंद्रभान पटेल ,प्रमोद पटेल ,आनंद पटेल,मुन्ना पाल उमेश चंद सरोज , बी.एल.पासी ,डॉ विजय सिंह, हजारी प्रसाद पटेल ,अरुण कुमार पाल ,कमलेश विश्वकर्मा  श्रवण शुक्ला, बृजेश पाल, अशोक पाल सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post

व्यवसाय हेतु अब 50 लाख तक ले सकते हैं कर्ज, खादी आउटलेट के लिए 20 लाख तक मिलेगा ऋृण

Next Post

ग्राम रोजगार सेवक संघ ने 10 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

up80.online

up80.online

Related Posts

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल
अन्य राज्य

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

June 12, 2026
भानू प्रताप सिंह
बड़ी खबर

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

June 8, 2026
Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
Next Post
ग्राम रोजगार

ग्राम रोजगार सेवक संघ ने 10 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

लोहा सिंह

अपना दल (एस) में शामिल हुए पूर्व सांसद देवी सिंह के पुत्र लोहा सिंह

UP politics

विधवा पेंशन योजना में आधार नंबर व मोबाइल नंबर जुड़ना जरूरी, अन्यथा रूक सकती है पेंशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

2 days ago
भानू प्रताप सिंह

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

6 days ago
Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

1 week ago
uppsc topper Anju Katiyar

अंजू कटियार के बारे में ये भी जानिए, फिर फैसला कीजिए,,

7 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Trending

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल
अन्य राज्य

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

by up80.online
June 12, 2026
0

चौरिया कुर्मी समाज महासंघ के सम्मान समारोह में जुटे दिग्गजों ने दिया एकजुटता का संदेश यूपी 80...

भानू प्रताप सिंह

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

June 8, 2026
Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online